Youth Hanged Himself : दुखद…! एकलौता बेटे ने लिखा रुलाने वाला सुसाइड नोट…फिर फंदे से झूल गए…यहां देखें

Spread the love

कन्नौज, 23 फरवरी। Youth Hanged Himself : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले युवक ने अपनी बीएससी सहित अन्य डिग्रियां जला दीं। युवक का कथित सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है जो कि बेहद भावुक कर देने वाला है। युवक के घरवाले सदमे में हैं। उनके आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि नौकरी न मिल पाने के कारण युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि ऐसी डिग्री का क्या फायदा जो एक नौकरी नहीं दिला सकता। मां मुझे माफ कर देना, पापा का ख्याल रखना, बहन की शादी अच्छे से करवाना। घरवालों के मुताबिक, युवक ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, तभी से वह बहुत परेशान चल रहा था। पुलिस को युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक युवक का नाम ब्रजेश पाल है। सुसाइड की ये घटना सदर क्षेत्र के भुड़ गांव की है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

सुसाइड नोट में लिखा है… मां-पापा मुझे माफ करिएगा। मैं आपको धोखा देने जा रहा हूं। मेरी मौत के बाद कोई भी परेशान न हो। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, जिसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। मैं अब इस दुनिया में रहना नहीं चाहता। मुझे किसी तरह की तकलीफ नहीं थी। बस अब मन भर गया है। मैं अब आप लोगों का साथ छोड़ने जा रहा हूं। प्लीज मुझे माफ कर दीजिएगा।

सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि, आज का दिन मेरा आखिरी है। आज मैंने मां के साथ खाना खाया, लेकिन अब धोखा देने जा रहा हूं। पापा का ख्याल रखना और बोल देना कि इतना ही साथ था। मैं भले ही इस दुनिया में नहीं हूं, लेकिन संगीता की शादी में कोई कमी नहीं करना। धूमधाम से करना।

सुसाइड नोट में आगे लिखा कि बीएससी की डिग्री जला दी है। ऐसी डिग्री का क्या फायदा, जिससे एक नौकरी न मिल सके। आधी उम्र पढ़ते-पढ़ते निकल गई। ब्रजेश पाल….

यह सुसाइड नोट जिसने भी पढ़ा, आंखों से आंसू आ गए। पुलिस (Youth Hanged Himself) ने कहा है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग मैच कराई जाएगी।पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि दो बहनों में यह इकलौता बेटा था। पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करके जैसे तैसे परिवार पाल रहे थे। बेटा नौकरी की तलाश में था।