Bharat Jodo Nyay Yatra: Slogans of 'Modi-Modi...Jai Shri Ram' were raised during Rahul Gandhi's Nyay Yatra...then see what happened VIDEOBharat Jodo Nyay Yatra
Spread the love

मुंबई, 12 फरवरी। Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कोरबा से कटघोरा जाते समय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। राहुल गांधी अपनी जीप से उतरकर विरोधियों से मिले और उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने विरोधियों का दिल जीतने के लिए फ्लाइंग किस भी दी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर इन दिनों राहुल गांधी छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। आज उनकी यात्रा जब कोरबा से निकल रही थी, इस दौरान उनका सामना सड़क पर उनका विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से हो गया। बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा का विरोध करते हुए मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे।

भाजपाइयों को देख राहुल गांधी ने अपनी बस रुकवाई और नीचे उतरकर सीधे (Bharat Jodo Nyay Yatra) उनसे मिलने उनके पास पहुंच गए। इस दौरान राहुल ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया और उन्हें प्लाइंग किस भी दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ‘X’ पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पेज ने शेयर भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *