February 2025

Celebration of Defeat: After losing, this Congress candidate took out a rally dancing in Dhumal...this video surfaced
Uncategorised

Celebration of Defeat : कांग्रेस का ये प्रत्याशी ‘हारकर’ धुमाल में नाचते हुए निकाली रैली…सामने आया ये VIDEO

धमतरी, 15 फ़रवरी। Celebration of Defeat : छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अधिकांश नगर निगम चुनावों में हैट्रिक जीत हासिल की है। जबकि मुख्य मजबूत विपक्षी सहित अन्य दलों को बुरी तरह असफलता हाथ लगी है। ऐसे में जहां बीजेपी अपनी जीत का जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पटेल हारकर भी अपनी जीत का जश्न मनाती नजर आईं। धमतरी के वार्ड 27 पोस्ट ऑफिस से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पटेल ने हार के बाद भी जश्न मनाया। वे धूमाल की धुन पर नाचती नजर आईं। मनीषा भाजपा की चंद्रभागा पटेल से हार गई हैं। उन्होंने कहा कि हारने के बाद भी खुश रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड के मतदाताओं को 421 वोट देने के लिए धन्यवाद देते हुए एक पोस्टर भी लगाया।

BJP Parliamentary Board: Ravi Shankar Prasad and OP Dhankar became central observers...! See the preparations for the new leadership in Delhi here
Uncategorised

BJP Big Victory : BJP की बंपर जीत के बीच पार्टी ने की बड़ी सर्जरी…! 9 बागी कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित…यहां देखें आदेश Copy

राजनांदगांव, 15 फ़रवरी। BJP Big Victory : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में अच्छे नतीजे मिलने के बाद बीजेपी ने उन प्रत्याशियों पर कार्रवाई की है, जिन्होंने बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा है। भाजपा प्रर्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 9 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।राजनांदगांव के जिला पंचायत चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले 9 के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है।

CG Final Results: Former Mayor of Raipur will now be called 'Councillor's husband'...! Final results of 10 corporations, 49 municipalities and 114 Nagar Panchayats... Many such changes took place in this election... See the list here
Uncategorised

CG Final Results : रायपुर के पूर्व महापौर अब कहलाएंगे ‘पार्षद पति’…! 10 निगम, 49 पालिका और 114 नगर पंचायत का अंतिम परिणाम…इस चुनाव में हुए कई ऐसे बदलाव…यहां देखें List

रायपुर, 15 फ़रवरी। CG Final Results : नगर निकाय चुनाव के फाइनल नतीजे आ चुके हैं और भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर दिया है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत तीनों ही निकायों में भाजपा का दबदबा देखने को मिला। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को अपेक्षित नतीजे नहीं मिले, जबकि कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आइए जानते हैं किस निकाय में किसने बाजी मारी है।

Results of Councillors: See the final results of all 70 ward councillors here... Serial List
Uncategorised

Results of Councillors : सभी 70 वार्ड पार्षदों के अंतिम परिणाम यहां देखें…क्रमवार List

रायपुर, 15 फ़रवरी। Results of Councillors : छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। 15 फरवरी को प्रदेश 173 नगरीय निकायों के रिजल्ट सामने आए। निगमों की मतगणना में बीजेपी ने 10 में 10 सीटे जीत गई है। रिजल्ट के शुरूआती रुझानों में ही बीजेपी ने भारी बढ़त बना ली थी।  नगर निगम की सत्ता पर भाजपा ने 15 वर्ष बाद एकतरफा कब्जा कर लिया है।  महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 11 राउंड के बाद  153290 मतों से जीत दर्ज की। कुल मतदान 5.30 लाख वोट पड़े थे। वहीं दीप्ति दुबे के पति प्रमोद दुबे ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।  शहर के 70 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए  60 वार्डों में निर्णायक बढ़त के साथ भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर आगे चल रहे हैं। शुरूआत में कांग्रेस और  निर्दलीयों ने जो समीकरण बिगाड़ा था  वह घटकर 7-3 सीटों पर जीत रहे हैं। जबकि 49 नगर पालिका की सीटों में 36 बीजेपी 8 कांग्रेस और 5 अन्य के पास आई है। पहली बार ईवीएम के माध्यम यह नगर निकाय चुनाव कराया गया था।

Results of Urban Bodies: CM Sai said- People have approved the work done in 13 months... watch the video here
Uncategorised

Results of Urban Bodies : सीएम साय बोले- 13 महीनों के काम पर जनता ने मुहर लगाई…कुनकुरी में जनता का निर्णय शिरोधार्य…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 15 फ़रवरी। Results of Urban Bodies : नगरीय निकाय चुनावों में मिली बंपर जीत से प्रसन्न छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, आज का दिन स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। श्री साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया है, पीएम मोदी पर और उनकी गारंटी पर विश्वास किया है। जनता ने प्रदेश सरकार के 13 महीने के कार्यों पर विश्वास किया है। ढेबर पर कसा तंज वहीं सीएम साय ने राजधानी रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहले महापौर बने थे अब पार्षद चुनाव भी नहीं जीत सके। रायगढ़ में चाय बेचने वाले को जीत मिली, यह बीजेपी में ही संभव है। हमारे यहां पार्टी के प्रति निष्ठावान रहने वालों को टिकट मिलती है। कुनकुरी में जनता का निर्णय शिरोधार्य : सीएम साय वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र के कुनकुरी नगर पंचायत (Results of Urban Bodies) में मिली हार पर श्री साय ने कहा कि, जनता का निर्णय शिरोधार्य है। भले ही हार मिली है, लेकिन विकास नहीं रुकेगा। उल्लेखनीय है कि, कुनकुरी नगर पंचायत में भाजपा को मिली हार पर कांग्रेस ने और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा था।

Raigarh Nikay Chunav Results : कांग्रेस को पछाड़ चायवाला बना महापौर...! CM भी किया था प्रचार...ओपी चौधरी ने झोंकी थी ताकत…यहां सुनिए Raigarh Nikay Chunav Results: Chaiwala becomes mayor after defeating Congress...! CM also campaigned... OP Choudhary put in all his efforts... Listen to the video hereVIDEO
Uncategorised

Raigarh Nikay Chunav Results : कांग्रेस को पछाड़कर चायवाला बना महापौर…! CM भी किया प्रचार…ओपी चौधरी ने झोंकी थी ताकत…यहां सुनिए VIDEO

रायपुर, 15 फ़रवरी। Raigarh Nikay Chunav Results : छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना गिनती जारी है। कई जगह के नतीजे भी घोषित किए जा चुके हैं। इसी बीच रायगढ़ नगर निगम का परिणाम घोषित किया गया है। जनता ने चाय बेचने वाले प्रत्याशी जीववर्धन चौहान को अपना मेयर चुना है। बीजेपी मेयर प्रत्याशी ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है। जीवर्धन सिंह चौहान शहर में चाय की दुकान चलाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम साय उनकी दुकान में गए थे। सीएम ने यहां अपने हाथों से चाय बनाई थी। जीवर्धन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। यहां राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूरी ताकत झोंकी थी। इस सीट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। जीवर्धन सिंह चौहान ने 56311 वोटों से जीत हासिल की है। जीवर्घन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। रायगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार को 21946 वोट मिले हैं। यहां पर नोटा में 954 वोट मिले हैं। बीजेपी ने यहां से जीवर्धन सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। वह मौजूदा समय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। 2004 से 05 तक भाजयुमो के नगर मंत्री रहे। 2010 में एल्डरमैन रह चुके हैं। बीजेपी के एक्टिव मेंबर हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां से जानकी काटजू को उम्मीदवार बनाया था। वह पहले भी पार्षद रही हैं। 2020 में रायगढ़ नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं थी। जीत के बाद खुद ओपी चौधरी उनके साथ खुशियां (Raigarh Nikay Chunav Results) बांटते दिखे। जीवर्धन चौहान ने भी जीत के लिए ओपी चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए भाजपा के सभी लोगों ने खूब मेहनत की है। उनकी जीत पूरी पार्टी की जीत है।

Raipur Nagar Nigam: BJP's bumper victory in Raipur after 15 years...! BJP mayors in 10 municipal corporations... Congress out on zero
Raipur

Raipur Nagar Nigam : 15 साल बाद रायपुर में BJP की बंपर जीत…! 10 नगर निगमों में भाजपा के मेयर…कांग्रेस शून्य पर आउट 

रायपुर, 15 फ़रवरी। Raipur Nagar Nigam : नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। सभी दस नगर निगम में बीजेपी के मेयर जीतकर आए हैं। पिछले चुनाव में सभी नगर निगम में कांग्रेस के मेयर थे। इस बार बीजेपी ने सभी सीटें अपने नाम कर ली है। यानी बीजेपी ने 10-10 से जीत हासिल की है। रायपुर में 15 साल बाद बीजेपी का मेयर बना है। रायपुर से बीजेपी की मेयर उम्मीदवार मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे को बड़े अंतर से हराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार। 15 साल बाद रायपुर में बीजेपी की जीत  पिछले 15 साल से रायपुर नगर निगम का कब्जा था लेकिन इस बार बीजेपी ने कांग्रेस से मेयर की चेयर छीन ली है। तीन बार की पार्षद और नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे को हरा दिया है। दीप्ति दुबे के पति प्रमोद दुबे महापौर रह चुके हैं और नगर निगम में सभापति भी रहे हैं।  यही कारण था कि कांग्रेस उनकी पत्नी को टिकट दिया था। लेकिन कांग्रेस की यह रणनीति काम नहीं आई और मीनल चौबे ने बड़ी जीत हासिल कर ली। पिछली कांग्रेस के ऐजाज ढेबर रायपुर (Raipur Nagar Nigam) के महापौर थे। उनको अप्रत्यक्ष प्रणाली से पार्षदों के जरिए कांग्रेस ने मेयर बनाया था। रायपुर – बीजेपी की मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे को हराया  ।दुर्ग – बीजेपी की अलका बाघमार ने कांग्रेस  की प्रेमलता पोषण साहू को मात दी।राजनांदगांव – बीजेपी के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्वेदी को हराया।धमतरी – बीजेपी के जगदीश रामू रोहरा जीते।जगदलपुर – बीजेपी के संजय पांडे ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गेंदू पर जीत दर्ज की।रायगढ़ – बीजेपी के जीवर्धन चौहान ने जानकी काटजू को शिकस्त दी। कोरबा – बीजेपी की संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस की उषा तिवारी को हराया।बिलासपुर – बीजेपी की पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराया। अंबिकापुर – बीजेपी की मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को मात दी।चिरमिरी – बीजेपी के रामनरेश राय ने कांग्रेस के डॉ विनय जायसवाल को मात दी।  

BJP Parliamentary Board: Ravi Shankar Prasad and OP Dhankar became central observers...! See the preparations for the new leadership in Delhi here
Uncategorised

Councillors join BJP : बिग ब्रेकिंग…! ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने के प्रयास तेज…AAP के 3 पार्षद BJP में शामिल…यहां देखें

नई दिल्ली, 15 फ़रवरी। Councillors join BJP : दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की कवायत तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी के तीन मौजूदा पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई है। अब एमसीडी पर बीजेपी की नजरें आम आदमी पार्टी के जो पार्षद बीजेपी में शामिल हुए हैं उनमें एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना वार्ड 152 से पार्षद निखिल शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी की नजरें एमसीडी पर भी हैं। इसी साल अप्रैल में दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव होना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब एमसीडी में भी बीजेपी का पलड़ा भारी होगा। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें हासिल की हैं तो वहीं AAP के खाते में 22 सीटें आई हैं। नवंबर 2024 में हुआ था मेयर का पिछला चुनाव मेयर का पिछला चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था लेकिन कार्यकाल केवल पांच महीने का है। तब AAP के महेश खिंची बीजेपी के किशन लाल से केवल तीन वोटों से ही जीत पाए थे। मेयर चुनाव में कुल 263 वोट डाले गए थे जिनमें महेश खिंची को 133 और किशन लाल को 130 वोट मिले थे जबकि दो वोट अवैध हो गए थे। चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए 8 AAP विधायक दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इन विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था और अगले ही दिन सभी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा की मौजूदगी में 8 विधायकों ने पार्टी जॉइन की थी।

Raipur Nigam Chunav Results: Ejaz Dhebar lost the election and wife Arjuman won…see here
Raipur

Raipur Nigam Chunav Results : एजाज ढेबर चुनाव हारे और पत्नी अर्जुमन जीती…यहां देखें List

रायपुर, 15 फ़रवरी। Raipur Nigam Chunav Results : रायपुर नगर निगम चुनाव में वर्तमान महापौर एजाज ढेबर 1529 वोट से चुनाव हार गए है। वहीं उनकी पत्नी अर्जुमन ढेबर मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से 2562 वोट से जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ के 10 नगरपालिक निगमों में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करते दिख रही है। तीन नगर निगम चिरमिरी, रायगढ़ और अंबिकापुर में अपना परचम लहरा दिया है। रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। वहीं पूर्व महापौर एजाज ढेबर चुनाव हार गए हैं। राजधानी के भगवती चरण शुक्ल वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी अमर गिदवानी ने करीब 1500 से अधिक वोटो से यह चुनाव जीता है। वहीं रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 2 लाख से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही है। 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लोरमी में भाजपा की जीत पर डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके। देखें नगर पालिका परिषदों में अब तक कौन जीता कवर्धा – भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की जीतपंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीतकुम्हारी – परिणाम आना बाकीअहिवारा – निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा की जीतअमलेश्वर – भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर की जीतदल्लीराजहरा – भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू की जीतबालोद – भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की जीतबेमेतरा – भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीतडोंगरगढ़ – भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे की जीतमहासमुंद – परिणाम आना बाकी बीजापुर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीतकिरंदुल – भाजपा प्रत्याशी की जीतबड़ी-बचेली – भाजपा प्रत्याशी की जीतदंतेवाड़ा – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीतसुकमा – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम की जीतकोण्डागांव – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल की जीतकांकेर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीतनारायणपुर – भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल की जीत बागबाहरा – कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीतसरायपाली – भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीततिल्दा-नेवरा – भाजपा प्रत्याशी की जीतगोबरा नवापारा – भाजपा प्रत्याशी की जीतआरंग – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीतअभनपुर – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीतमंदिर हसौद – कांग्रेस प्रत्याशी की जीतगरियाबंद – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीतबलौदाबाजार – भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीतभाटापारा – भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा की जीतसिमगा – निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीततखतपुर – भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ की जीतरतनपुर – भाजपा प्रत्याशी की जीतबोदरी – आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीतगौरेला – भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे की जीतपेण्ड्रा – निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीतमुंगेली – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला की जीतलोरमी – भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीतखरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीतजांजगीर-नैला – भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीतचांपा – भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीतअकलतरा – निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी की जीतसक्ती – निदर्लीय प्रत्याशी श्याम सुन्दर अग्रवाल की जीतदीपिका – भाजपा प्रत्याशी की जीतकटघोरा – कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल की जीतबांकी-मोंगरा – भाजपा प्रत्याशी की जीतबलरामपुर – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीतरामानुजगंज – भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीतसूरजपुर – कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े की जीतमनेन्द्रगढ़ – भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीतजशपुरनगर – भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भगत की जीत

BJP Victory: What happened to Patan, Bhupesh ji...? Seeing the new general secretary losing his ground, he fled to Punjab...! Pankaj Kumar Jha took a dig... see here X Post
Uncategorised

BJP Victory : पाटन का क्या हुआ भूपेश जी…? नव महासचिव को अपनी ज़मीन खिसकते देख पंजाब भाग गए…! पंकज कुमार झा ने किया कटाक्ष…यहां देखें X Post

रायपुर, 15 फ़रवरी। BJP Victory : नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। दस नगर निगमों में हुए चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा का स्ट्राइक रेट 90 फीसदी रहा है। भाजपा की इस बड़ी जीत का श्रेय सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व को दिया जा रहा है। विष्णुदेव साय ने ज्यादातर निकायों में रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनता का समर्थन मांगा था। बीजेपी के भारी जीत पर सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसा है। पूर्व सीएम के विधानसभा क्षेत्र पाटन के निकायों में कांग्रेस की बड़ी हार पर पंकज कुमार झा ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा है कि नव महासचिव जी, आपके इस पोस्ट पर दुष्यंत कुमार जी की पंक्तियां याद आ रही है – तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यक़ीन नहीं। कथित राष्ट्रीय नेता बनते ही आपके खुद के क्षेत्र की जनता ने संदेश दे दिया आपको। आश्चर्य है कि पाटन में सपाट होने, बुरी तरह पटखनी खाने, समूचे प्रदेश की शहरी सरकार से सफाया हो जाने के बावजूद, आपको अपनी ज़मीन खिसकने का यकीन नहीं होना, आश्चर्यजनक है। सायजी के सुशासन की लहर चल रही है प्रदेश में, स्वीकार कर लीजिये कृपया ताकि (BJP Victory) आत्ममंथन करना आसान हो।