खुशियों का अनोखा तरीका…जब अस्पताल में मनता है हर कर्मचारी का जन्मदिन

 

छत्तीसगढ़ : भाटा गांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में काम करने का अनुभव सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव से भी भरा हुआ है। यहां प्रबंधन हर कर्मचारी के जन्मदिन को खास बनाने की परंपरा निभाता है। हर महीने के अंत में, उस माह जन्मे सभी कर्मचारियों का जन्मदिन एक साथ उत्सव की तरह मनाया जाता है, जिसमें उत्साह और अपनापन साफ नजर आता है।

एक साथ जश्न, एक साथ मुस्कान

इस आयोजन में सिर्फ केक काटने तक बात सीमित नहीं रहती, बल्कि रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। विभिन्न टीमों के बीच प्रतियोगिताएं होती हैं और विजेता टीम को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया जाता है। यह माहौल कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल और खुशी को और मजबूत करता है

अस्पताल की डायरेक्टर नम्रता सिंह के अनुसार, इस पहल का मकसद कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच पारिवारिक माहौल तैयार करना है, ताकि हर व्यक्ति यहां अपनेपन के साथ काम कर सके और एक सकारात्मक वातावरण में अपनी जिम्मेदारियां निभाए।

खर्च की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की

इस पूरे आयोजन की खास बात यह है कि इसमें होने वाला पूरा खर्च अस्पताल प्रबंधन खुद उठाता है। इससे कर्मचारियों को यह संदेश मिलता है कि संस्था उनके योगदान को महत्व देती है और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना चाहती है।

उत्साह ऐसा कि हफ्ते भर पहले शुरू हो जाती है तैयारी

महीने के आखिरी दिनों में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह रहता है। लगभग एक सप्ताह पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कर्मचारी अपने सुझाव एचआर विभाग के दीप और शुभा को देते हैं, जिसके बाद सभी विभाग प्रमुख मिलकर कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तय करते हैं।

सेवा भावना को मिलता है नया उत्साह

कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण के साथ-साथ प्रबंधन कर्मचारियों को सेवा भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है। इसका सीधा असर अस्पताल में आने वाले मरीजों पर पड़ता है, जहां उन्हें बेहतर इलाज के साथ-साथ अपनापन भरा माहौल भी मिलता है।

इस तरह, उर्मिला हॉस्पिटल का यह प्रयास न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा को मानवीय स्पर्श देने की दिशा में भी एक सराहनीय कदम साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    PM Suryaghar Yojana से बदल रही तस्वीर… शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    रायपुर, 17 अगस्त। PM Suryaghar Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

    Read more

    Anganwadi Centre : अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन, 11.69 लाख रुपए की लागत से हुआ भवन निर्माण, 35 बच्चों सहित गर्भवती माताओं और किशोरी बालिकाओं को मिल रहा लाभ

    रायपुर, 13 अगस्त।Anganwadi Centre : राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिल रही है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम…

    Read more