February 2025

Naxalites Murdered: In Dantewada, Naxalites entered the house of a Sarpanch candidate and strangled him with sand...watch VIDEO here
Uncategorised

Naxalites Murdered : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी का घर में घुसकर रेता गला…यहां देखिए VIDEO

जगदलपुर/दंतेवाड़ा, 07 फरवरी। Naxalites Murdered : दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेत दिया है। दरअसल, जोगा पहले CPI में थे, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। जोगा बारसे अरनपुर के सरपंच पारा का रहने वाला था। गुरुवार की देर रात भारी संख्या में नक्सली घर पहुंच गए। कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया। हत्या के बाद वे जंगल की तरफ चले गए। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले 4 दिन में 4 लोगों की गला रेतकर हत्या की है। इलाके में ताकतवर आदिवासी नेता थे जोगा पिछले 25 सालों से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय था। लोगों के मुताबिक वह अपने क्षेत्र का दमदार आदिवासी नेता था। वहीं जब सरपंच के लिए महिला आरक्षण होता तो उसकी पत्नी और पुरुष के लिए आरक्षित होता तो वह खुद सरपंच का चुनाव लड़ता और जीतता था। साल 2000 से अब तक अरनपुर में दोनों पति-पत्नी ही सरपंच रहे हैं। वहीं जोगा बारसे एक बार जनपद सदस्य भी रह चुका है। पहले यह CPI में था। लेकिन साल 2018 से 2019 के बीच इसने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। नक्सलियों ने 2 दिन में 3 लोगों का काटा गला दो दिन पहले ही नक्सलियों दंतेवाड़ा जिले में एक ग्रामीण को गला काटकर मार डाला (Naxalites Murdered) था। देर रात हथियारबंद नक्सली आए और घर से उठाकर ले गए। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर जंगल में मारा। लाश गांव के बाहर फेंककर भाग गए थे। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र के ककाड़ी गांव का था। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले 4 दिन में 3 ग्रामीणों की हत्या की है। वहीं पिछले 24 साल में 1800 लोगों को मारा है।

Rape Followed by Murder: Shameful incident...! 4 year old innocent girl raped and murdered...put in a sack and hid in an iron box
Uncategorised

Rape Followed by Murder : शर्मनाक घटना…! 4 साल की मासूम से रेप और हत्या…बोरे में डालकर लोहे के बक्से में छिपाया

सांगली, 07 फरवरी। Rape Followed by Murder : महाराष्ट्र में सांगली जिले के करजगी गांव, तालुका जत में गुरुवार को एक शर्मनाक घटना घटी। जहां एक चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे ने लड़की के शव को एक बोरे में डालकर लोहे के बक्से में छिपा दिया। 4 साल की मासूम से रेप और हत्या इस मामले में, 45 साल के आरोपी पांडुरंग सोमनिंग कल्ली को उमाडी पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, चार साल की बच्ची अपने दादा-दादी के साथ करजगी में रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता रत्नागिरी में मजदूरी करते थे। इधर,पांडुरंग कल्ली अपनी मां के साथ बच्ची के घर के बगल में रहता था। वह मजदूर के रूप में काम कर रहा था। उसके घर के सामने एक बादाम का पेड़ है। गुरुवार को बच्ची खेलते हुए बादाम लेने पांडुरंग के घर आ गई। फिर उसने उसे खाना खिलाकर उसके साथ खेलने का नाटक किया। फिर वह उसे शेड में ले गया यह देखकर कि वहां कोई नहीं है। पांडुरंग ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। बोरे में बंद कर बक्से में डाल दिया शव हत्या के बाद उसने उसे एक बोरे में बंद कर दिया गया और शव को लोहे के बक्से में छिपा दिया, ताकि किसी को पता न चले। इस बीच, बच्ची की दादी ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया क्योंकि उसकी पोती लंबे समय से लापता थी। पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि पड़ोसी पांडुरंग उसे ले गया है तो दादी उसके घर चली गईं। तभी पता चला कि पांडुरंग पेपर शेड के सामने सो रहा है। जब उससे इसके बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। साथ मिलकर ढूंढने का नाटक इसके बाद आरोपी ने बच्ची को खोजने में लोगों की मदद करने का नाटक भी किया। उस समय कुछ लोगों ने उमाडी पुलिस स्टेशन में फोन करके बताया कि चार साल की बच्ची लापता है। उमडी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक संदीप कांबले के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने लड़की को पांडुरंग के साथ देखा था। तलाशी के दौरान पता चला कि लड़की का शव एक बोरे में लपेटकर लोहे के बक्से में फेंका गया था। पांडुरंग को तुरंत गिरफ्तार कर उमडी पुलिस थाने लाया गया। लड़की की हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में भीड़ जमा हो गई। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जत सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। गांव में तनाव का माहौल जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए तुरंत पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितु खोखर और स्थानीय अपराध जांच टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही उमाडी पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों ने हत्यारे के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है।

Parliament: What happened to Dev Anand, Balraj Sahni, Majrooh Sultanpuri and Hridaynath Mangeshkar...? What no one knows... PM Modi told in the budget session, read it verbatim here
Uncategorised

Parliament : देव आनंद, बलराज साहनी, मजरूह सुल्तानपुरी और हृदयनाथ मंगेशकर के साथ क्या हुआ था…? जो किसी को नहीं पता है…बजट सत्र में PM मोदी ने बताया शब्दशः यहां पढ़ें

नई दिल्ली, 07 फरवरी। Parliament : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद में इमरजेंसी के दौरान फिल्म इंडस्ट्री और कलाकारों की ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ कुचलने के बारे में बात की। बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही के दौरान पीएम मोदी धन्यवाद प्रताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस सरकारों के दौरान, देश में ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच कुचलने’ पर बात की. प्रधानमंत्री ने उन घटनाओं का जिक्र किया जब कांग्रेस सरकार के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों पर लगाम लगाने की कोशिशें की जा रही थीं। उन्होंने मजरूह सुल्तानपुरी, देव आनंद और बलराज साहनी जैसे कलाकारों के साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया। ये पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी ने इन घटनाओं का जिक्र किया है। 2022 में भी उन्होंने संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे पर चर्चा के दौरान इन घटनाओं का जिक्र किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आजादी के बाद तुरंत बाद ‘संविधान की भावनाओं की धज्जियां उड़ाने’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘नेहरू जी प्रधानमंत्री थे, पहली सरकार थी और मुंबई में मजदूरों की एक हड़ताल हुई। उसमें मजरूह सुल्तानपुरी ने एक कविता गाई थी- कॉमनवेल्थ का दास है। इसके जुर्म में नेहरू जी ने उन्हें जेल भेज दिया। बलराज साहनी एक जुलूस में शामिल हुए थे, उन्हें जेल में बंद कर दिया गया था। लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने वीर सावरकर पर एक कविता आकाशवाणी पर प्रसारित करने की योजना बनाई, उन्हें आकाशवाणी से बाहर कर दिया गया। देश ने इमरजेंसी का दौर भी देखा है। देवानंद ने इमरजेंसी को सपोर्ट नहीं किया तो उनकी फिल्में बैन करा दीं।’  मजरूह सुल्तानपुरी की गिरफ्तारी का कारण अपने दौर के नामी गीतकारों में से एक मजरूह सुल्तानपुरी (Parliament) भारत में ब्रिटिश राज के खिलाफ लिखा करते थे और ‘प्रोग्रेसिव राइटर्स मूवमेंट’ का हिस्सा थे। इस मूवमेंट से जुड़े कलाकार सोशलिस्ट और कम्युनिस्ट विचारधारा को सपोर्ट करते थे और उनके काम में भी उनके राजनीतिक विचारों का असर दिखता था।  ‘मजरूह सुल्तानपुरी’ किताब में लेखक मानक प्रेमचंद ने उस पूरी घटना का जिक्र किया है जब मजरूह को अरेस्ट किया गया था। 1949 में, मुंबई के एक मजदूर आंदोलन के दौरान मजरूह ने एक कविता पढ़ी थी, जिसका एक हिस्सा प्रधानमंत्री  जवाहरलाल नेहरू के विरोध में था क्योंकि उन्होंने भारत को ‘कॉमनवेल्थ ऑफ नेशन्स’ की लिस्ट में शामिल किए जाने का फैसला लिया था।  उस कविता की कुछ लाइनें थीं ‘अमन का झंडा इस धरती पे, किसने कहा लहरा ना पाए ये भी कोई हिटलर का है चेला, मार ले साथी, जाने ना पाए!कॉमनवेल्थ का दास है नेहरू , मार ले साथी, जाने ना पाए!’  राज्य सरकार ने मजरूह के खिलाफ एक अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था। लेकिन मजरूह अंडरग्राउंड हो गए और उन्हें 1951 में ही गिरफ्तार किया जा सका। उनकी गिरफ्तारी के बाद तब बॉम्बे (अब मुंबई) के गृह मंत्री रहे मोरारजी देसाई ने उनसे माफी मांगने को कहा ताकि उन्हें छोड़ा जा सके। लेकिन मजरूह ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, किताब में इस बात को भी ‘दिलचस्प’ बताया गया कि जहां एक कांग्रेस सरकार ने नेहरू के खिलाफ बोलने के लिए मजरूह को अरेस्ट कर लिया था, वहीं 1993 में एक कांग्रेस सरकार ने ही उन्हें देश का सबसे बड़ा फिल्म सम्मान, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया।  बलराज साहनी के साथ ये हुआ इसी किताब में हिंदी फिल्म लेजेंड्स में गिने जाने वाले बलराज साहनी की गिरफ्तारी का भी जिक्र है। किताब में बताया गया है कि कथित तौर पर, बलराज के अरेस्ट ऑर्डर में उनपर ‘कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने’ का आरोप लगाया गया था। बलराज साहनी को 6 महीने के लिए जेल में रखा गया। उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद लिखा कि बाहर आने के बाद भारतीय थिएटर-आर्टिस्ट्स की सबसे पुरानी संस्था IPTA (इंडियन पीपल्स थिएटर एसोसिएशन) ने ‘त्याग’ दिया था। उन्होंने लिखा, ‘मेरा जीवन बिन पतवार की नाव बन गया था। जैसे कि इतना कुछ काफी नहीं था, मुझे पुलिस की धमकियां भी झेलनी पड़ रही थीं। वो मुझे अपना गुप्तचर भी बनाना चाहते थे।’  इमरजेंसी में देव आनंद के साथ जो हुआ हिंदी फिल्मों के आइकॉन देव आनंद ने अपनी किताब ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ में लिखा है कि वो दिलीप कुमार के साथ एक सरकारी कार्यक्रम के लिए दिल्ली पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्हें एहसास हुआ कि ये कार्यक्रम ‘संजय गांधी की छवि को बढ़ावा देने के लिए’ आयोजित किया गया है, जिन्हें तब ‘देश का नेता’ कहकर प्रचारित किया जा रहा था। फिल्म शख्सियतों को बुलाए जाने का मकसद ये था कि वो इन चीजों की प्रशंसा करें, लेकिन देव आनंद ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।  पूरी घटना याद करते हुए देव ने अपनी किताब में लिखा, ‘दिलीप को भी इमरजेंसी के पक्ष में किसी प्रोपेगेंडा में शामिल होने के लिए टीवी सेंटर जाने में हिचकिचाहट हुई, मैंने इसका जोरदार और सीधा विरोध किया।’ नतीजा वही हुआ जिसकी उम्मीद उस दौर में कोई भी कर सकता था। देव ने किताब में आगे लिखा, ‘ना सिर्फ टीवी पर मेरी सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया गया, बल्कि किसी ऑफिशियल मीडिया में मेरा नाम लिया जाना या उसका जिक्र भी वर्जित था।’ देव आनंद ने लिखा कि जब उन्होंने मंत्री वी. सी. शुक्ला से इस बारे में बात की तो उन्हें सरकार के पक्ष में बोलने को कहा गया।  जब इमरजेंसी खत्म हुई तो देव आनंद ने जनता पार्टी के सरकार बनाने का समर्थन किया। लेकिन जब ये सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही तो देव ने अपनी खुद की पार्टी, नेशनल पार्टी, की शुरुआत की। हालांकि, कुछ महीने बाद ये पार्टी खत्म कर दी गई।  लता मंगेशकर के भाई के साथ भी कांड हुआ 2022 में संसद में ही एक भाषण देते हुए भारत की स्वर कोकिला, लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को एक कविता के लिए AIR (ऑल इंडिया रेडियो) से निकाले जाने की बात कही थी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप (Parliament) लगाते हुए कहा था, ‘हृदयनाथ मंगेशकर जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक बार वो सावरकर से मिले थे और उन्हें

Uncategorised

Rape Of Stray Dog : रेलवे स्टेशन पर रात के 3 बजे आवारा कुत्ते को पकडकर कर रहा था दुष्कर्म…कैमरे में कैद हुआ आरोपी…देखें इस हैवान की Video…

मुंबई, 07 फरवरी| Rape Of Stray Dog Video : बोरीवली रेलवे स्टेशन के स्काईवॉक पर एक शख्स को आवारा कुत्ते के साथ बलात्कार करते हुए कैमरे में कैद किया गया। यह घटना 29 जनवरी, 2025 को रात करीब 3 बजे हुई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी खुले में कुत्ते के साथ यौन शोषण करता दिख रहा है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने आरोपी से पूछता है कि क्या कर रहा है? यह सुनकर आरोपी घबरा गया और वहाँ से भागने लगा। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी उसके पीछे भागा और उससे सवाल करता रहा। लेकिन आरोपी भागता रहा और कैमरे से दूर चला गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ‘StreetdogsofBombay’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने यह वीडियो शेयर किया। इस अकाउंट से जानवरों के अधिकारों के लिए काम किया जाता (Rape Of Stray Dog Video)है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था कि 29 जनवरी, 2025 को लगभग 3 बजे, मुंबई के बोरीवली स्टेशन फ्लाईओवर के पास जानवरों के साथ क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक बेसहारा कुत्ते के साथ अकल्पनीय दुर्व्यवहार किया गया। इस तरह की क्रूरता का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधी को जवाबदेह ठहराया जाए।

Uncategorised

Sex Racket Busted : होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा…हर रूम में 1 महिला के साथ 2 ग्राहक मिले आपत्तिजनक हालत में… 3 महिलाएं समेत 7 लोग गिरफ्तार…देखें Video…

हरिद्वार, 07 फ़रवरी| Sex Racket Busted : उत्तराखंड के हरिद्वार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है| यहां सिडकुल स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था, तभी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस का छापा पड़ गया| मौके से होटल संचालक, ग्राहकों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया जबकि, दो आरोपी फरार हो गए| हर रूम में 1 महिला के साथ 2 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले| पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले महिलाएं और पुरुष पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस को सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापा मारा| छापेमारी के दौरान टीम ने मुजफ्फरनगर निवासी होटल संचालक को (Sex Racket Busted)पकड़ा| इसके बाद होटल के कमरों को खंगाला गया तो 3 महिलाएं और 3 ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले| पुलिस ने सभी सातों लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की| हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी अशरफ (निवासी भजनपुर, सैफनी, रामपुर उत्तर प्रदेश), नकुल (निवासी बजीदपुर, बिजनौर उत्तर प्रदेश), सुमित (निवासी रोशनाबाद हरिद्वार) और सहारनपुर निवासी तीन महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया (Sex Racket Busted)है| सभी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि आरोपी नौशाद, तरमीम और जाहिद फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है| बता दें कि, हरिद्वार जिले में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ का ये कोई पहला मामला नहीं है| पहले भी सेक्स रैकेट से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं| इसके अलावा धर्मनगरी की मर्यादाओं की सीमाएं तोड़ने वाली घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिसके तहत कई महिलाएं अश्लील इशारे करती पकड़ी जा चुकी हैं|

Uncategorised

America Released The Indians : भारतीयों के हाथों में हथकड़ी, पैरों में जंजीर…अमेरिका ने 104 लोगों को किया रिहा…देखें खौफनाक मंजर का Video…

वॉशिंगटन, 07 फ़रवरी| America Released The Indians : अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को भेजे जाने के बाद अब अमेरिकी सीमा पुलिस ने इसका वीडियो जारी किया है। अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल पुलिस की तरफ से जारी किए वीडियो और तस्वीरों में हथकड़ीं और जंजीरों में बंधे भारतीयों को दिखाया गया है। बुधवार 5 फरवरी को अमेरिकी सेना का सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमान 104 भारतीयों को लेकर भारत के पंजाब प्रांत के अमृतसर में उतरा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत अवैध प्रवासियों को अमेरिकी सेना के जरिए उनके देश में वापस भेजा जा रहा (America Released The Indians)है। सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो अमेरिका की बॉर्डर पेट्रोल पुलिस (USBP) चीफ माइकल डब्ल्यू बैंक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यूएसबीबी और उसके सहयोगी ने अवैध विदेशियों को सफलतापूर्वक भारत वापस भेजा, जो सैन्य परिवहन का उपयोग करते हुए अब तक की सबसे लंबी निर्वासन उड़ान थी। यह मिशन आव्रजन कानूनों को लागू करने और त्वरित निष्कासन सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यदि आप अवैध रूप से सीमा पार करते हैं, तो आपको हटा दिया (America Released The Indians)जाएगा।’ अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा? इस बीच निर्वासन फ्लाइट को लेकर भारत में अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हमारे राष्ट्र के आव्रजन कानूनों को लागू करना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अस्वीकार्य और हटाए जाने वाले विदेशियों के खिलाफ आव्रजन कानूनों को लागू करना अमेरिका की नीति है। एक 40 वर्षीय युवक ने बताया कि उन्हें हथकड़ी लगे हुए ही खाने को मजबूर किया जाता (America Released The Indians)था। उन लोगों ने खाने के लिए कुछ मिनटों के लिए हथकड़ी हटाने का अनुरोध किया, लेकिन उसे सुना नहीं गया। अमेरिका से भारत की यात्रा को लोगों ने दर्दनाक बताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने 18,000 भारतीयों की पहचान की है, जिन्हें वापस भारत भेजा जाना है। हालांकि, कुछ रिसर्च इस संख्या को काफी अधिक बताती हैं। प्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 7 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी भारतीय हैं।

Raipur

Russian Commotion In Raipur : रायपुर के VIP रोड पर कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को मारी टक्कर…हालत गंभीर…रशियन युवती, युवक की गोद में बैठकर चला रही थी कार…घंटो चला ड्रामा…देखें Video…

रायपुर, 07 फ़रवरी। Russian Commotion In Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर आधी रात को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। टक्कर मारने वाली कार में एक युवक और एक रूसी (रशियन) युवती सवार थे, जो नशे में धुत बताए जा रहे (Russian Commotion In Raipur)हैं। हादसे के बाद युवती ने मौके पर हंगामा किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार तेलीबांधा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सवार युवक और रूसी युवती को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों नशे में थे, जिसके कारण यह हादसा (Russian Commotion In Raipur)हुआ। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। स्थानीय लोगों में आक्रोश इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला। लोगों का कहना है कि वीआईपी रोड पर अक्सर तेज रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस पर सख्त नियंत्रण नहीं हो रहा। पुलिस से मांग की जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों को और कड़ा किया जाए ताकि इस तरह के हादसों पर लगाम लगाई जा (Russian Commotion In Raipur)सके। पुलिस जल्द ही घायलों की पहचान सार्वजनिक करेगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG Cooperative Bank: Embezzlement of more than 4 crores in Chhattisgarh's cooperative bank... 9 employees sacked
Uncategorised

CG Cooperative Bank : छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंक में 4 करोड़ से ज्यादा का गबन…9 कर्मचारी बर्खास्त

बेमेतरा, 06 फरवरी। CG Cooperative Bank : बेमेतरा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के विभिन्न शाखों में पदस्थ समिति प्रबंधक सहित नौ लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है। इस लोगों पर आर्थिक अनियमित करने का आरोप लगा है। दरअसल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्गा के अंतर्गत आने वाले बेमेतरा जिले के विभिन्न शाखों में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों ने 2016 से 2023 के बीच चार करोड़ से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया था। गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद इसकी विभागीय जांच कराई गई। जांच उपरांत गड़बड़ी सही पाए जाने के बाद इन सभी अधिकारी कर्मचारियों को गड़बड़ी की राशि जमा करने के लिए मौका दिया गया, लेकिन इसके बाद भी इन कर्मचारियों ने राशि जमा नहीं की गई। चार करोड़ से अधिक की राशि का गबन इन सभी अधिकारी कर्मचारियों ने जिला सहकारी बैंक के 16 समितियां में पदस्थापना के दौरान चार करोड़ 87 लाख 11000 से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया था। शिकायत के बाद इसकी जांच शुरू की गई. वहीं जांच के बाद बैंक के स्टाफ उप समिति के समक्ष रिपोर्ट पेश किया गया। नौ लोगों को किया गया बर्खास्त जिला सहकारी बैंक में आर्थिक अनियमित की जांच के लिए टीम की गठन की गई. गठन के बाद बैंक के स्टाफ उप समिति के समक्ष जांच रिपोर्ट को रखा गया, जिसके बाद 20 दिसंबर को समिति कीरिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बैंक कर्मचारी सेवा नियम 57(1) (द) के तहत सेवा मुक्त कर दिया गया है। वहीं अब जिले के चार समिति प्रबंधक, चार पर्यवेक्षक और एक लिपिक से राशि वसूली की जाएगी। इन अधिकारियों ने की राशि का गबन समिति प्रबंधक शेषनारायण चौधरी ने नवागढ़ और अंधियार खोर में पदस्थापना के दौरान एक करोड़ 77 लाख 47 हजार 278 रुपये की गड़बड़ी की थी। वहीं श्याम सुंदर कश्यप समिति प्रबंधक मारो और गुंजेरा में पदस्थापना के दौरान 92 लाख 90 हजार 903 रुपये की, रामजी खंडे नवागढ़ बालसमंद से संबद्ध समिति संबलपुर में पदस्थापना के दौरान 9 लाख 92 हजार 961 और राम जोशी रनबोर्ड प्रतापपुर समिति में पदस्थ के दौरान 25 लाख रुपये की गड़बड़ी की थी। पर्यवेक्षक हीराधार मैत्री थानखमरिया और खैरझिटी में पदस्थापना के दौरान 87 लाख 63 हजार 843 रुपये की गड़बड़ी की, जबकि दीनबंधु पटेल साजा और हॉटरांका में 48 लाख 71 हजार 22 रुपये की राशि और सतीश यादव साजा और केवतरा में पदस्थापना के दौरान 18 लाख 26 हजार 929 रुपये की गड़बड़ी की। इसके अलावा लिपिक राजाराम वर्मा ने नवागढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा में पदस्थापना के दौरान चेक क्लीयरिंग नहीं होने के बाद भी 5 लाख 68 हजार 513 रुपये और मारो में 18 लाख 85 हजार 903 रुपये की गड़बड़ी की। बैंक ने की सख्त कार्रवाई जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के कर्मचारी यूनियन संघ के सहसचिव विनोद राजपूत ने कहा कि आर्थिक अनिमित को लेकर कई मामले सामने आए, जिस पर निलंबन और समायोजन को लेकर कार्रवाई की जाती थी। पहली बार इतनी सख्त कार्रवाई बैंक के द्वारा की गई है। FIR दर्ज करने की अनुशंसा जिला सहकारी बैंक के स्टाफ उप समिति की ओर से आर्थिक अनियमित करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ एफआई दर्ज करने के साथ-साथ राशि वसूलने की भी अनुशंसा की गई है।

Municipal Election Result: Bumper news for BJP from this state...! Hat-trick of unopposed victory not on 1-2 but on all 215 seats in the election... Voting is on 16th February... See the list here
Uncategorised

Municipal Election Result : इस राज्य से BJP के लिए बंपर खबर…! चुनाव में 1-2 नहीं बल्कि पूरे 215 सीटों पर निर्विरोध जीत की हैट्रिक…16 फरवरी को है मतदान…यहां देखें List

अहमदाबाद, 06 फरवरी। Municipal Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल्स में बीजेपी की वापसी का अनुमान जताया गया है। दिल्ली वाले बीजेपी को गुड न्यूज देंगे या नहीं, यह तो आठ फरवरी को आने वाले दिल्ली विधानसभा परिणाम बताएंगे लेकिन इस बीच गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर है। गुजरात बीजेपी ने मंगलवार को दावा किया कि उसने स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 215 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है। गुजरात में लोकल बॉडी इलेक्शन के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले गुजरात राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने जूनागढ़ नगर निगम, 66 नगर पालिकाओं, कठलाल, कपड़वंज और गांधीनगर की तीन तालुका पंचायतों और राज्य में बोटाद और वांकानेर नगर पालिकाओं के लिए मध्यावधि चुनावों की घोषणा की थी। इसमें कई अन्य स्थानीय निकायों की सीटें भी शामिल हैं जो अलग-अलग वजहों से खाली हुई हैं। चार नगर पालिकाओं में निर्विरोध जीत SEC अनुसूची के अनुसार, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 फरवरी थी। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बीजेपी की एक प्रेस रिलीज के हवाले से बताया गया कि उसने चार नगर पालिकाओं – हलोल, भचाऊ जाफराबाद और बंटवा की अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हासिल की है। वह यहां स्थानीय निकायों में बोर्ड का गठन करेगी। बीजेपी के बयान के अनुसार, उसने कुल 68 नगरपालिकाओं में 196 सीटें जीतीं।गुजरात में और कहां-कहां जीती बीजेपी? बीजेपी की स्टेटमेंट के अनुसार, उसके उम्मीदवारों ने 10 अन्य सीटों पर भी निर्विरोध जीत हासिल की है, जहां चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। हलोल में बीजेपी ने कुल 36 सीटों में से 19 सीटें जीती हैं, भचाऊ में 28 में से 22, जाफराबाद में 28 में से 16 और बंटवा में कुल 24 में से 15 सीटें जीती हैं। हलोल से बीजेपी विधायक जयधर सिंह परमार ने पार्टी पर भरोसा जताने के लिए वोटर्स का आभार जताया। उन्होंने कहा, “अगर किसी को इसका श्रेय देना है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पर भरोसा जताने वाले मतदाता हैं।” इस अलावा, बीजेपी ने पंचमहल जिला पंचायत की शिवराजपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भी निर्विरोध जीत हासिल कर ली। बीजेपी ने पंचमहल के सेहरा तालुका पंचायत की मांगलिया सीट भी निर्विरोध जीत ली है। यहां कुल चार उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिसमें कांग्रेस और आप से एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस और आप सहित तीन अन्य उम्मीदवारों के प्रस्तावकों ने भाजपा के देवेंद्र पगी को निर्विरोध विजेता (Municipal Election Result) घोषित कर दिया।

Uncategorised

TT Ki Dadagiri : ‘Video बनाने पर होगी सात साल की जेल’…यात्रियों से वसूली कर रहे TT ने कैमरा देखा तो झाड़ने लगा कानून…देखे VIDEO में क्या कहा…

नई दिल्ली, 06 फरवरी| TT Ki Dadagiri : भारतीय रेलवे में हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं। ऐसे में कई लोगों की सीट कन्फर्म हो पाती है और कई लोगों की नहीं। इस मौके का फायदा टिकट चेक करने वाले कुछ TTE उठाते हैं और यात्रियों से सीट देने के बदले मोटी कमाई करते हैं। अगर कोई पैसा देने से इनकार करता है तो वे उनसे जबरन वसूली करते हैं। कुछ ऐसे ही एक TTE का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहा है। जिसमें TTE को ट्रेन के जनरल कोच में सीट के बदले यात्रियों से जबरन वसूली करते हुए देखा गया। यात्रियों से रिश्वत ले रहा था TTE वायरल वीडियो में बताया गया है कि एक ट्रेन में कुछ यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। जिन्हें एक TTE ने पकड़ लिया। TTE ने जब उनसे टिकट मांगा तो उनके पास टिकट नहीं थी। जिसके बाद वह TTE उन यात्रियों को सीट देने के बदले टिकट के नाम पर उनसे रिश्वत लेने लगा। यह सारा तमाशा उस कोच में बैठा एक यात्री देख रहा था और अपने मोबाइल में उस TTE का रिश्वत लेते वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। जब TTE को इस बात की भनक लगती है कि कोई यात्री उसका वीडियो बना रहा है। तो वह उस पर भड़क जाता (TT Ki Dadagiri) है और उस यात्री को धमकाने के साथ-साथ उसका फोन छीनने की कोशिश करने लगता है। वीडियो बनता देख TTE उस यात्री को रिश्वत के पैसे तुरंत लौटा देता है। कैमरा देखते ही यात्री को कानून का पाठ पढ़ाने लगा TTE वीडियो में TTE को यात्री को कानून का पाठ पढ़ाते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में उसे यात्री से यह पूछते हुए देखा जा सकता है कि, “वीडियो बना रहा है?”, इस पर यात्री हामी भरता है और कहता है कि हां, मैं वीडियो बना रहा (TT Ki Dadagiri) हूं। इस पर TTE लोगों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए कहने लगता है कि ऑन ड्यूटी टीटी का वीडियो बनाने पर 7 साल की सजा और 7000 हजार रुपए का जुर्माना है। इस पर लड़का उस TTE से पूछता है कि सर ऐसा कहां लिखा है? जिस पर TTE उसे धमकाते हुए उसका फोन छीनने की कोशिश करने लगता है। इस पर लड़का TTE से यह कहता है कि मैं मोबाइल नहीं दूंगा और वीडियो बनाने का हमारा हक इसलिए मैं वीडियो बनाउंगा। जिसके बाद वह टीटी उस लड़के को सीट से उतरकर बाहर आने को कहता है और उसे देख लेने की बात करता (TT Ki Dadagiri) है। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो कहां और कब का है। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @GharkeKalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वायरल वीडियो के दावे का इंडिया टीवी पुष्टि नहीं करता।