Dismissed Breaking : बड़ी खबर…! सरकार ने इस मंत्री को किया बर्खास्त…CM की अनुशंसा को राज्यपाल ने दी मंजूरी

Spread the love

राजस्थान, 21 जुलाई। Dismissed Breaking : राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने गुढ़ा को राज्य मंत्री पद से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वीकार कर लिया है।

राजेंद्र गुढ़ा ने क्या कहा था?

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें मणिपुर की बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरा और कहा कि हमें स्वीकार करना चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहे हैं, जिस तरह से राजस्थान में महिलाओं पर (Dismissed Breaking) अत्याचार बढ़े हैं, हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।