Dirty Act Lab Attendant : गर्ल्स कॉलेज में शर्मनाक हरकत…लैब अटेंडर की करतूत CCTV में कैद

Spread the love

मुरैना/मध्यप्रदेश, 18 मई। Dirty Act Lab Attendant : मुरैना जिले के एक गर्ल्स कॉलेज से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक लैब अटेंडर पर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। यह आपत्तिजनक घटना कॉलेज परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज की कुछ छात्राओं ने मीडिया से संपर्क कर इस मामले की शिकायत की। छात्राओं के अनुसार लैब अटेंडर लंबे समय से ऐसी हरकतें करता आ रहा था, लेकिन इस बार उसकी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

छात्राओं की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने तुरंत CCTV फुटेज की जांच कराई। फुटेज में लैब अटेंडर की आपत्तिजनक गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से देखी गईं। कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारीयों को इसकी सूचना दी है।

कॉलेज प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और छात्राओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस घटना के सामने आने के बाद छात्राओं और अभिभावकों में आक्रोश देखा जा रहा है। वे कॉलेज प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वीडियो देख प्रशासन भी हैरान

मीडिया ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कॉलेज प्रशासन से बात की। कॉलेज प्रशासन ने CCTV फुटेज की जांच करवाई तो फुटेज में लैब अटेंडर एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाई दिया। यह देखकर कॉलेज प्रशासन भी हैरान रह गया। आरोपी लैब अटेंडर की नियुक्ति कॉलेज में एक साल पहले अनुकंपा के आधार पर हुई थी, लेकिन उसकी गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध थीं। कॉलेज के अन्य कर्मचारियों ने भी उसकी हरकतों पर शक जताया था, लेकिन किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा।