रतलाम, 12 जनवरी। Washing Machine Fire : रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के रानीगांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। माना जा रहा है कि युवक देर रात बाथरूम गया था। इसी दौरान बाथरूम में रखी वॉशिंग मशीन से उसे करंट लग गया और वह बेहोश हो गया। रात ज्यादा होने के कारण घर के लोगों की नजर उस पर नहीं पड़ी। धीरे-धीरे वॉशिंग मशीन में आग लग गई और मशीन सहित युवक जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर पानी गर्म करने के लिए एक इमर्शन रॉड भी रखी हुई थी। मशीन इस कदर जल गई कि मौके पर निशान तक नहीं बचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
रानीगांव निवासी भूपेंद्र पिता रमेश दुबे नीमच में रहकर किताबें बेचता था। वह दो दिन पहले रानीगांव में परिवार से मिलने आया था। और रात 11 तक वह परिजन और दोस्तों के साथ बातें कर रहा था। इसके बाद सभी सो गए। देर रात भूपेंद्र टॉयलेट करने वॉशरूम गया। जहां हादसा हो गया। करीब आधे घंटे बाद आग और धुएं से दादा छगनलाल दुबे की नींद खुली। वे वॉशरूम तरफ गए तो मंजर देखकर दहल गए। इसके बाद सभी परिजन को उठाया। सूचना मिलते ही, कालूखेड़ा पुलिस थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अल्केश सिंगाड़ टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। जब तक परिजन जागे तब तक आग से जलकर भूपेंद्र की मौत हो (Washing Machine Fire) चुकी थी।
