Wayanad Result : 4 लाख+ की आंधी…! सियासी करियर के पहले चुनाव में प्रियंका ने मारी बाजी…गांधी परिवार की 4थी महिला सदस्य हैं जो पहुंचेंगी संसद

Spread the love

नई दिल्ली, 23 नवंबर। Wayanad Result : वायनाड संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के रूझानों में लगातार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करते जा रही हैं और फिलहाल वह 4 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। यह प्रियंका गांधी के सियासी करियर का पहला चुनाव था जहां उनका मुकाबला भाकपा के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से था।

सबकी निगाहें इस बात पर हैं  कि क्या वह अपने भाई राहुल गांधी जैसी बड़ी जीत को दोहरा पाती हैं। 2019 में राहुल गांधी ने 4,31,770 वोट और 2024 में 3,64,422 वोट से चुनाव जीता था। राहुलगांधी ने इस साल की शुरुआत में वायनाड सीट खाली कर दी थी क्योंकि अमेठी से सांसद बने रहने का फैसला किया था। वह नेहरू-गांधी परिवार की ओर राजनीति में एंट्री करने वाली 10वीं सदस्य हैं। 

गांधी परिवार से इतने लोगों ने ली सियासत में एंट्री

प्रियंका से पहले गांधी परिवार में से जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी, वरुण गांधी और राहुल गांधी राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। प्रियंका गांधी अब अपनी राजनीति देश के दक्षिणी हिस्से से शुरू करेंगी। वह अपनी दादी और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी (Wayanad Result) और चाची मेनका गांधी के बाद चौथी महिला सदस्य हैं जो संसद पहुंचेंगी।