Big Decision : राज्य सरकार ने बड़ा फैसला…! निगम मंडलों की नियुक्तियां रद्द…देखें आदेश

Spread the love

भोपाल, 13 फरवरी। Big Decision : निगम मंडलों में हुई नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह के कार्यकाल के दौरान हुई निगम मंडलों में नियुक्ति को राज्य सरकार ने निरस्त कर दिया है। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग में रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। वहीं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को भी हटा दिया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग विकास निगम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह को भी हटाने का आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि साल 2021 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार के समय रोजगार निर्माण बोर्ड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति हुई थी। जिन्हें आज मध्य प्रदेश शासन द्वारा आदेश जारी करते हुए पद (Big Decision) से हटा दिया गया है।