February 2025

Uncategorised

New Bride Reached Helicopter : झुंझुनूं हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंची नई दुल्हन…देखने के लिए पहुंचा पूरा गांव…चर्चा में अनोखी शादी…देखें Video…

झुंझुनूं, 09 फ़रवरी| New Bride Reached Helicopter : राजस्थान के झुंझुनूं में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां के मंड्रेला कस्बे में मंगलवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर में विदा कराकर लाया। इस अनोखी शादी की पूरे क्षेत्र में चर्चा रही। क्या है पूरा मामला? कस्बे के राजगढ़-झुंझुनूं रोड पर स्थित खान स्टोन कंपनी के वसीम खान की शादी मंगलवार को हनुमानगढ़ जिले के करणपुरा गांव निवासी नगमा बानो से हुई। शादी को खास बनाने के लिए वसीम खान हेलिकॉप्टर से बारात लेकर ससुराल (New Bride Reached Helicopter)पहुंचे। हेलिकॉप्टर के उतरते ही उन्हें देखने के लिए सैकड़ों लोग हेलिपैड पर उमड़ पड़े। हेलिकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन शादी के बाद शाम को दूल्हा-दुल्हन हेलिकॉप्टर से मंड्रेला पहुंचे। इस दौरान हेलिकॉप्टर ने कस्बे के चारों ओर चक्कर लगाए और आसमान से फूलों की वर्षा की गई, जिससे माहौल बेहद खुशनुमा हो गया। हेलिकॉप्टर की गूंज सुनकर कस्बे के लोग छतों और सड़कों पर जमा हो (New Bride Reached Helicopter)गए। महिलाओं और बच्चों में हेलिकॉप्टर को देखने का खासा उत्साह रहा। कस्बे में पहली बार आया हेलिकॉप्टर मंड्रेला कस्बे में पहली बार हेलिकॉप्टर आने से लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली। जैसे ही हेलिकॉप्टर उतरा, भारी भीड़ उसे देखने के लिए उमड़ (New Bride Reached Helicopter)पड़ी। हेलिपैड पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। शाही शादी बनी चर्चा का विषय हेलिकॉप्टर से बारात ले जाने और दुल्हन को विदा कराने की यह भव्य शादी पूरे झुंझुनूं जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों ने कहा कि यह शादी एक यादगार लम्हा बन गई, जिसे कस्बे के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। जिस समय हेलिकॉप्टर जमीन पर उतरा, उस समय का नजारा ठीक वैसे ही था, जैसे किसी नेता के आने पर होता है। चारों तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे थे और वह जमकर शोर मचा रहे थे।

Uncategorised

Women Gyming Video : वो स्त्री है, ये काम भी बखूबी कर सकती है…वायरल Video देखकर आप भी होंगे हैरान…देखें ये महिला कर रही है कितना Heavy Dead Lift…

नई दिल्ली, 08 फ़रवरी| Women Gyming Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। हंसी मजाक के जो वीडियो वायरल होते हैं, उन्हें आप भी देखते ही होंगे। कभी-कभी ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसे पोस्ट करके महिलाओं और लड़कियों का मजाक बनाया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हमेशा मजाक बनाने वाले वीडियो ही वायरल होते हैं। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग महिला और लड़की की तारीफ भी करते हैं। ऐसे वीडियो कम वायरल होते हैं मगर जब भी वायरल होते (Women Gyming Video)हैं, हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में क्या दिखा? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर कई लोग मौजूद हैं। बीच में एक बड़ा सा रॉड और उसपर भारी प्लेट लगे हुए हैं। तभी साड़ी पहने और सिर पर पल्लू रखे हुए एक महिला आती है और उस रॉड के साथ डेड लिफ्ट करती है। ऐसा वो तीन बार करती है और तीनों बार महिला बढ़े वजन के साथ यह करती है। महिला ने डेड लिफ्ट करते समय पूरी सावधानी रखी और वजन उठाने से पहले कमर पर बेल्ट को पहना हुआ (Women Gyming Video)था। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो को देखने के बाद लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheBahubali_IND नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मर्यादा में रहकर कुछ भी काम करना स्त्री का आदर सम्मान और बढ़ा देता है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया (Women Gyming Video)है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अति सुंदर। दूसरे यूजर ने लिखा- कितने किलो होगा। तीसरे यूजर ने हैरान होने वाली इमोजी को शेयर किया। तो एक अन्य यूजर ने लिखा- यह ताकतवर महिला है।

Uncategorised

Atishi Dance Video : दिल्ली में AAP की हार के बाद भी आतिशी ने किया जमकर डांस…सामने आया VIDEO तो स्वाती मालीवाल ने साधा निशाना…देखें Video…

नई दिल्ली, 08 फ़रवरी| Atishi Dance Video : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वहीं बीजेपी ने 27 साल बाद शानदार वापसी की है। आप की करारी हार के बाद भी आप नेता आतिशी ने जमकर डांस किया है। इसका वीडियो सामने आया है। क्या है पूरा मामला? दस साल तक दिल्ली में जबरदस्त बहुमत से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी की इन चुनावों में करारी हार हुई है। अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता चुनाव हार गए हैं लेकिन हार के इस मातम के बीच पार्टी की बड़ी नेता आतिशी का नाचते हुए वीडियो सामने आया है । आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक बनाई है और बीजेपी के फायरब्रांड नेता रमेश बिधूड़ी को मात दी है। इसी से खुश होकर आतिशी अपने समर्थकों के साथ नाचते हुए (Atishi Dance Video)दिखीं। उन्होंने अपनी जीत को जमकर सेलिब्रेट किया। वहीं उनकी पार्टी के बाकी नेता हार की हताशा में डूबे हैं। वो घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। जिस तरह आम आदमी पार्टी के बड़े नेता चुनाव हार चुके हैं, उसे देखते हुए ये लग रहा है कि शायद दिल्ली विधानसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन यानी नेता विपक्ष का पद आतिशी को मिल जाए। स्वाती मालीवाल ने कसा तंज स्वाती मालीवाल ने आतिशी के डांस को लेकर निशाना साधा है। स्वाती ने कहा, ‘ये कैसा बेशर्मी का प्रदर्शन है? पार्टी हार गई, सब बड़े नेता हार गये और आतिशी मार्लेना ऐसे जश्न मना रही हैं?’ क्या रहे नतीजे? दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो चुकी है। भाजपा ने प्रदेश की 70 में 48 सीटों पर जीत हासिल की है और पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया (Atishi Dance Video)है। भारतीय जनता पार्टी करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आई है। वहीं, दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की विदाई हो गई है। चुनाव परिणाम के साथ ही इस बात का आंकड़ा भी सामने आ गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 45.56 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। वहीं, भाजपा की सहयोगी जदयू को 1.06 और लोजपा (रामविलास) को 0.53 फीसदी वोट मिले हैं। भाजपा का वोट प्रतिशत 2020 में 38.51 और 2015 के चुनावों में 32.3 था। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है। हालांकि, भाजपा की सहयोगी जदयू और लोजपा (रामविलास) अपनी 1-1 सीटों पर हार गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है। AAP ने चुनाव में 43.57 फीसदी वोट हासिल किए हैं। AAP को 10 फीसदी वोट कम हुए हैं। 2020 के चुनावों में AAP को  53.57 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनावों में आप को 54.5 फीसदी वोट मिले थे।

Delhi Assembly Election: 67 out of 70 Congress candidates lost their deposits...3 candidates saved their 'honor'...you will be shocked to see the vote share...see here
Uncategorised

Delhi Assembly Election : कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त…3 कैंडिडेट्स ने बचाई ‘लाज’…वोट शेयर देखकर चौंक जाएंगे…यहां देखें

नई दिल्ली, 08 फरवरी। Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। वह 70 सदस्यीय विधानसभा में लगातार तीसरी बार अपना खाता खोलने में नाकाम रही है। हालांकि, कांग्रेस के वोट शेयर में 2.1% का मामूली सुधार हुआ है। जबकि उनके कई प्रमुख नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि वो लोगों का विश्वास फिर से जीतेंगे और 2030 में अपनी सरकार बनाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एक बार फिर सफाया गया। पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के सिर्फ तीन उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। जिनमें कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त जो दूसरे स्थान पर रहने वाले एकमात्र कांग्रेसी नेता हैं। इस लिस्ट में नांगलोई जाट से रोहित चौधरी और बादली से देवेंद्र यादव शामिल हैं। ज्यादातर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी या आप के बाद तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन कुछ सीटों में कांग्रेस के उम्मीदवार एआईएमआईएम के उम्मीदवारों से भी पीछे रहे। जिसमें मुस्लिम बहुल क्षेत्र शामिल हैं। ये उम्मीदवार रहे तीसरे नंबर पर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव खुद बादली सीट पर तीसरे स्थान पर रहे, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा कालकाजी में तीसरे स्थान पर रहीं और पूर्व मंत्री हारून यूसुफ बल्लीमारान में तीसरे स्थान पर थे, जिसका उन्होंने 1993 से 2013 के बीच पांच बार प्रतिनिधित्व किया था। कांग्रेस ने बिगाड़ा आप का खेल कांग्रेस के वोट शेयर में मामूली सुधार ने आप आदमी पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस आप के लिए खेल बिगाड़ने में कामयाब रही, जिसे अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भारी नुकसान उठाना पड़ा, जहां कांग्रेस ने आप की कीमत पर मामूली बढ़त हासिल की और भाजपा को फायदा हुआ। चुनाव में आप के वोट शेयर में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।आम आदमी पार्टी को 43.19 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि 2020 के चुनाव में 53.6 प्रतिशत वोट शेयर मिला था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट शेयर में 2.1 प्रतिशत का सुधार हुआ है, लेकिन ये वोट शेयर सीट में तब्दील नहीं हो पाया।पार्टी को 2020 के विधानसभा चुनावों में 4.3 प्रतिशत के मुकाबले 2025 के चुनाव में 6.39 प्रतिशत वैध वोट मिले हैं। साल 2008 में कांग्रेस का वोट शेयर 40.31 प्रतिशत (पिछली बार जब कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई थी) था। कांग्रेस का ये प्रतिशत साल 2013 में गिरकर 24.55 प्रतिशत पहुंच गया, 2015 में 9.7 प्रतिशत और 2020 में 4.3 प्रतिशत पर पहुंच गया था। वहीं, AAP ने कांग्रेस के वोट शेयर में सेंध लगाकर 2013 में 29.6 प्रतिशत, 2015 में 54.6 प्रतिशत और 2020 में 53.6 प्रतिशत वोट हासिल किया था।

Delhi Election Result Update: See the list of results of all 70 seats here in sequence
Uncategorised

Delhi Election Result Update : सभी 70 सीटों के नतीजे क्रमवार यहां देखें List

नई दिल्ली, 8 फरवरी। Delhi Election Result Update : दिल्ली चुनाव के नतीजों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। भाजपा ने दिल्ली चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता से बेदखल करते हुए 27 साल बाद धमाकेदार वापसी की है। आलम यह कि भाजपा की आंधी में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के कई कद्दावर नेता चुनाव हार गए। हालांकि मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी सीट से जीत हासिल करने में सफल (Delhi Election Result Update) रही हैं। यहां देखें कहां से किसने मारी बाजी सीट का नाम जीते/लीड पार्टी नरेला राज करण खत्री भाजपा बुराड़ी संजीव झा आप  तिमारपुर सूर्य प्रकाश खत्री भाजपा आदर्श नगर राजकुमार भाटिया भाजपा बादली अहीर दीपक चौधरी भाजपा रिठाला कुलवंत राणा भाजपा बवाना (SC) रविंदर इंद्राज सिंह भाजपा मुंडका जसबीर कालरा भाजपा किराड़ी अनिल झा आप सुल्तानपुर माजरा (SC) मुकेश कुमार अहलावत आप नांगलोई जाट मनोज कुमार शौकीन भाजपा मंगोलपुरी (SC) राजकुमार चौहान भाजपा रोहिणी बिजेंद्र गुप्ता भाजपा शालीमार बाग रेखा गुप्ता भाजपा शकूर बस्ती करनैल सिंह  भाजपा त्रिनगर तिलक राम गुप्ता भाजपा वजीरपुर पूनम शर्मा भाजपा मॉडल टाउन अशोक गोयल भाजपा सदर बाजार सोम दत्त आप चांदनी चौक पुनरदीप सिंह साहनी आप मटिया महल आले मोहम्मद इकबाल आप बल्ली मारान इमरान हुसैन आप करोल बाग विशेष रवि आप पटेल नगर (SC) परवेश रतन आप मोती नगर हरीश खुर्राना भाजपा मादीपुर (SC) कैलश गंगवाल भाजपा राजौरी गार्डन मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा हरि नगर श्याम शर्मा भाजपा तिलक नगर जरनैल सिंह आप जनकपुरी आशीष सूद भाजपा विकासपुरी पंकज कुमार सिंह भाजपा उत्तम नगर पवन शर्मा भाजपा द्वारका परदुम्न सिंह राजपूत भाजपा मटियाला संदीप सहरावत भाजपा नजफगढ़ नीलम पहलवान भाजपा बिजवासन कैलाश गहलोत भाजपा पालम कुलदीप सोलंकी भाजपा दिल्ली कैंट विरेंद्र सिंह कादियान आप राजेंद्र नगर उमंग बजाज भाजपा नई दिल्ली परवेश वर्मा भाजपा जंगपुरा तरविंदर सिंह मारवाह भाजपा कस्तूरबा नगर नीरज बसोया भाजपा मालवीय नगर सतीश उपाध्याय भाजपा आरके पुरम अनिल कुमार शर्मा भाजपा महरौली गजेंद्र सिंह यादव भाजपा छतरपुर करतार सिंह तवर भाजपा देवली (SC) प्रेम कुमार चौहान आप अंबेडकर नगर (SC) अजय दत्त आप संगम विहार चंदन कुमार चौधरी भाजपा ग्रेटर कैलाश शिखा राय भाजपा कालकाजी आतिशी आप तुगलकाबाद सहीराम आप बदरपुर राम सिंह नेताजी आप ओखला अमानतुल्लाह खान आप त्रिलोकपुरी (SC) रविकांत भाजपा कोंडली (SC) कुलदीप कुमार आप पटपड़गंज रविंदर सिंह नेगी भाजपा लक्ष्मी नगर अभय कुमार वर्मा भाजपा विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा भाजपा कृष्णा नगर अनिल गोयल भाजपा गांधी नगर अरविंदर सिंह लवली भाजपा शाहदरा संजय गोयल भाजपा सीमापुरी (SC) वीर सिंह धीगान आप रोहतास नगर जीतेंद्र महाजन भाजपा सीलमपुर चौधरी जुबैर अहमद आप घोंडा अजय महावर भाजपा बाबरपुर गोपाल राय आप गोकलपुर (SC) सुरेंद्र कुमार आप मुस्तफाबाद मोहन सिंह बिष्ट भाजपा करावल नगर कपिल मिश्रा भाजपा

Sex Racket Exposed: Police raid at Raj Hotel and Sunrise Spa Center in Korba... Police too was embarrassed after seeing girls in objectionable condition
Uncategorised

Sex Racket Exposed : कोरबा के राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में पुलिस का छापा…आपत्तिजनक हालत में लड़कियों को देखकर पुलिस भी हुई शर्मिंदा

कोरबा, 8 फरवरी। Sex Racket Exposed : कोरबा में पुलिस ने एक होटल और स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों जगह से 7 लड़कियों के साथ 5 पुरूषों को आपत्ति जनक हालत में पकड़ा है। पुलिस की गिरफ्त में आयी सभी लड़कियां सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की रहने वाली है। सेक्स रैकेट का ये पूरा कारोबार कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थानांतर्गत राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। मुखबिर से आज पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने के बाद कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोतवाली थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस टीम ने दोनों स्थान पर छापामार कार्रर्वा की। कोरबा सीएसपी की मौजूदगी में हुए इस कार्रवाई में राज होटल से पुलिस टीम ने 4 पुरुष और 4 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं सनराइज स्पा सेंटर में पुलिस की टीम ने एक पुरुष और एक महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। कोरबा सीएसपी ने बताया कि इसके अलावा 2 अन्य महिलाएं भी संदिग्ध अवस्था मे मिली। पुलिस की जांच में पाया गया कि इन दोनों स्थानों से पकड़ी गयी लड़कियां और महिलांए सिक्किम, पश्चिम बंगाल एवं रायपुर की रहने वाली हैं।पुलिस मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। कोरबा सीएसपी ने बताया कि पुलिस मौके से पकड़ी गयी महिला और पुरूषों के साथ ही होटल संचालक के खिलाफ (Sex Racket Exposed) भी कार्रवाई कर रही है।

Income Tax Raid: Income Tax raid in Chhattisgarh...! Raid on the office and other places of the company running ambulance service
Uncategorised

Death of the Candidate : कोरबा से बड़ी खबर…! चुनाव प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी की मौत…पूरे गांव में पसरा मातम

कोरबा, 8 फरवरी। Death of the Candidate : कोरबा में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी की मौत हो गयी। ग्राम पंचायत धतूरा से सरपंच का चुनाव लड़ रहे बुधवार सिंह आज अपने समर्थको के साथ गांव में प्रचार करने निकला था। तभी उसकी अचानक तबियत बिगड़ गयी। आनन फानन में उसे मेडिकल कालेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सरपंच प्रत्याशी के मौत की खबर के बाद पूरे गांव मेें मातम व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक हरदीबाजार पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत धतूरा में बुधवार सिंह का परिवार निवास करता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सिंह पहले भी गांव में 10 साल तक सरपंच रह चुका था। साल 2020 में चुनाव हारने के बाद वह चैथी बार सरपंच के लिए अपना नामांकन भरा था। नामांकन दाखिल करने के बाद वह पूरे गांव में घर-घर जाकर अपने पक्ष में समर्थन के लिए प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तबियत बिगड़ गया। सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक जांच में बीपी काफी बड़ा होने के कारण उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल जाने की सलाह दी गयी। परिवार के लोगों ने उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी स्थिति में सुधार नही हुई और उसने दम तोड़ दिया। सरपंच प्रत्याशी की मौत की खबर मिलते ही पूरे धतूरा ग्राम पंचायत में शोक व्याप्त है।

Uncategorised

Online Shopping APP : 5 साल तक बैन के बाद चीनी ऐप की हुई भारत वापसी…Online Shopping करने वालों की बल्ले-बल्ले…

नई दिल्ली, 08 फ़रवरी| Online Shopping APP : एक समय था जब भारत में फैशन ऐप्स में Shein का अच्छा खासा बोल-बाला था। लेकिन जब 2020 में गलवान घाटी डिस्प्यूट के बाद टिकटॉक समेत 50 से ज्यादा चीनी ऐप को भारतीय मार्केट में बैन किया गया तो उसकी चपेट में Shein भी आ गया था। 5 साल तक बैन रहने के बाद अब एक बार फिर से Shein की भारत वापसी हो गई है। इस बार Shein भारत में एंट्री दिग्गज कंपनी रिलायंस रिटेल के साथ समझौते के बाद संभव हो पाई। Shein को भले ही भारत में बैन कर दिया गया था लेकिन इसकी ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त पॉपुलर्टी है। अब रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी के बाद एक बार फिर से इसे भारत में रिलांच किया गया है। कुछ समय पहले ही Shein ने रिलायंस रिटेल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आजियो पर अपने कलेक्शन की टेस्टिंग और कैटलॉगिंग को शुरू किया था। गूगल प्ले स्टोर पर आया App Shein ऐप इस समय आईफोन यूजर्स के लिए Apple App Store और एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Google Play Store पर मौजूद है। इस ऐप को हाल ही लॉन्च किया गया है लेकिन हमारे खबर लिखे जाने तक एक लाख से अधिक लोग इसे डाउनलोड कर चुके (Online Shopping APP)हैं। शुरुआती चरण में इस ऐप को दिल्ली, मुंबई और बेंग्लुरू में सर्विस देने के लिए रोलआउट किया गया है। अब आपको लेटेस्ट फैशन के लिए अधिक पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। Shein के बैन होने से Meesho और Myntra जैसे प्लेटफॉर्म को जमकर फायदा हुआ था। अब जब एक बार फिर से Shein की वापसी हो चुकी है तो ऐसे में मीशो और मिंत्रा की टेंशन बढ़ने वाली है। यह फैशन ब्रैंड लोगों को 199 रुपये में फैशन वियर उपलब्ध करा रहा (Online Shopping APP)है। फिलहाल यह अभी कुछ शहरों में ही अपनी सर्विस दे रहा है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी सर्विस पूरे देश में शुरू हो जाएगी। शीन की इस समय दुनियाभर में करीब 170 से अधिक देशों में मौजूदगी है।

Uncategorised

Old Women Fight : बुढ़ापे में भी ये हाल है दोनों का…लड़ाई करने में कोई पीछे हटने को तैयार नहीं…देखें वायरल Video…

नई दिल्ली, 08 फ़रवरी| Old Women Fight : सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग वीडियो घूमते रहते हैं। आप अगर उस गली में चक्कर लगाते हैं यानी अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि हर स्क्रोल के बाद कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। कभी मजेदार वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में लड़ाई करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों की बेवकूफी का भी वीडियो वायरल होता (Old Women Fight)है जिसमें वो रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं और अभी एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। वायरल वीडियो में क्या दिखा? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें जो बुजुर्ग महिलाएं नजर आ रही हैं। एक महिला तो इतना बुजुर्ग है कि वो सीधी खड़ी भी नहीं हो पा रही है। दोनों महिलाओं के बीच में एक-एक डंडा है और दोनों एक दूसरे से लड़ रही हैं। कोई किसी को मार नहीं रहा है मगर वो एक दूसरे को मारने की धमकी देते हुए डराने की कोशिश कर रही हैं। कभी एक दूसरे को धमकाती तो कभी दूसरी महिला पहली वाली को धमकाती नजर आ रही (Old Women Fight)हैं। दोनों की उम्र काफी ज्यादा हो गई है मगर अब भी लड़ने की हिम्मत है, वो भले ही सिर्फ जुबानी जंग हो। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WhyyArya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘बदमोश दादी हैं दोनों।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बदमोशी नहीं मित्र, असला हम भी रखते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बूढ़ी औरत का अभी ऐसा हाल (Old Women Fight)है, जवानी में कैसा रहा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत सीरियस मैटर लग रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को भी शेयर किया है।

Uncategorised

Poisonous Liquor Took Life : बिलासपुर में जहरीली शराब ने ली 7 लोगों की जान…कई लोग गंभीर  हालत में अस्पताल में भर्ती…देखें Video…

बिलासपुर, 8 फरवरी 2025। Poisonous Liquor Took Life : बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। शराब पीने से सात लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोग अस्पताल में भर्ती बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोगों ने महुआ शराब का सेवन किया था, इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ती चली गई। शराब सेवन करने वाले 4 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर जांच शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में महुआ शराब के सवन से गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों की एक-एक कर तबियत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया (Poisonous Liquor Took Life) गया। सिम्स में सभी बीमार लोगों को भर्ती कर इलाज चल रह रहा है। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर चुनाव के दौरान शराब बांटे जाने की आशंका जतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को गांव में पहली मौत हुई थी। इसके बाद शुक्रवार की रात चार लोगों की एक साथ जान चली गई। उधर इस मामले की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया (Poisonous Liquor Took Life)है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है।