BJP को एक बड़ा झटका…! जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पति ने 500 गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल के लिए हुए रवाना…कल Ex CM के समक्ष लेंगे कांग्रेस की सदस्यता…जानें?

Spread the love

दमोह, 21 जुलाई। BJP : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के किशनगंज क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे के पति धर्मेंद्र कटारे आज करीब 500 वाहनों का काफिला लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। कल शनिवार सुबह 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। धर्मेंद्र कटारे पथरिया विधानसभा से कांग्रेस की दावेदार हो सकते हैं। कांग्रेस उन्हें टिकट दे सकती है।

दरअसल बटियागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में रोजगार सहायक के पद पर रह चुके धर्मेंद्र कटारे ने अपनी पत्नी मंजू लता कटारे को किशनगंज क्षेत्र से बीते चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया था। मंजू लता अच्छे बहुमत के साथ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी। जिसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनीं गईं। दोनों ही अभी तक निर्दलीय थे किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं कर रहे थे।

वही आज धर्मेंद्र कटारे आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का दामन थामने के लिए अपने दल बल के साथ भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं, जो कल हजारों लोगों के साथ कांग्रेस की सदस्यता लेकर क्षेत्र की जनता के विकास की शपथ लेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में पथरिया विधानसभा (BJP) का मुकाबला देखने लायक होगा।