April 2024

Heatwave Weather: Be careful...! Heat will be maximum in 6 states...IMD's warning
Uncategorised

Heatwave Weather : सावधान…! 6 राज्यों में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी…IMD की चेतावनी 

नई दिल्ली, 01 अप्रैल। Heatwave Weather : अप्रैल का महीना शुरू होने के साथ ही दोपहर के वक्त सूरज आग उगलने लगा है। आने वाले कुछ दिनों में दोपहर के समय सूरज आग उगलेगा तो वहीं लू के थपेड़े भी तन झुलसा देंगे। मौसम विभाग ने भी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में हीटवेव का सबसे बुरा असर गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश पर होने का अनुमान है।  अप्रैल से लेकर जून तक लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। IMD ने भी कहा है कि अप्रैल से जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी पड़ेगी। इसका सबसे बुरा प्रभाव मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर देखने को मिलेगा।  आने वाले 3 महीनों में बढ़ेगा पारा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अप्रैल-जून की अवधि के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसका असर सबसे ज्यादा मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में दिखेगा। गर्म हवा और लू करेगी लोगों को परेशान मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इन तीन महीनों के दौरान मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की संभावना है। वहीं,  देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः चार से आठ दिनों की तुलना में दस से 20 दिनों तक लू चलने की आशंका है। इन 6 राज्यों में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी महापात्र ने कहा कि गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गर्मी का सबसे बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। अप्रैल में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, मध्य दक्षिण भारत में इसकी उच्च संभावना है। कहां-कहां चलेगी लू अप्रैल में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तरपूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य (Heatwave Weather) से नीचे रहने की संभावना है। अप्रैल में मध्य भारत के कई इलाकों और उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के आसपास के इलाकों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन रहने की संभावना है। महापात्र के अनुसार, इन क्षेत्रों में सामान्यतः एक से तीन दिनों की तुलना में दो से आठ दिनों तक लू चलने की आशंका है।

Mahatari Yojna 2nd Kisht: You do not need to take tension, the money will come on 3rd April...! Minister Lakshmi Rajwade gave information...listen what else she said?
Uncategorised

Mahatari Yojna 2nd Kisht : आपको टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, 3 अप्रैल को पैसे आ जाएंगे…! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी…सुनिए उन्होंने और क्या कहा?

रायपुर, 01 अप्रैल। Mahatari Yojna 2nd Kisht : महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त मिलने की तारीख सामने आ गई है। इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे आ जाएंगे। महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां दिक्कत है, उसको दिखाकर तत्काल पैसे डाले जाएंगे। इस दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं। किस बेस पर एक लाख देंगे। कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आएगी। पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं। महिलाओं को जो हमने वादा किया था कि सालाना 12 हजार रुपये देंगे। प्रति माह के दर से 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। बहुत से महिलाओं के खाते में अब तक पैसे नहीं गए, जिसको लेकर मंत्री राजवाड़े ने कहा, अभी कुछ दिन पहले डायरेक्टर से बात हुई थी। इसमें उन्होंने कहा है कि कुछ दिक्कतें आ रही हैं। कुछ ही परसेंट महिलाएं बची हैं। ऐसे जो जिला स्तर के अधिकारी होते हैं, उनको ऊपर से निर्देश दे दिया गया है कि जहां-जहां दिक्कत है उसको दिखाएं और तत्काल पैसा डाला जाए। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सभी महिलाओं को मैं कहना चाहूंगी, जो पात्र हैं जिनकी सूची में नाम होगा, उनको मैं कहना चाहूंगी कि किसी भी प्रकार की आपको टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। CM विष्णुदेव साय का सुशासन है। PM मोदी की गारंटी है. सभी महिलाओं के खाते में 1000 जाएंगे। टेक्निकल इशू हो सकते हैं, लेकिन वह भी सही हो जाएंगे। पैसा निरंतर मिलते रहेगा। जनता का पूरा मूड बन चुका है : लक्ष्मी राजवाड़े लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर महिला और बाल विकास मंत्री ने कहा, तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सभी फील्ड पर उतर चुके हैं। प्रत्याशी जगह-जगह जाकर अपना कार्यक्रम आयोजन करवा रहे हैं। वोट मांग रहे हैं और जनता का पूरा मूड बन चुका है। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को है। छत्तीसगढ़ में तीन चरण में चुनाव होने वाले हैं। तीनों चरण में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। लोग वोट देंगे और सरकार भी बनाएंगे। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, दोनों दल ने महिला प्रत्याशी के रूप में तीन-तीन प्रत्याशी उतारे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। ऐसे में पूर्ण विश्वास के साथ पूरी महिलाएं BJP को ही वोट देंगी। पहले कांग्रेस की सरकार थी तो घोषणा पूरा नहीं कर पा रही थी। उनको उसका कामयाजा भी भुगतना पड़ेगा। केंद्र में फिर से नरेन्द्र मोदी की सरकार बन रही है। BJP के सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं। खुलासा करें बेस पर एक लाख देंगे : लक्ष्मी राजवाड़े एक-एक लाख रुपये देने को लेकर कांग्रेस की ओर से भरवाए जा रहे फॉर्म को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि कभी एक भी घोषणा पूरा नहीं कर पाए। आज एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं। किस बेस पर एक लाख देंगे। यह पहले कांग्रेसी बता दें। हमने जो वादा किया था, हम वह वादा पूरा किए हैं। कोई मतलब नहीं है, कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती है। बस उनका काम ही वही है।

Bharat Ratna: This is the respect of the tribal, deprived, exploited society...? After seeing this picture, PM Modi was cursed...! See the whole matter here...?
Uncategorised

Bharat Ratna : यह इज़्ज़त है आदिवासी, वंचित, शोषित समाज की…? इस तस्वीर को दिखकर PM मोदी को भेजा लानत…! यहां देखें पूरा मामला…?

नई दिल्ली, 01 अप्रैल। Bharat Ratna : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार 31 मार्च को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया। आडवाणी को यह सम्मान उनके दिल्ली स्थित आवास में दिया गया। इस दौरान उनके सबसे प्रिय शिष्य पीएम मोदी भी मौजूद थे लेकिन इस सम्मान कार्यक्रम पर कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है की पीएम मोदी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर यह आरोप लगाया कि जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एलके आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही थीं तब, पीएम मोदी अपनी सीट पर बैठे हुए थे। बीजेपी ने इसपर जवाब दिया है। आडवाणी को सम्मान, विपक्ष को क्या दिक्कत? 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, पीएम मोदी समेत कई लोग मौजूद थे। अवार्ड देते वक्त एक तस्वीर पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह हमारी राष्ट्रपति महोदया का घोर अपमान है। प्रधानमंत्री को अवश्य खड़ा होना चाहिए था। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने दो तस्वीरें भी लगाईं। तस्वीरों से बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Bharat Ratna) जब आडवाणी को सम्मानित कर रही थीं तब पीएम मोदी अपनी कुर्सी पर बैठे थे। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति खड़ी हैं और PM मोदी बैठे हैं। एक बार फिर मोदी ने जानबूझकर आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया है। यह पहली बार नहीं है- जब नई संसद का उद्घाटन हुआ तब उन्हें बुलाया नहीं गया और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी राष्ट्रपति जी नहीं दिखीं। यह घटनाएं बताती हैं कि पीएम मोदी और BJP की मानसिकता महिला और दलित विरोधी है।

CM Arvind Kejriwal: Court sent him to jail for 15 days...! ED said - did not tell the password...they were giving evasive answers
Uncategorised

CM Arvind Kejrival : कोर्ट ने 15 दिन के लिए भेज दिया जेल…! ED ने कहा- पासवर्ड नहीं बताए…गोलमोल दे रहे थे जवाब

नई दिल्ली, 01 अप्रैल। CM Arvind Kejrival : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अगले 15 दिन तक जेल में रहना पड़ेगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को आज अदालत में पेश किया गया था। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अदालत में मौजूद रहीं। केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था।  ईडी ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत में केजरीवाल को ईडी हिरासत में भेजे जाने की अपील की। ईडी ने केजरीवाल की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। ईडी ने कोर्ट के सामने यह भी कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं दे रहे हैं। उनसे दस्तावेजों की तस्दीक कराई है। वह जानबूझकर भटका रहे हैं और गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ईडी ने कहा कि केजरीवाल को फिलहाल न्यायिक हिरासत में रखा जाए और जब दोबारा जरूरत होगी तो उनकी रिमांड मांगी जाएगी। ईडी की तरफ से पेश हुए वकील एएसजी राजू ने कहा कि विजय नायर केजरीवाल के करीबी रहे हैं। केजरीवाल ने पूछताछ में कहा कि नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था। आतिशी को करता था। आतिशी का नाम पहली बार कोर्ट में लिया गया। अदालत में पेशी के लिए पहुंचे केजरीवाल ने मीडियाकर्मियों के सामने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम जो कर रहे हैं वह देश के लिए ठीक नहीं है। केजरीवाल से रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की रैली को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई थी।  50 घंटे से ज्यादा पूछताछ अरविंद केजरीवाल करीब 10 दिन ईडी की कस्टडी में बिता चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनसे हर दिन करीब 5 घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई है। इस हिसाब से वह 50 से अधिक घंटे ईडी के सवालों का सामना करते हुए बिता चुके हैं। केजरीवाल से कथित शराब घोटाले से जुड़े सैकड़ों सवाल दागे जा चुके हैं। हालांकि, ईडी ने 28 मार्च को कोर्ट में दावा किया था कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। केजरीवाल ने नहीं बताए पासवर्ड CM Arvind Kejrival की गिरफ्तारी के समय उनका फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए थे। ईडी ने कोर्ट को बताया था कि केजरीवाल इनका पासवर्ड नहीं बता रहे हैं। हालांकि, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के फोन का एक्सेस ईडी को हासिल हो गया था और इसका डेटा निकाला जा चुका है। एक मीडिया रिपोर्ट में  बताया गया है कि ईडी ने केजरीवाल के आईफोन का एक्सेस हासिल करने के लिए ऐपल से संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल ने यह कहते हुए पासवर्ड देने से इनकार किया है कि उनके फोन में चुनाव से संबंधित डेटा है। तिहाड़ में ‘आप’ के कई नेता जिस पीएमएलए केस में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है उसमें आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल जा चुके हैं। केजरीवाल के दाएं हाथ कहे जाने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करीब एक साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं। संजय सिंह भी कई महीनों से तिहाड़ में ही हैं। विजय नायर को भी इस केस में जेल भेजा जा चुका है। 

CG Liquor is Expensive: Liquor becomes expensive in Chhattisgarh from today...! See the new price list
Uncategorised

CG Liquor is Expensive : छत्तीसगढ़ में आज से शराब हुई महंगी…! देखिए नई कीमत की लिस्ट

रायपुर, 01 अप्रैल। CG Liquor is Expensive : छत्तीसगढ़ में आज से शराब की कीमतों में वृद्धि हो गई है। नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमत बढ़ाई गई है। प्रदेश में अब आज से क्वार्टर में 10 रुपये और बोतल में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के सभी सेस हटाए और नई नीति के तहत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस नई नीति के अनुसार, शराब की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे गौठान के विकास, कोरोना के समय लगाए सभी टैक्स हटाए जाने और अधोसंरचना और विकास के लिए आवश्यक निवेश का कारण बताया गया है। नई नीति के अनुसार, शराब की बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई है। अब इतनी होगी देशी शराब की कीमत वर्ष 2024-25 के लिए देशी मदिरा मसाला और प्लेन के लिए फुटकर विक्रय दर तय की गई है. नई दर पैक साइज कीमत पुरानी दर मसाला 750 एमएल 440 380प्लेन 375 एमएल 220 200मसाला 180 एमएल (CG Liquor is Expensive) 110 110 यहां PDF में देखिये शराब की रेट लिस्ट-