BJP Parliamentary Board: Ravi Shankar Prasad and OP Dhankar became central observers...! See the preparations for the new leadership in Delhi hereBJP Parliamentary Board
Spread the love

नई दिल्ली, 19 फरवरी। BJP Parliamentary Board : दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम 7 बजे 14 पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में होगी, जहां नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। वहीं, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ को इस चुनाव के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पार्टी दे सकती है सरप्राइज चेहरा

भाजपा पहले भी कई राज्यों में ऐसे चेहरों को मौका दे चुकी है जिनका नाम मीडिया में ज्यादा चर्चा में नहीं रहा। इसलिए यह संभावना भी बनी हुई है कि पार्टी कोई नया चेहरा मुख्यमंत्री पद के लिए चुने। पंजाबी और वैश्य समुदाय से मुख्यमंत्री बनाने पर भी विचार किया गया है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण होगा और रामलीला मैदान में होने वाला यह कार्यक्रम दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है, जिसे हम जनादेश के रूप में स्वीकार कर रहे हैं।

मोदी के नेतृत्व में दिल्ली बनेगी विश्व स्तरीय राजधानी

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। नई सरकार गरीबों और आम जनता को प्राथमिकता देगी और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक योजनाएं बनाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा किस चेहरे को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपती है और दिल्ली की जनता को नया मुख्यमंत्री कौन मिलता है।