Women Beaten Man : होटल में घुसकर महिला ने युवक पर बरसाए थप्पड़…बाकी ने लातों से पीटा…सामने आया CCTV…

Spread the love

गाजियाबाद, 21 मई| Women Beaten Man : यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। ये पिटाई एक होटल के अंदर हो रही है। पहले युवक पर महिला थप्पड़ों की बरसात करती है, फिर महिला के साथ आए युवक लातों से उसकी पिटाई करते हैं। मामला लोनी के US होटल का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पिटाई करने के बाद आरोपियों ने होटल में फ्रिज से ठंडा पानी निकालकर भी पिया

क्या है पूरा मामला?

लोनी के US होटल में 2 महिलाओं और 5 युवकों ने होटल में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। कर्मचारी होटल में आराम कर रहा था, तभी एक महिला दाखिल (Women Beaten Man)हुई और लेटे हुए होटल कर्मचारी को थप्पड़ मारने लगी। फिर इस कर्मचारी के ऊपर थप्पड़ और लातों की बरसात हो गई।

पीड़ित युवक के साथ कई मिनट तक गाली गलौज भी की गई। हालांकि ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने सोमवार रात लोनी बार्डर थाने में 7 लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और लूट की तहरीर दी है।

गाजियाबाद के लोनी निवासी उज्जवल का लोनी बार्डर पर US के नाम से होटल है। रविवार को दिल्ली के बदरपुर का निवासी सलमान इस होटल में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा था। जिसके बाद सलमान नाम का यह युवक जब अपनी प्रेमिका के साथ होटल से निकला तो सलमान ने अपनी प्रेमिका को होटल के बाहर ही मारना-पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने सलमान से उसकी प्रेमिका को बचाया और दोनों को समझाकर घर भेज दिया।

सोमवार देर शाम सलमान अपने गुर्गों को लेकर होटल यूएस में पहुंचा। दो महिलाएं भी उसके साथ थीं। होटल कर्मचारी गौरव बेंच पर लेटा हुआ था। इस बीच महिला ने आते ही होटल कर्मचारी गौरव को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद भी कर्मचारी लेटा रहा। उसके बाद उसकी बाजू पकड़कर खींची और लात (Women Beaten Man)मारी। जिसके बाद उसे बाहर चलने के लिए गालियां दीं। इस बीच दूसरे युवकों ने थप्पड़ व लात मारी। आरोप है कि पिटाई के बाद रुबीना नाम की एक महिला ने 1800 रुपये भी लूट लिए।

लोनी बार्डर थाने में तहरीर देते हुए उज्जवल ने बताया कि आरोपियों के पास चाकू और उस्तरा थे। आरोपी होटल में हत्या भी कर सकते थे। इन सभी ने होटल कर्मचारी की जेब से पैसे निकाले (Women Beaten Man)हैं। साथ ही बाहर खींचने का प्रयास किया है। रात में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पांचों युवकों और दोनों महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।