Nitin Nabin CG visit : रायपुर ब्रेकिंग: जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नितिन नबीन की गैरमौजूदगी पर सियासत गरम…! विकास उपाध्याय ने बताई वजह

रायपुर, 15 नवंबर। Nitin Nabin CG visit : छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के शामिल नहीं होने पर सियासत गरमा गई है। उनके दौरे के अचानक रद्द होने को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विमान खराब होने की वजह को लेकर सामने आई जानकारी पर सवाल उठाते हुए इसके पीछे आदिवासी समाज की नाराजगी को वजह बताया है।

विकास उपाध्याय का आरोप- आदिवासी समाज में है भारी नाराजगी

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि नितिन नबीन के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने की वजह विमान खराब होना बताई जा रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आदिवासी दिवस के बजाय जनजातीय गौरव दिवस मनाए जाने को लेकर समाज के एक वर्ग में नाराजगी है।

‘कार्यक्रम में सामने आ सकती थी नाराजगी’

विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में आदिवासी समाज की नाराजगी खुलकर सामने आ सकती थी और इसका असर पूरे देश में देखने को मिल सकता था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसी वजह से अचानक विमान खराब होने की बात सामने आ गई। गौरतलब है कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनके चार्टर विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने से दौरा रद्द हो गया। फिलहाल विकास उपाध्याय के इस बयान के बाद नितिन नबीन के दौरे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

 

Related Posts

Raipur Cleanliness Ranking : रायपुर की स्वच्छता रैंकिंग पर उठे सवाल, विकास उपाध्याय बोले- सरकार वार्डवार रिपोर्ट सार्वजनिक करे

रायपुर, 12 नवंबर। Raipur Cleanliness Ranking : रायपुर को स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ में पहला स्थान मिलने के दावे पर सियासत तेज हो गई है। रायपुर पश्चिम के पूर्व…

Read more

Vikas Upadhyay : दीपावली पर विकास उपाध्याय का खास संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं

रायपुर, 08 नवंबर। Vikas Upadhyay : दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख नेता एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक…

Read more