ACB EOW Joint Action Breaking

PM in CG: Congress asked 21 questions before Prime Minister's arrival tomorrow.
Crime

PM in CG : प्रधानमंत्री का आगमन कल…आने से पहले कांग्रेस ने पूछे ये 21 सवाल…

रायपुर, 6 जुलाई। PM in CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है लेकिन इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री से 21 सवाल पूछे हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, अजय साहू, ऋषभ चंद्राकर, सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित थे। शुक्ला ने कहा कि 9 साल का रिकार्ड है प्रधानमंत्री मोदी जी सवालों के उत्तर तो नहीं देते है लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हम प्रधानमंत्री से इन सवालों को पूछना चाहते है। 2014 में देश की जनता से अच्छे दिन लाने का वायदा किया था लेकिन आपका कार्यकाल देश का सबसे बदहाल शासनकाल साबित हुआ। देश की अर्थव्यवस्था तबाह है बेरोजगारी चरम पर है, संस्थागत भ्रष्टाचार से सरकारी तंत्र कमजोर हो गया। देश की जनता को आप से इन सवालो के जवाब की अपेक्षा है। 1. 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा था लेकिन 3285 दिन में भी महंगाई कम क्यों नहीं हुई? 2. 7 नवंबर 2013 को कांकेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वायदा किया था हरेक खाते में 15 लाख आयेंगे। 15-15 लाख रुपया जनता के खाते में कब आयेंगे? 3. 9 साल में विदेश से कितना कालाधन वापस आया?4 दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष के वादानुसार 18 करोड़ रोजगार युवाओं को कब मिलेगा?5. किसानों की आमदनी दुगुनी कब होगी? उपज की कीमत लागत मूल्य से डेढ़ गुना कब मिलेगा? 6 अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम घट गये है फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम कम क्यों नहीं हो रहे है?7 उज्जवला के हितग्राहियों के सिलेंडर कब भरेंगे? 8 9 साल में देश के ऊपर कर्जभार 150 लाख करोड़ कैसे बढ़ गया? 9 अडानी की सेल कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रू. किसके है? इस पर आप चुप क्यों है? 10 चीन भारतीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण करवा रहा केंद्र सरकार मौन क्यों है? प्रधानमंत्री जी लाल आंख कब दिखायेंगे? 11 मणीपुर जल रहा है केंद्र सरकार मौन क्यों है? 12 मणीपुर चुनाव के लिये हेमंता विश्व शर्मा और राम माधव ने उग्रवादियों से मदद ली थी उसकी जांच कब करायेगी केंद्र सरकार? 13 पहलवान बेटियों से शोषण करने के आरोपी बृजभूषण सिंह को अब तक क्यों गिरफ्तार क्यों नहीं किया? 14 आदिपुरूष फिल्म पर केंद्र ने बैन क्यों नहीं लगाया? फिल्म बनाने वाले को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? 15 छत्तीसगढ़ के उद्योगों को कोल का आबंटन कब होगा? 16 देशभर में रेलवे की यात्री सेवाओं को बदहाल क्यों कर दिया गया है? रेलगाड़ी की लेटलतीफी, निरस्तीकरण कब बंद होगा? 17 राजभवन में लंबित छत्तीसगढ़ नवीन आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर कब होगा? 18 देश में प्रस्तावित रामायण सर्किट से छत्तीसगढ़ को क्यो अलग रखा गया है। 19 छत्तीसगढ़ सरकार को केन्द्र से लंबित देनदारी विभिन्न विभागो की 55000 करोड की राशि कब तक मिलेगी? 20 छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर तैनात केन्द्रीय सुरक्षा बलो के खर्च राज्य सरकार को (11000 करोड़ लगभग) माफ कब करेंगे? 21 झीरम नरसंहार की फाइल एन.आई.ए. राज्य सरकार (PM in CG) द्वारा गठित एस.आई.टी. को क्यों नहीं वापस कर रही है?

Vidhansabha Chunav: Big election bet...Gas cylinders in 500 in favor of women and 1500 rupees per month...Hear how they wooed VIDEO
Uncategorised

Vidhansabha Chunav : बड़ा चुनावी दांव…महिलाओं के फेवर में 500 में गैस सिलेंडर और 1500 रुपए महीना से साधने चले…सुने किस तरह रिझाया VIDEO

नरसिंहपुर, 5 अप्रैल। Vidhansabha Chunav : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है हर राजनीतिक दल अपनी पकड़ मजबूत करने में लगा हुआ है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी कई बड़े ऐलान कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भी सभी को साधने के लिए कई बड़े दाव चल रही है। अब एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बड़ा एलान कर दिया है। रविवार को नरसिंहपुर में एक जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा (Vidhansabha Chunav) करते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार आने पर गैस सिलेंडर 500 रूपये में दिया जाएगा। उन्होने कहा कि वो महिलाओं को 1500 रूपये देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नरसिंहपुर में कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन किया इसके साथ ही उन्होंने यह बड़े ऐलान कर दिए।

CG Beverage Corporation
Raipur

Congress Joining: चुनाव से पहले BJP को फिर एक बड़ा झटका…भाजपाइयों ने थामा ‘हाथ’ का दामन…देखें VIDEO लखमा ने क्या कहा…

रायपुर, 2 जुलाई। Congress Joining: छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच सियासी वार जारी है। भाजपा-कांग्रेस में जारी घमासान के बीच भाजपा को एक बड़ा झटका लगा। सुकमा जिले में 30 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसके बाद और भी भाजपा कार्यकर्ता (Congress Joining) कांग्रेस में शामिल होने तैयार हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का दामन थामने वालों में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी शामिल हैं। ये सभी आदिवासी सुकमा के हैं। मंत्री लखमा ने कांग्रेस का गमझा पहनाकर सभी का स्वागत किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले ये सभी आदिवासी कोंटा विधानसभा क्रमांक 90 के हैं। दरअसल, मंत्री कवासी लखमा के द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा कर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश करने का मन बनाया। जिसका नतीजा ये साफ दिखाई दे रहा है। मंत्री लखमा की माने तो 15 साल बनाम साढ़े 4 साल का ये नतीजा सभी के सामने दिखाई दे रहा है। मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सुकमा क्षेत्र के गायत्री और गम्बूशिया परिवार जो शुरू से ही भाजपा में शामिल रहे हैं। लेकिन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बढ़ते छत्तीसगढ़ को देखकर आज ये परिवार भाजपा को छोड़ कांग्रेस (Congress Joining) में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा की आज तो ये ट्रेलर अभी पूरी फिल्म बाकी है। लखमा की माने तो आगामी दिनों में और भी भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य बड़े नेता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

Raipur

Booth Chalo Abhiyan : CM भूपेश ने ली बूथ कमेटी प्रभारियों की क्लास…

बिलासपुर, 1 जुलाई। Booth Chalo Abhiyan : बिलासपुर में ‘बूथ चलो अभियान’ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बूथ कमेटी प्रभारियों की क्लास ली और उन्हें न सिर्फ वोटर लिस्ट पढ़ने के तरीके बताए। बल्कि, सरपंच और पार्षद चुनाव की तरह एक-एक मतदाताओं की जानकारी जुटाने को कहा। उन्होंने शहर के पांच जगहों पर बूथ कमेटी प्रभारियों की चुनावी क्लास ली। साथ ही वोटर लिस्ट पढ़ने का तरीका सिखाया। सभी अनुभाग के बूथ कमेटी में बुजुर्ग, महिला और युवाओं को रखने के निर्देश भी दिए। सीएम भूपेश के साथ AICC की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्य सरकार के मंत्रियों समेत दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को बिलासपुर में बूथ चलो अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री चुनावी रंग में रंगे हुए नजर आए। कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेकर बूथ कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य उनसे बेबाकी से बात कर रहे थे। खुद भूपेश बघेल एक-एक पदाधिकारियों से बूथ की जानकारी लेकर उन्हें टिप्स भी देते नजर आए। वोटर लिस्ट नहीं पढ़ पाए कमेटी के पदाधिकारी मुख्यमंत्री ने बूथ चलो अभियान के दौरान राजेंद्र नगर के सिटी मेन टेलर हॉल में चुनावी क्लास लगाई। तब बूथ कमेटियों के प्रभारियों से वोटर लिस्ट पढ़ने को कहा, वे नहीं पढ़ पाए। इस पर उन्होंने खुद वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाया। उन्हें लिस्ट पढ़ने का तरीका सिखाया। उन्होंने कहा कि हर एक नेता को वोटर लिस्ट पढ़ना आना चाहिए। जब सीएम ने पूछा कि वोटर लिस्ट में कब से नाम जुड़वा सकते हैं? तब अध्यक्ष सवाल का जवाब नहीं दे सके। तब मुख्यमंत्री ने कहा कि जब खुद नहीं मालूम है तो कैसे नाम जुड़वा सकोगे। अनुभाग पढ़ नहीं पाए पदाधिकारी उन्होंने बूथ कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद आसिफ अली उसके बूथ के अनुभाग की संख्या के बारे में पूछा तो वह नहीं बता सके। इस पर सीएम ने उन्हें अपने पास बुलाकर अनुभाग पढ़ने को कहा। तब भी वह नहीं पढ़ पाए। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि जितने भी बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, सेक्टर और जोन के अध्यक्ष हैं उनको वोटर लिस्ट पढ़ना आना चाहिए। सीएम ने वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाया। बताया कि उसमें क्या-क्या लिखा है। फिर बताया कि उसके बूथ में 15 अनुभाग हैं। फिर पूरे अनुभाग का नाम पढ़कर सुनाया। कहा कि एक-एक अनुभाग में एक जवान, एक बुजुर्ग और एक महिला बताओ, जिसकी नियुक्ति की गई है। तुम्हारे साथ 45 लोगों को आना चाहिए था। यहां तो सब मिलाकर ही 45-50 नजर आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि 23 नहीं इस बूथ कमेटी (Booth Chalo Abhiyan) में 45 लोग होने चाहिए।

Uncategorised

टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे आम आदमी पार्टी में शामिल

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज है. बीते 27 जून को पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश से चुनावी बिगुल फूंकते हुए भोपाल में सभा आयोजित कर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने और जनता के लिए कार्य करने की बात कही थी. पीएम मोदी की सभा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है. बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस भी सक्रिय है. आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने जिस प्रकार से अपना काम शुरू किया है. उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि आने वाले समय में जिस तरह से मध्य प्रदेश के गांव और जिलों में आप का प्रचार बढ़ा है उसकी एक ही वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस को जनता ने बहुत बार मौका दिया है. ये दोनों पार्टियां ये नहीं कह सकती कि इन्हें मौका नहीं मिला. जनता के पास जाकर वे क्या बोलेंगे इसके पास बोलने को कुछ नहीं बचा है. उन्होंने राज्य में भष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में कोई ज्यादा अंतर नहीं रह गया है. वहां की जनता भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है और आम आदमी पार्टी को एक मौका देना चाहती है.

Uncategorised

मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचे हुए हैं। इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुरापचांदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया और आगे जाने के लिए उन्हें इजाजत नहीं दी। जानकारी के अनुसार, इलाके हिंसा और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। पुलिस की ओर से मामले की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते काफिले को रोका गया। बिष्णुपुर जिले के उटलू गांव के पास राजमार्ग पर टायर जलाए गए और काफिले पर कुछ पत्थर भी फेंके गए। हमें ऐसी घटनाओं के दोहराए जाने की आशंका है। इसलिए हमें राहुल गांधी की काफिले को रोकना पड़ा।

Nand Kumar Sai: Whatever circumstances have presented themselves before me...? Senior tribal leader Nand Kumar Sai resigned by writing this in the letter...see
Raipur

BREAKING NEWS : नंद कुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

रायपुर।BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ सरकार ने नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है, इसके साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Deputy CM of CG: Deputy CM will be made for the first time in Chhattisgarh... How powerful is this 'post'...? learn here
Raipur

Deputy CM of CG : छत्तीसगढ़ में पहली बार बनेगा डिप्टी सीएम…कितनी ताकतवर है यह ‘पद’…? जानें यहां

रायपुर, 28 जून। Deputy CM of CG : छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई डिप्टी सीएम बनने जा रहा है। टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि डिप्टी सीएम के पास कितनी ताकत होती है। उनके पास क्या अधिकार हैं? यह पोस्ट बहुत सशक्त है, ऐसे सभी सवालों के जवाब देने में। क्या संवैधानिक पद है डिप्टी सीएम? उप-मुख्यमंत्री पद संवैधानिक नहीं है। इस पद पर आसीन व्यक्ति को मुख्यमंत्री (Deputy CM of CG) की शक्तियां प्राप्त नहीं होतीं और न ही वो मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में प्रदेश की अगुवाई कर सकता है। मुख्यमंत्री कई मौकों पर सूबे से बाहर यात्रा के दौरान जरूरी राजकीय कार्यों को पूर्ण करने के लिए अपने किसी वरिष्ठ मंत्री को जिसे वह उचित समझें कुछ शक्तियां दे सकते हैं। संविधान में वाकई में उप-मुख्यमंत्री जैसे किसी पद का उल्लेख नहीं है। यहां तक कि शपथ-ग्रहण समारोह के दौरान डिप्टी सीएम अलग से शपथ लें, ऐसा तक नहीं होता है। कितनी होती है ताकत? चूंकि डिप्टी सीएम का पद कोई संवैधानिक पद नहीं है इसलिए इन्हें अलग से भी कोई ताकत नहीं मिलती है। अगर ये पद संविधान में होता, तो कोई जानकारी या फाइल प्रॉपर चैनल से होते हुए ऊपर जाती, यानी पहले फाइल उप-मुख्यमंत्री के पास पहुंचती और वहां से मुख्यमंत्री तक जाती, लेकिन ऐसा है नहीं। उप-मुख्यमंत्री वही विभाग देख सकता है, जो उसे सौंपे जाएं। उप मुख्यमंत्री को दूसरे मंत्रियों से अलग कोई भत्ता या सुविधा भी नहीं मिलती है। वह सिर्फ अपने विभागों के लिए ही जिम्मेदार होता है। सुप्रीम कोर्ट तक गया था मामला उपमुख्यमंत्री की उप प्रधानमंत्री का भी पद संवैधानिक पद नहीं होता है। इसका मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। बात 1989 की है। तत्कालीन रामास्वामी वेंकटरमण तब देवीलाल चौधरी को शपथ दिला रहे थे। देवीलाल चौधरी को मंत्रीपद की शपथ लेनी थी लेकिन वह बार-बार खुद को उप प्रधानमंत्री बोल रहे थे। ऐसे में उन्हें टोकना पड़ा। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा। कोर्ट ने इस मामले में साफ कहा कि भले वे खुद को उप-प्रधानमंत्री मानें लेकिन उनके अधिकार केंद्रीय मंत्री जैसे ही रहेंगे क्योंकि संविधान में ये टर्म नहीं है। यही बात डिप्टी सीएम पद (Deputy CM of CG) पर भी लागू होती है। वह संक्रमण काल था।

Mera Booth Sabse Majboot: It rained here and there, former MPs kept counting the achievements of the Center
Raipur

Mera Booth Sabse Majboot : इधर पानी बरसते रहे उधर पूर्व सांसद केंद्र की उपलब्धियां गिनाते रहे

गरियाबंद, 28 जून। Mera Booth Sabse Majboot : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश से मेरा बुथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत देश भर के बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उन्हें संबोधित दिया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का भाजपा मंडल गरियाबंद में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाचन किया। इसे लेकर नगर सांस्कृतिक भवन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विशेष जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक एवं कार्यक्रम प्रभारी अशोक राजपूत, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, रिखी राम यादव, अनूप भोसले, दीनू सिन्हा, आशीष शर्मा, धनंजय नेताम, आसिफ मेमन, बिंदु सिन्हा, तनु साहू, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, प्रहाद ठाकुर, सरिता साहू, वंश गोपाल सिन्हा, परमेश्वर सेन, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Mera Booth Sabse Majboot) के नेतृत्व में गरीबों के लिए गए कार्यों को लेकर संपर्क से समर्थन अभियान के तहत अनेक लोगों के निवास पहुंच कर उपलब्धियां बताई, जिसके तहत यहां के प्रतिष्ठित सत्यप्रकाश मानिकपुरी, सोहन देवांगन, महार समाज अध्यक्ष सुजीत कूटारे के निवास के अलावा बार एसोसिएशन मैं अधिवक्ताओं से मुलाकात कर केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने बताया कि सीधे संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता को बुथ के जीत का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बुथ स्तर में सेवा के माध्यम बुथ को मजबूत किया जा सकता है। कार्यकर्ताओ को लोगो की समस्या को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ता के सवालों का जवाब देते हुए केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया। मोदी ने कहा योजनाओं से हर वर्ग का विकास हुआ है। सांसद ने बताया की मोदी जी ने अपने सम्बोधन में विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला। बकायदा नाम लेकर मोदी ने विपक्ष (Mera Booth Sabse Majboot) के एक एक दलों के पर प्रहार किया। विपक्षी एकजुटता को लेकर मोदी ने कहा की भ्रष्टचार के विरुद्ध अब देश में कानून का डंडा चल रहा है, भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखे दिखने लगी जिसके चलते अब उनकी जुगलबंदी दिख रही है। उन्होंने इशारे में कहा की विपक्षी दल ने भ्रष्टाचार को गारंटी दी है, मैं भी एक गारंटी दे रहा हूं। मैं भ्रष्टाचार करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गारंटी दे रहा हूं। विपक्ष पर तंज कसा कि भ्रष्टाचार में जेल जाने वाले, जेल जा चुके और जमानत में जो लोग है वे लोग ईमानदारी की बात कर रहे है। देश की लूटने वाले देश को बचाने की बात कर रहे है। ऐसे लोगो से संभल के रहने की जरूरत है।

ECI BREAKING: The tenure of these leaders is ending...Elections will be held on July 24...View
Uncategorised

ECI BREAKING : इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त…24 जुलाई को होंगे चुनाव…देखें

नई दिल्ली, 27 जून। ECI BREAKING : भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (27 जून) को गुजरात, पश्चिम बंगाल और गोवा में दस राज्यसभा सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव से जुड़ी जानकारी की घोषणा कर दी है। आयोग ने जानकारी दी कि 24 जुलाई को सभी 10 सीटों पर मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। बता दें कि तीन राज्यों में 10 राज्यसभा सीटों के सदस्य रिटायर होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से इन सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। आइए जानते हैं उन सदस्यों के नाम ,जिनका कार्यकाल जुलाई और अगस्त महने में समाप्त होने वाला है। जिनका कार्यकाल होगा समाप्त विनय तेंदुलकर (गोवा) 2. दिनेशचंद्र जेमलभाई अनावादिया (गुजरात) 3. जुगलसिंह माथुर (गुजरात) 4. एस जयशंकर (गुजरात) 5. डेरेक ओ ब्रायन (पश्चिम बंगाल) 6. डोला सेन (पश्चिम बंगाल) 7. प्रदीप भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल) 8. सुष्मिता देव (पश्चिम बंगाल) 9. शांता छेत्री (पश्चिम बंगाल) 10. सुखेंदु शेखर रे (पश्चिम बंगाल) राज्यसभा चुनाव के शेड्यूल बंगाल में बीजेपी रचेगी इतिहास  बंगाल में राज्यसभा की सात सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होगा। वोटों की गिनती उसी शाम होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी दो अलग-अलग अधिसूचना में यह बात कही हैं। आयोग के मुताबिक छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण उन सीटों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। दूसरी ओर, सातवीं सीट पर उपचुनाव हो रहा है क्योंकि तृणमूल के टिकट पर चुने गए लुइजिन्हो फलेरियो ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले इस्तीफा दे दिया था। यह बंगाल और भाजपा के इतिहास में पहला मौका है जब बंगाल विधानसभा से निर्वाचित होकर भाजपा का कोई सदस्य राज्यसभा पहुंचेगा। पिछली बार था TMS का दबदबा बताते चलें कि 2017 के चुनावों में तृणमूल ने उन छह सीटों में से पांच पर जीत हासिल की थी। डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, सुखेंदुशेखर राय, शांता छेत्री और मानस भुइयां ने उन पांच सीटों पर जीत हासिल की। बाद में मानस ने इस्तीफा दे दिया था। उस सीट पर तृणमूल की सुष्मिता देव ने निर्वाचित हुई थीं। अब इन सभी के कार्यकाल समाप्त हो रहे हैं। वहीं, 2017 में जीते कांग्रेस के प्रदीप भट्टाचार्य का भी कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। संसदीय अंकगणित के नियमों के अनुसार तृणमूल के पांच और भाजपा के एक सदस्य का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय है। सूत्रों के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना है कि इस बार मतदान की स्थिति ही नहीं उत्पन्न हो क्योंकि भाजपा दूसरी सीट जीतने की कोशिश नहीं करेगी। बंगाल के अलावा गुजरात की तीन और गोवा की एक राज्यसभा सीट पर भी 24 जुलाई को मतदान और मतगणना होगी। 2021 में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो ने तृणमूल की अर्पिता घोष के इस्तीफा देने के बाद निर्वाचित हुए थे। उनके इस्तीफा देने के कारण उस सीट पर उपचुनाव (ECI BREAKING) हो रहा है। विधायकों की संख्या की वजह से तृणमूल के सदस्य का निर्वाचन लगभग तय है।