February 2025

Nikay Chunav Result: Counting of postal ballots complete...! BJP ahead in 9 municipal corporations... Congress ahead here
Uncategorised

Nikay Chunav Result : डाक मतपत्रों की गिनती पूरी…! 9 नगर निगम में भाजपा आगे…यहां पर कांग्रेस आगे

रायपुर, 15 फ़रवरी। Nikay Chunav Result : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सभी जगहों पर डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में 9 नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है। अंबिकापुर में डॉ. अजय तिर्की आगे चल रहे हैं। सबसे पहले महापौर और फिर पार्षद के लिए डाक मतपत्रों की गिनती होगी। महापौर और पार्षद पद के लिए 1136-1136 मतपत्रों की गिनती चल रही है। बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे। बीजापुर नगर पालिका के 13 नंबर वार्ड में भाजपा के मुकेश राठी ने 126 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं 04 नंबर वार्ड से बेनहूर रावतिया ने जीत दर्ज की 09 नंबर वार्ड से भाजपा के पप्पू चौहान ने जीत दर्ज की। 12 नंबर वार्ड से भाजपा के विक्रम दुद्धी जीते। बीजापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर हारे वार्ड 13 से युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे हारे वार्ड 2 से वर्षा कुंजाम हारी वार्ड 9 से राजीव सिंह हारे कोंडागांव में भाजपा ने वार्ड 19 में दर्ज की जीत भाजपा ने वार्ड नंबर 3 में दर्ज की जीत वार्ड नंबर 9 में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत वार्ड नंबर 20 में भाजपा (Nikay Chunav Result) ने दर्ज की जीत

BJP Parliamentary Board: Ravi Shankar Prasad and OP Dhankar became central observers...! See the preparations for the new leadership in Delhi here
Uncategorised

CG Nikay Chunav 2025 Results : सभी डाक मतपत्रों की गिनती शुरू…! रुझानों में यहां से भाजपा आगे

रायपुर, 15 फ़रवरी। CG Nikay Chunav 2025 Results : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आज सबके सामने होगा। प्रदेश के सभी 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतगणना की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें सबसे पहले बैलेट मत पत्र की गिनती शुरू की गई है। आधे घंटे बाद EVM की गिनती शुरू होगी। मतगणना के लिए कुल 114 टीम लगाई गई है। इसमें 104 मतगणना टेबल हैं। रायपुर में पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं। शुरुआती रुझान में रायपुर और जगदलपुर और राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ था. इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में थे। सभी जगहों के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। बीजापुर नगर पालिका के 13 नंबर वार्ड में भाजपा के मुकेश राठी ने 126 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं 04 नंबर वार्ड से बेनहूर रावतिया ने जीत दर्ज की 09 नंबर वार्ड से भाजपा के पप्पू चौहान ने जीत दर्ज की। 12 नंबर वार्ड से भाजपा के विक्रम दुद्धी जीते। बीजापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर हारे वार्ड 13 से युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे हारे वार्ड 2 से वर्षा कुंजाम हारी वार्ड 9 से राजीव सिंह हारे कोंडागांव में भाजपा ने वार्ड 19 में दर्ज की जीत भाजपा ने वार्ड नंबर 3 में दर्ज की जीत वार्ड नंबर 9 में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत वार्ड नंबर 20 में भाजपा ने दर्ज की जीत

Horrific Accident: Horrific accident...! 10 killed in collision between Bolero and bus
Uncategorised

Horrific Accident : भीषण हादसा…! बोलेरो और बस की टक्कर में 10 की मौत

प्रयागराज, 15 फरवरी। Horrific Accident : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो और बस की भिड़ंत हो गई। जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। आगे की प्रक्रिया अभी जारी है। हालांकि, हादसा कैसे हुआ? इसके सही वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 19 श्रद्धालु हुए जख्मी बताया जा रहा है कि बस में सवार 19 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख भी जताया है। एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने जनपद प्रयागराज में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया।  साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों (Horrific Accident:) को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Uncategorised

Valentine’s Day : दुखद…! तस्वीर वाले शख्स का प्रेम निवेदन ठुकराया…गुस्साए युवक ने युवती पर फेंका तेजाब…मन नहीं भरा तो ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला…CM ने की निंदा

हैदराबाद, 15 फरवरी। Valentine’s Day : आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां वेलेंटाइन डे पर एक युवक ने प्रेम का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवती पर तेजाब फेंक दिया और चाकू से हमला भी किया। फिलहाल युवती को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना गुर्रमकोंडा मंडल के अन्नामय्या जिले के पेरामपल्ली क्षेत्र की है. युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है और तेजाब डालने वाले युवक की पहचान उसी के कॉलेज के एक सहपाठी के रूप में हुई है। CM चंद्रबाबू नायडू ने की कड़ी निंदा इस मामले की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने कड़ी निंदा की और अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़िता के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करेगी और उसे व उसके परिवार को पूरी सहायता प्रदान करेगी। आईटी मंत्री ने लिया संज्ञान मामले में मानव संसाधन विकास और आईटी मंत्री नारा लोकेश ने पीड़िता के पिता से उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। लोकेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “हम अपनी बहन के ठीक होने के लिए सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करेंगे। मैं अपनी बहन की तरह उसके साथ खड़ा हूं। एसिड अटैक की इस घटना ने मुझे बहुत परेशान किया है। हमलावर को कड़ी सजा मिलेगी- ऐसे लोगों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने अस्पताल में मौजूद मंत्री मंदुपल्ली रामप्रसाद से भी संपर्क किया। साथ ही उन्हें पीड़िता के उपचार की निगरानी करने और सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। लोकेश ने भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने का आग्रह भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी की निंदा पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी एसिड अटैक की कड़ी निंदा की और मांग की कि सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने अधिकारियों से पीड़िता के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया और उसके परिवार को पूर्ण सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य सरकार की विफलता की आलोचना करते हुए जगन ने कहा कि ऐसी घटनाएं लापरवाही के कारण हो रही हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

Reshuffle in Congress: Big reshuffle in Congress...! Bhupesh Baghel becomes general secretary of Punjab while Ajay Lallu gets responsibility of Odisha...see jumbo list here
Uncategorised

Reshuffle in Congress : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल…! भूपेश बघेल बने पंजाब के महासचिव तो अजय लल्लू को ओडिशा का जिम्मा…यहां देखें जंबो सूची

रायपुर, 14 फरवरी। Reshuffle in Congress : पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पार्टी हाई कमान ने पंजाब पीसीसी का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। इनके अलावा 10 अन्य नेताओं को भी प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत पार्टी ने भूपेश बघेल पंजाब के महासचिव का जिम्मा सौंपा है, जबकि सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर का महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही नसीर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से मुक्त कर दिया गया है। महत्वपूर्ण है संगठनात्मक फेरबदल कांग्रेस ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा गिरीश को तमिलनाडु और पुडुचेरी, के राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तगिरी शंकर उलका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड और कृष्ण अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विक्षप्ति में कहा गया है कि पार्टी इन महासचिवों/प्रभारियों के योगदान की सराहना करती है। साथ ही कहा गया है कि अन्य महासचिव और प्रभारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों में कार्यरत रहेंगे। कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल महत्वपूर्ण माना (Reshuffle in Congress) जा रहा है। इससे पार्टी को विभिन्न राज्यों में मजबूती देने और चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश की जा रही है।

CG Panchayat Election 2025: This woman MLA who drives an auto campaigned for the candidate by driving an e-rickshaw... watch the video here
Uncategorised

CG Panchayat Election 2025 : ऑटो वाली इस महिला विधायक ने ई-रिक्शा चलाकर प्रत्याशी का किया प्रचार…यहां देखें Video 

बालोद, 14 फरवरी। CG Panchayat Election 2025 : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है।इस बीच एक महिला विधायक का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वे खुद ई-रिक्शा चलाकर अपने प्रत्याशी का प्रचार करती हुई दिखाई दे रही हैं। जोरों पर चल रहा है प्रचार प्रदेश में 17 फरवरी से तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार को महज दो दिन ही रह गए हैं। ग्रामीण इलाकों में इसके लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है। पार्टियों के बड़े नेता भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं। इस बीच बालोद जिले के संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा भी अपने प्रत्याशियों के प्रचार में उतरी हुई हैं। इस बीच वे अलग अंदाज में दिखाई दी। विधायक संगीता सिन्हा अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए खुद ई-रिक्शा चलाकर लोगों के बीच जा रही है। इनका एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वे ई-रिक्शा चलाती हुई दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस से अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के प्रचार कर रही हैं। बैनर पोस्टर और माईक लगे ऑटो को चला रही हैं। इन्हें लोग ऑटो वाली विधायक के नाम से पुकार रहे हैं। तीन चरणों में होगा चुनाव दरअसल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए पहला चरण 17 फरवरी को, दूसरा चरण 20 और तीसरा चरण 23 फरवरी को है। इसमें सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे।मतदान के दूसरे दिन ही परिणाम भी घोषित (CG Panchayat Election 2025) हो जाएंगे।

Theft in Ex CM: Theft in former Chief Minister Bhupesh Baghel's farm...brass taps and motor wires were cut and taken away
Uncategorised

Theft in Ex CM : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेत में चोरी…पीतल के नल और मोटर की वायर काटकर ले गए

रायपुर, 14 फरवरी। Theft in Ex CM : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दुर्ग जिले के ग्राम कुरुदडीह स्थित खेत में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर पीतल के नल और मोटर की वायर काटकर चुरा ली। जिनकी कुल कीमत लगभग 15000 रुपए आंकी गई है। अमलेश्वर थाने में शिकायत दर्ज इस घटना की शिकायत के आधार पर अमलेश्वर थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। दुर्ग जिले के ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक खेत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि चोरों की पहचान की जा सके. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिल सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IPS Promotion Breaking: IPS GP Singh gets promoted to DG rank...See the copy of the state government order here
Uncategorised

IPS Promotion Breaking : IPS जीपी सिंह को मिली डीजी रैंक पर पदोन्नति…राज्य सरकार का आदेश कॉपी यहां देखें

रायपुर, 14 फरवरी। IPS Promotion Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को पुलिस महानिदेशक (DGP) वेतनमान में पदोन्नति दी है। गृह विभाग इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 02 जुलाई 2024 से प्रभावी रूप से भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम, 2016 के तहत वेतन मेट्रिक्स लेवल 16 (₹2,05,400 – ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है। बता दें कि कैट के रास्ते सेवा बहाली के बाद हाल ही में जीपी सिंह एडीजी से डीजी भी प्रमोट हुए थे। अशोक जुनेजा के रिटायर होते ही डीजीपी के एक रिक्त पद के लिए डीपीसी की बैठक हुई थी। इसमें एडीजी जीपी सिंह को डीजी प्रमोट करने की अनुशंसा की गई थी। प्रभावशाली और अनुभवी IPS अधिकारी जीपी सिंह जीपी सिंह एक प्रभावशाली और अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं. उनका जन्म 1 जनवरी 1969 को हुआ था। उन्होंने बीई (मैकेनिकल) की डिग्री प्राप्त करने के बाद यूपीएससी परीक्षा पास कर 1994 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रवेश किया। जीपी सिंह ने 4 सितंबर 1994 को मध्यप्रदेश कैडर में सेवा ज्वाइन की थी। वह ग्वालियर में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में तैनात रहे और इंदौर के एडिशनल एसपी के पद पर भी कार्यरत रहे। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। इसके बाद जीपी सिंह ने महासमुंद और दंतेवाड़ा जिले में एसपी के रूप में कार्य किया. विशेष रूप से दंतेवाड़ा में उनके नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियानों को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने कई नक्सलियों को सरेंडर करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका (IPS Promotion Breaking) निभाई।

OBC Face: Big changes in Congress organization...! Bhupesh Baghel and TS Singhdev get big responsibility... watch the video here
Uncategorised

OBC Face : कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव…! भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 14 फरवरी। OBC Face : छत्तीसगढ़ के भीतर कांग्रेस संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में फेरबदल किया जाएगा और ओबीसी चेहरे को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC का महासचिव बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। भूपेश बघेल इस समय दिल्ली में हैं और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इसके साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का नाम भी सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, भूपेश बघेल को महासचिव बनाए जाने के बाद टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना है। दिल्ली पहुंचे भूपेश बघेल भूपेश बघेल गुरुवार सुबह दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन में होने वाले संभावित बदलावों पर चर्चा की जा सकती है। कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने हाल ही में कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, और पार्टी अब एकजुट है, जिससे अगले चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस के अंदर खींचतान को खत्म करने और पार्टी की एकता को बनाए रखने के लिए यह बदलाव किए जाने की संभावना है। विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिति छत्तीसगढ़ में ठीक नहीं रही, जिसके कारण प्रदेश संगठन में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में समीकरण साधने की तैयारी  दरअसल, राजनीतिक जानकार मानते हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वैसे तो कई प्रभावी नेता हैं, लेकिन भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव दो बड़े छत्रप माने जाते हैं, जिनका अपना छत्तीसगढ़ में अलग प्रभाव है। खास बात यह है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद दोनों नेताओं के बीच कई बार मनमुटाव की खबरें भी आई थी. 2023 के चुनाव के आखिरी कुछ महीनों में टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बना दिया गया था, लेकिन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कांग्रेस पार्टी दोनों नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर खींचतान को खत्म करके एकता लाने की तैयारी में है। 

Uncategorised

Viral Girl Of Mahakumbh : झुग्गियों में कटा बचपन…अब बॉलीवुड हीरोइन्स को टक्कर देगी ये वायरल गर्ल…महाकुंभ में चमकी किस्मत…

नई दिल्ली, 14 फरवरी। Viral Girl Of Mahakumbh : इस साल महाकुंभ की खूब चर्चा रही और दर्जनों नए चेहरे सोशल मीडिया पर छाए रहे। इस डिजिटल युग में लगातार वायरल हो रहे फोटो, वीडियो और संवादों की झड़ी लोगों के फोन में लगी (Viral Girl Of Mahakumbh)रही। महाकुंभ से ही अपनी किस्मत चमकाने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा का बचपन भले ही झुग्गियों में बीता है लेकिन अब 5 सितारा होटल्स में उनका भविष्य संवर रहा है। मोनालिसा को एक फिल्म मिल गई है जिसकी बीते दिनों खूब चर्चा रही। अब इस फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है और मोनालिसा भी इसमें साथ जुड़ गई हैं। मोनालिसा इन दिनों फिल्म की तैयारी में व्यस्त हैं। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ हाल ही में मोनालिसा एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। यहां मोनालिसा को देखते ही लोगों ने उन्हें पहचान लिया। सनोज मिश्रा ने खुद इसके वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। झुग्गियों में कटा बचपन और संवरा भविष्य मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली सिटी इंदौर के पास के गांव की रहने वाली 16 साल की एक लड़की मोनि भोसले महाकुंभ में रोजगार तलाशने पहुंची (Viral Girl Of Mahakumbh)थी। कंजी आंखों और सांवले रंग की ये अट्रेक्टिव लड़की महज 16 साल की है और महाकुंभ में फूलों के साथ रुद्राक्ष की माला बेच रही थी। इसी दौरान वीडियो बनाने वाले लोगों की नजर पड़ी और उनकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दीं। फिर क्या था यहीं से मोनि भोसले अपने नए नाम मोनालिसा से वायरल हो गईं। मोनालिसा को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब प्यार दिया और स्टार बना दिया। यहां जब फैन्स और फोटो खींचने वालों का जमावड़ा लगने लगा और मोनालिसा काम भी ठीक से नहीं कर पा रही थीं तो उन्होंने घर वापसी कर ली। यहीं से चमकी किस्मत और बनी हीरोइन मोनालिसा महाकुंभ के बीच में अपना काम छोड़कर अपने घर आ गईं। यहां पहुंचने के बाद बॉलीवुड के एक फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा उनके घर पहुंचे। यहां सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दे दिया। मोनालिसा ने भी अपने परिजनों की अनुमति के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दिया। मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने हीरोइन बनाने का वादा किया और अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। बॉलीवुड में 5 फिल्में डायरेक्ट कर चुके डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्मों के लिए तैयार करने का फैसला लिया है। बीते कुछ दिनों से सनोज मिश्रा लगातार मोनालिसा पर काम कर रहे हैं। सनोज ने कुछ दिन पहले ही मोनालिसा को पढ़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें मोनालिसा को पढ़ना सिखा रहे थे। अब गुरुवार को सनोज मिश्रा के साथ मोनालिसा एयरपोर्ट पर नजर आईं। सनोज ने खुद ही इस वीडियो को शेयर किया था। बॉलीवुड हसीनाओं का डोलेगा सिंहासन? मोनालिसा बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। लोगों ने उनकी खूबसूरती की काफी तारीफ भी की। साथ ही कुछ लोगों ने यहां तक दावा किया कि मोनालिसा की खूबसूरती से अब बॉलीवुड हसीनाओं का सिंहासन डोलने वाला है। मोनालिसा के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने डार्क कॉम्पलेक्स को लेकर बात की थी। साथ ही मोनालिसा की भी काफी तारीफ करते हुए अपनी बात लोगों के सामने रखी थी। अब जल्द ही मोनालिसा फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।