April 2024

AAP ko Jhatka: Top leadership behind bars...! MLA resigns from the post of minister...know the reason here
Uncategorised

AAP ko Jhatka : शीर्ष नेतृत्व सलाखों के पीछे…! MLA ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा…यहां जानिए वजह

नई दिल्ली, 10 अप्रैल। AAP ko Jhatka : दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। एक तरफ जहां शीर्ष नेतृत्व सलाखों के पीछे है तो वहीं अब उनके साथी भी हाथ छुड़ाने लगे हैं। सामने आया है कि, पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से  इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा देते हुए पार्टी पर भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए हैं। राजकुमार आनंद ने कहा कि, भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी की जो नीति है, उससे वह सहमत नहीं है। नवंबर 2023 में ईडी ने मारा था छापा बता दें कि बीते साल नवंबर में जब ईडी ने सीएम केजरीवाल को जब शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया था तो इससे ठीक पहले ईडी ने मंत्री राजकुमार आनंद के आवास पर छापा मारा था। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी के पहुंची थी। ईडी की टीम मंत्री के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास समेत 9 जगहों पर छानबीन की थी। सामने आया था कि, ईडी की टीम ने राजकुमार आनंद के बिजनेस से जुड़े मामले में छापेमारी की थी। राजकुमार आनंद पर हवाला लेनदेन में शामिल होने का भी शक था। इस छापेमारी को सीमा शुल्क मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा था। कौन हैं राजकुमार आनंद?  राजकुमार आनंद (AAP ko Jhatka) साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से विधायक बने थे। इससे पहले उनकी पत्नी वीना आनंद भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह राजकुमार आनंद को कैबिनेट में शामिल किया गया था। बता दें बौद्ध सम्मेलन के एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जहां राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था और राजेंद्र गौतम को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था।

BJP Grand Victory: BJP's Maha-Vijay Yatra
Uncategorised

BJP Grand Victory : भाजपा की महा-विजय यात्रा

लेखक-सत्येंद्र जैन। BJP Grand Victory : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने स्थापना के 45 वे वर्ष में प्रवेश किया है।भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी,कुशा भाऊ ठाकरे, राजमाता विजयाराजे सिंधिया,सुन्दरलाल पटवा,प्यारेलाल खण्डेलवाल आदि नेताओं ने 1980 में पार्टी स्थापना के समय यह कल्पना भी नहीं की होगी कि अल्प काल में ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का गौरव अर्जित कर लेगी।1984 में भाजपा की यात्रा मात्र 2 लोकसभा सीट से प्रारम्भ होकर वर्ष 2019 में 303 सीट तक पहुँची है। भाजपा चार दशकों की यात्रा में ही भारतीय राजनीति में शून्य से चलकर शिखर पर आरोहित हो गई है।विश्व की सर्वोच्च राजनीतिक पार्टी बन गई है। वर्तमान में भाजपा के 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। भाजपा का शिखर पर आरोहण सामान्य बात नहीं है ।यह अतुलनीय विलक्षण उपलब्धि है। यह उपलब्धि भाजपा की भारतीय मूल्यों ,पंच निष्ठाओं एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आत्मरूप आधार मानकर ही हुई है।भाजपा के संविधान में भी एकात्म मानववाद और पंच निष्ठाओं को आधारभूत तत्व माना गया है ।जो भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रीय मूल्यों को संवर्धित करते हैं। विचार परिवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से राष्ट्र निर्माण के मंत्र,दिशा निर्देश सतत प्राप्त होने से उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर है।भाजपा ने अनेक संकल्प भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय से ही अपने संकल्प पत्र, घोषणापत्र में सम्मिलित किए हैं।जम्मू कश्मीर में धारा 370 को निष्प्रभावी करना,अयोध्या में दिव्य,भव्य,नव्य राम मंदिर का निर्माण करना,समान नागरिक संहिता को लागू करना जैसे संकल्पों को सदैव घोषणापत्र में सम्मिलित किया है।गौरवशाली,वैभवशाली,समृद्धशाली, शक्तिशाली भारत निर्माण के रोड मेप को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है।शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, रक्षा,विनिर्माण आदि क्षेत्रों में स्व तत्व की प्रधानता को महत्व दिया है। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाली सदी में भी भाजपा का भविष्य उज्जवल रहेगा। भाजपा की सतत उन्नति की यह यात्रा महा विजय की यात्रा सिद्ध होगी। वर्तमान भाजपा की सफलता चार पीढ़ियों के सतत, अथक परिश्रम से ही संभव हुई है।भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का कीर्तिमान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है ।अमित शाह ने राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान चला कर,चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को सदस्य संख्या में पराजित कर दिया। 11 करोड़ सदस्य बनाकर संसार की सर्वोच्च पार्टी बनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को गति दी गई ।वर्ष 2019 में तत्कालीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया ।शिवराज सिंह चौहान ने संपूर्ण भारत में यात्रा कर सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से संचालन किया। शिवराज सिंह चौहान के कुशल प्रबंधन के फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी की सदस्य संख्या 18 करोड़ के पार हो गई है ।आज विश्व के 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार की सफलता का अध्ययन करने के लिए भारत आ चुके हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट कर चुके हैं।राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर चुके हैं।अन्य देशों के प्रतिनिधि भी भाजपा की राजनीतिक सफलता को समझने के लिए निकट भविष्य में आते ही रहेंगे। इस प्रकार की अप्रतिम सफलता से किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को गौरव बोध होता है।उनके दल की संरचना को समझने के लिए विश्व के देशों से प्रतिनिधि आते रहते हैं ।दूसरे शब्दों में कहें कि भाजपा की संगठन रचना से हमारे राष्ट्र भारतवर्ष का विश्व में सम्मान बढ़ रहा है।यह हम सभी 140 करोड़ भारतीयों के लिए स्वाभिमान का विषय है। वर्तमान में भारत में लोकतंत्र का महाकुंभ कहे जाने वाले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया संचालित हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व के 20 से अधिक देश जैसे अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया जापान,जर्मनी,फ्रांस,ब्रिटेन आदि देशों के राजनीतिक दलों को भारतीय लोकतंत्र के उत्सव को निकटता से देखने के लिए निमंत्रित भी किया है ।यह अनूठी एवं सराहनीय पहल है। स्वतंत्रता के चौसठ वर्षों के बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार लगातार दो बार से केंद्र में बनी है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुयोग्य नेतृत्व में भारत का,भारत के लोगों का सर्वांगीण उत्थान हो रहा है।देश के 19 राज्यों – केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा एवं सहयोगी दलों की सरकारें हैं।आज लोकसभा में भाजपा के 302 सांसद हैं।लोकसभा चुनाव में प्रतीत हो रहा है कि तीसरी बार भारत की जनार्दन रूपी जनता महा विजय का आशीर्वाद देने लालायित है।आज देश भर में एक हजार से अधिक कार्यालयों का निर्माण हो रहा है।पाँच सौ से अधिक कार्यालय निर्मित होकर सुचारु रूप में प्रारंभ हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की संरचना पर प्रकाश डालेंगे तो पाते हैं कि वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के चमत्कारी नेतृत्व में प्रदेश भाजपा इकाई नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पाँचवीं बार भाजपा की सरकार बनी है।163 विधायक विजयी हुए हैं। वोट शेयर भी बढ़कर लगभग 49 प्रतिशत हुआ है।प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पुनः शुभंकर सिद्ध हुए हैं ।लगभग 64000 से अधिक बूथ्स का डिजिटलाइजेशन का कार्य भी शत प्रतिशत पूर्ण हो गया है।42 लाख कार्यकर्ताओं का कैलाश पर्वत बूथ स्तर पर अपना कार्य कर रहा है।बूथ विजय संकल्प को सार्थक कर रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम-राम और प्रणाम लाभार्थियों और जनता तक पहुँचा रहे हैं। अनेक अवसर पर विष्णु दत्त शर्मा के भागीरथी परिश्रम, बूथ डिजिटलाइजेशन के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुक्त कंठ से की है।देश के समस्त राज्य की इकाइयों को मध्यप्रदेश के संगठन से सीखने का आह्वान किया गया है।विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता भाजपा के संगठन कौशल,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव की सरकार के द्वारा चलाई जा रही सैकड़ों योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन के परिणाम स्वरुप ही संभव हो पायी है।भविष्य के भारत निर्माण का रोड मेप और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सतत प्रयासशील भाजपा को महा विजय यात्रा के लिए (BJP Grand Victory) बधाईयाँ।

Minister Tank Ram Verma: Minister Tank Ram Verma paid tribute to the deceased in Kumhari bus accident.
Uncategorised

Minister Tank Ram Verma : कुम्हारी बस दुर्घटना में मंत्री टंक राम वर्मा ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 10 अप्रैल। Minister Tank Ram Verma : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कुम्हारी में हुए भीषण बस हादसे में शोक जताया है। श्री वर्मा ने कहा है कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अत्यंत गंभीर और दुःखद है। इस दुर्घटना में 13 कर्मचारियों के निधन की पीड़ादायक सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटना में दिवंगत हुए कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनायें व्यक्त करता हूँ। मैं ईश्वर से हताहत जनों को सद्गति एवं उनके परिवार जनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Kumhari Bus Accident: Reached AIIMS with CM…! Instructions to management for better treatment…judicial inquiry announced
Uncategorised

Kumhari Bus Accident : CM साय पहुंचे AIIMS… ! बेहतर इलाज के लिए प्रबंधन को निर्देश…न्यायिक जांच की घोषणा

रायपुर, 10 अप्रैल। Kumhari Bus Accident : कुम्हारी में बीती रात हुए बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय AIIMS पहुंचे। केडिया डिस्टलरी के घायल कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना, इसके साथ ही बेहतर से बेहतर इलाज के लिए एम्स प्रबंधन को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घायलों से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में घटना को दुखद बताते हुए कहा कि घटना होते ही प्रशासन-शासन की टीम मौके पर रात से मौजूद रही। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कल रात में ही एम्स पहुंच चुके थे। प्रधानमंत्री राज्यपाल ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है। बेहतर से बेहतर इलाज के लिए एम्स को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी ने मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजा राशि की घोषणा की है। साथ ही साथ मृतक के परिवार में से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।घायलों के बेहतर इलाज के लिए कंपनी और सरकार खर्च वहन करेगी। उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच की घोषणा की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो कोई भी दोषी होगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा। इस तरीके की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस पर विचार किया जाएगा। एम्स की पूरी टीम उपचार में लगीAIIMS के डायरेक्टर अशोक जिंदल ने बताया कि कुम्हारी हादसे में घायल 10 मरीज भर्ती हैं। दो की हालत गंभीर है। एक पेशेंट के मस्तिष्क में चोट लगने के कारण काफी सीरियस है। चार को आज डिस्चार्ज किया जा सकता है। माइनर सर्जरी के बाद दो-चार दिन में सबको डिस्चार्ज किया जाएगा। एम्स की पूरी टीम घायलों के उपचार में लगी है।

Kawasi Lakhma's spoiled words...said in Gondi - Lakhma will win, Narendra Modi will die...watch VIDEO here
Uncategorised

Kawasi Lakhma के बिगड़े बोल…गोंडी में बोले- लखमा जीतेगा, नरेंद्र मोदी मरेगा…यहां देखें VIDEO

बीजापुर, 10 अप्रैल। Kawasi Lakhma :” छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। ऐसे में आरोप प्रत्‍योराप का दौर भी जारी है। इस बीच कवासी लखमा के एक बयान से छत्‍तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बवाल मच गया है। बस्‍तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्‍याशी कवासी लखमा हमेशा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब कवासी से अपने विवादित भाषा की मर्यादा ही तोड़ दी है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने क्षेत्रीय गोंडी बोली में कहा कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। इसका हिंदी में मतलब बताया जा रहा है कि कवासी लखमा जीतेगा, नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्‍म, राम-राम। चुनावी चौपाल में विवादित बयान कवासी लखमा बीजापुर जिले के कुटरू में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। यहां उन्‍होंने दिनभर प्रचार किया। इसके बाद वे शाम को वापस लौट रहे थे। इस दौरान नैमेड गांव में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। वहीं चुनावी चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों से उन्‍होंने वोट देने की अपील की। इस दौरान वहीं उन्‍होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था लखमा जीतेगा, मोदी मरेगा। इसका वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पुराना है। गोंडी में बोले- लखमा जीतोड़, मोदी ढोलतोर क्षेत्रीय बोली गोंडी में कवासी चुनावी चौपाल के दौरान ग्रामीणों को बता रहे थे कि, EVM मशीन में उन्हें कैसे वोट देना पड़ेगा। वह वीडियो में पहले हंसी-मजाक वाले अंदाज में बोलते हैं। इसके बाद फिर गोंडी बोली में बोलने लगते हैं, इस दौरान गोंडी वोली में कहते हैं- कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर, खेल खत्म राम-राम। बता दें कि, इससे पहले भी लखमा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। पहले भी वायरल हुआ था वीडियो कवासी लखमा का पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वे कुटरू में ही ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस वीडियो में भी वह कह रहे थे कि टीन खदान से पुलिस को तीर-धनुष मारकर भगाओ। लखमा के इन विवादित बयान से भी छत्‍तीसगढ़ की सियासत में बवाल मच गया था।

Liquor Scam ka Satta App: Soumya Chaurasia's bail hearing...? Know what was the decision
Uncategorised

CG Accident Breaking : कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरी…6 लोगों की मौत उतने ही नाजुक

रायपुर, 09 अप्रैल। CG Accident Breaking : कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल हैं, जिनमें 5 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य में जुट गई है। बताया जा रहा कि यह हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा कि बस में 40 लोग सवार थे। सभी घायलों (CG Accident Breaking) को रायपुर लाया जा रहा है।

Due to Bhupesh Baghel's dictatorial attitude and anti-people policy...? Congress leader just resigned...see his letter
Uncategorised

Bhupesh Baghel के तानाशाही रवैया और जनविरोधी नीति से…? अभी-अभी कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा…देखें उनका पत्र

रायपुर, 09 अप्रैल। Bhupesh Baghel : लोकसभा चुनाव को कुछ ही दिन शेष रह गए है। इस बीच कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र परिहार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीसीस चीफ दीपक बैज ने नाम लिखे इस्तीफे में उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर कई आरोप लगाए है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र परिहार ने अपने पत्र में लिखा कि, मेरा मन तो पहले से ही भूपेश बघेल के तानाशाही रवैया और जनविरोधी नीति से फट गया है। मैंने पहले भी कांग्रेस से त्यागपत्र दिया था, लेकिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समझाने पर मैंने फिर से कांग्रेस प्रवेश किया था। लेकिन कांग्रेस में भूपेश बघेल ने सभी क्षेत्रों में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने अपने चहेतों को पद और टिकट बांटने के कारण प्रदेश में अपनी मजबूत लॉबी तैयार कर ली है। कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को गुलाम की तरह देखते और व्यवहार करते हैं। कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र परिहार का इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान ने जातिगत भेदभाव बढ़ाया अपने इस्तीफे में पुष्पेंद्र परिहार ने कांग्रेस आलाकमान पर भी आरोप लगाए, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने भी अपने पिछले शासनकाल के दौरान प्रशासन और राजनीति में जातिगत भेदभाव को बढ़ाया था। आज भी उनकी यही नीति है. उनके रहते कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में कभी भला नहीं हो सकता है। भूपेश बघेल ने कांग्रेस को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने पार्टी का माहौल ऐसा कर दिया है कि कोई भी उन्हें कहीं से चुनौती नहीं दे सके। भूपेश ने अपने समकक्षों को किनारे लगा दिया है। इसलिए कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। पूर्व पीसीसी चीफ को बघेल ने किया किनारे पुष्पेंद्र परिहार ने अपने पत्र में लिखा है कि, मैं इस बात से भी व्यथित हूं कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Bhupesh Baghel) को भी भूपेश बघेल ने किराने लगा दिया, तो फिर सामान्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं की क्या स्थिति होगी। इसका अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है। भूपेश बघेल का पूरा कार्यकाल भय और भ्रष्टाचार का था। जिसका परिणाम सबने देखा। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के होते हुए भी सरकार बनाने को तरस गई। भूपेश के ऊपर ईडी की गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। उससे कांग्रेस की छवि सामान्य जनता में गिरी है। इससे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो गया है। वे बड़ी संख्या में सदस्यता छोड़ रहे। मैं भी उन्हीं लोगों में एक हूं, जो यह मानता है कि कम से कम भूपेश के प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कांग्रेस में काबिज होने से जनता का भला नहीं होगा।

Big Robber: Dacoits created terror in doctor's house...50 lakh cash and 20 tola gold...3 accused arrested with 40 lakh cash...see VIDEO
Uncategorised

Big Robber : डॉक्टर के घर डकैतों ने मचाया आतंक…50 लाख कैश और 20 तोले सोना पार…40 लाख नकद के साथ 3 आरोपियों अरेस्ट…देखें VIDEO

भोपाल, 09 अप्रैल। Big Robber : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज खबर है। यहां के पॉश इलाके शाहपुरा में डकैतों ने 8 अप्रैल की रात एक डॉक्टर के घर 50 लाख कैश और 20 तोले सोने यानी करीब एक करोड़ की डैकेती डाली थी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 40 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। जानकारी के मुताबिक, इतनी बड़ी डकैती के आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस तीन-चार फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी नाबालिग कुछ ही दिन पहले नौकरी करने यहां आया था। भोपाल पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा करेगी। बताया जाता है कि, शाहपुरा इलाके में रहने वाले ये डॉक्टर परिवार के साथ बाहर गए थे। उस वक्त उनके घर की देखभाल बुजुर्ग नौकर और उनकी पत्नी कर रहे थे। 8 अप्रैल की रात 6-7 डकैत अचानक घर में घुस आए। उन्होंने घर में घुसते ही बुजुर्ग नौकरी दंपति से मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्हें घायल करने के बाद डकैत घर में रखे 50 लाख रुपये कैश और 20 तोला सोना लेकर फरार हो गए। जाने से पहले उन्होंने घर में तोड़-फोड़ भी की। इस घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चूनाभट्टी मौके पर पहुंची। नाबालिग नौकर हिरासत में पुलिस ने यहां आकर जांच की तो पता चला कि घर में तीन नौकर काम करते थे। बुजुर्ग पति-पत्नी के अलावा एक नाबालिग नौकर भी था। वह कुछ ही दिन पहले डॉक्टर के यहां नौकरी करने आया था। यह पता चलते ही पुलिस ने इस नाबालिग नौकर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद फिर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस नौकर को पता था कि घर में कैश और सोना कहां रखा है। पुलिस हिरासत (Big Robber) में लिए गए नाबालिगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Second blow to Congress in Indore...! Substitute candidate's petition rejected
Uncategorised

Ashok Bhalavi : बिग ब्रेकिंग…! चुनाव से पहले लोकसभा प्रत्याशी का हार्ट अटैक से हुई मौत

बैतूल, 09 अप्रैल। Ashok Bhalavi : बैतूल संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे अशोक भलावी का मंगलवार को ह्दयाघात से निधन हो गया। बैतूल से 14 किमी दूर ग्राम सोहागपुर निवासी अशोक भलावी को दोपहर करीब दो बजे सीने में दर्द होने पर स्वजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक मनीष लश्करे ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चुनाव होगा स्थगित इस कारण अब वहां का चुनाव स्थगित होगा। कलेक्टर से रिपोर्ट लेकर निर्वाचन आयोग को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भेजी जा रही है जिस पर आगामी कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि जिस दल के प्रत्याशी का निधन हुआ है उसे अन्य प्रत्याशी देने का अवसर मिलेगा। बैतूल संसदीय क्षेत्र का चुनाव दूसरे चरण में होना है यहां 26 तारीख को मतदान (Ashok Bhalavi) होना है नाम वापसी की प्रक्रिया भी यहां पूरी हो चुकी है।

Tragedy by Fire: 6 members of the family burnt to death...! 'Family destroyed' due to spark from transformer
Uncategorised

Tragedy by Fire : परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत…! ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से ‘परिवार खत्म’

सासाराम, 09 अप्रैल। Tragedy by Fire : बिहार के रोहतास जिले में मंगलवार को एक घर में लगी आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। अगलगी की घटना में एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। यह घटना कछवा थाना इलाके के इब्राहिमपुर में हुई। बताया जा रहा है कि घर के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर में आग लगी। देखते ही देखते आग ने घर को भी चपेट में ले लिया। जिससे वहां मौजूद छह लोग जिंदा जल गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उनकी तीन बेटियां, एक बेटा मोहा कुमार और 25 वर्षीय गर्भवती ननद माया देवी शामिल है। इस घटना से पूरे गांव के लोग आहत हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी आने पर खबर अपडेट की जाएगी। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग इस मामले में कच्छवां के थानेदार ने बताया कि घर में शॉर्ट सर्किट (Tragedy by Fire) की वजह से आग लगी थी। इस हादसे में गर्भवती महिला और बच्चे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सिविल सर्जन डॉ के.एन तिवारी ने बताया कि घटना में एक बच्चा 95 प्रतिशत जल गया है, जिसे एम्बुलेंस भेजकर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर है।