Ashoka Biryani: Shameful...! Hooliganism of women employees... Hard to believe without watching VIDEO... See hereAshoka Biryani
Spread the love

रायपुर, 18 अप्रैल। Ashoka Biryani : तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों की आज गुंडागर्दी देखने को मिली। आशोका बिरयानी के गटर में दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से महिला कर्मियो ने मारपीट की। इतना ही नहीं महिलाओं ने पत्रकारों को धक्का देते हुए होटल से बाहर निकाला और मोबाइल भी छिन लिया। मौके पर तेलीबांधा पुलिस भी मौजूद थी। महिला कर्मचारियों को समझाइश दी जा रही थी, लेकिन वे सुनने के बजाए गुंडागर्दी दिखाते हुए पुलिस टीम से भी बहस करने लगी।

देखें वीडियो

जानिए पूरा मामला

दरअसल, तेलीबांधा के अशोका बिरयानी के गटर में दो कर्मचारियों की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस के मुताबिक दोनों साफ सफाई के लिए गटर में उतरे थे। इस दौरान दोनों को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी होटल में इलेक्ट्रिशियन थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया के साथी कवरेज करने पहुंचे। इसी दौरान अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों ने बाउंसर की तरह आगे आकर पत्रकारों को कवरेज करने से रोकना शुरू किया। पत्रकारों ने कवरेज करने की बात कही तो महिला कर्मी भड़क गई और पत्रकारों से बत्तमीजी करते हुए उनसे मारपीट करने लगी। फ़िलहाल इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने जाँच कर कार्रवाई की बात कही है।

अशोका बिरयानी होटल में काम करते थे कर्मचारी

मृतकों की शिनाख्त डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी और नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा निवासी था। बताया जा रहा है कि तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के कर्मचारी बिना कोई सेफ्टी के गटर में साफ सफाई करने उतरे थे। इस दौरान शायद गड्ढे में जहरीले गैस के संपर्क में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई होगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। जानकारी ये भी मिली है कि बिरयानी सेंटर वालों ने साफ सफाई के लिए एक गड्ढा बना कर रखा था। दोनों कर्मचारी अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रिशियन थे और दोनों से गटर साफ करवाया जा रहा था।

बड़ा सवाल ये है कि क्या होटल का संचालक (Ashoka Biryani) बाहर से कर्मचारी गटर साफ सफाई के लिए नहीं बुलाता था। और आखिर एक बिजली बनाने वालों से होटल में गटर की साफ सफाई क्यों कार्रवाई जा रही थी। ये पूरा जांच का मामला है। तेलीबांधा पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। और मृतकों की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर माजरा क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *