नई दिल्ली, 31 मार्च| Woman Ran Away Lion Lap : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है, जिसे देख लोगों की नजरें उसी पर टिकी रह जाती हैं। ऐसी चीजों को लोग हैरानी भरी नजरों से देखते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
जिसमें एक महिला शेर को अपनी गोद में उठाकर भागती नजर आ रही है। इसे वीडियो को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई इस सोच में पड़ गया कि आखिर यह हकीकत है या कोई फिल्मी सीन|
शेर को लिए भागते दिखी महिला
यह हैरतअंगेज वीडियो कब और कहां का है। इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती और इसे लेकर कोई जानकारी भी नहीं मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में एक महिला सड़क पर तेजी से भागती दिख रही है। महिला के हाथों में एक शेर है, जिसे वह अपनी गोद में उठाए हुए है और तेज कदमों के साथ आगे बढ़ रही है।
शेर को देखकर जहां आम इंसान की हालत खराब हो जाए, वहीं यह महिला उसे बिना डरे गोद में लेकर चलते हुए दिखी। वीडियो में शेर थोड़ा छटपटाता हुआ दिख रहा (Woman Ran Away Lion Lap)है, लेकिन महिला ने उसे मजबूती से पकड़ रखा है। यह पूरा मामला पास के ही एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
वीडियो को लेकर वीडियो के कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि यह शेर पालतू था और अपने घर से भाग निकला था। परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे, तभी यह महिला उसे सड़क पर मिली और बिना डरे उसे गोद में उठाकर वापस ले जाने की कोशिश करने लगी।
वीडियो को देखकर लगता है कि महिला को शेर से कोई खौफ नहीं था, शायद इसलिए कि वह पहले से ही उससे वाकिफ (Woman Ran Away Lion Lap)थी। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 80 लाख लोगों ने देखा और 2 लाख लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो पर लोगों ने किया कमेंट
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। जहां कुछ लोग वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं तो वहीं, कुछ अन्य लोग शेर को लेकर अपने डर का बखान कर रहे (Woman Ran Away Lion Lap)हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “यह महिला सुपरह्यूमन है क्या?
शेर को ऐसे उठाना कोई मजाक नहीं!” दूसरे ने लिखा- “मुझे तो अपनी बिल्ली को उठाने में डर लगता है, और ये शेर को लिए भाग रही है!” तीसरे ने लिखा- “क्या पालतू शेर को इस तरह सड़क पर छोड़ देना ठीक है।