Spread the love

नई दिल्ली, 22 मार्च| Woman Wrapped Snake : सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए। इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो हमें ऐसे भी नजारे देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख लोगों की आंखें चौड़ी हो जाती हैं।

ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपको फिर दिखाने जा रहे हैं। जिसमें एक महिला ने सांप के साथ जो किया, वह करने की हिम्मत शायद ही किसी में होगी। फिलहाल महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है

महिला ने सांप को गले में लपेटा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला नदी के किनारे खड़ी होकर पूजा कर रह होती तभी वहां एक लंबा सा सांप आ जाता (Woman Wrapped Snake)है। जिसके बाद वह महिला उस सांप से डरने के बजाय पहले उसे प्रणाम करती है और फिर वह उसे अपने हाथों में उठा लेती है।

फिर आगे जो कुछ भी होता है, वह देख अच्छे-अच्छे लोग सहम जाएंगे। दरअसल, महिला ने उस सांप को बिना किसी डर के उसे अपने गले में लपेट लिया। महिला की यह हरकत देख लोग भौचक्के रह गए।

वीडियो पर लोग दे रहे अपनी-अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह के अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- दोनों बहनें गले मिल रही (Woman Wrapped Snake)हैं। दूसरे ने लिखा- इन दोनों का काटा पानी तक नहीं मांगते।

तीसरे ने लिखा- ये नाग नहीं बल्कि पानी वाला सांप है, जिसमें जहर बिल्कुल नहीं होता। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @log.kya.sochenge नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

View this post on Instagram

A post shared by LOG KYA SOCHENGE (@log.kya.sochenge)