Budget 2024 Live Updates: Tax slab as it is... Modi government's focus on these 4 castes... What did the Finance Minister announce... see in orderBudget 2024 Live Updates
Spread the love

नई दिल्ली, 1 फरवरी। Budget 2024 Live Updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 पेश कर दिया है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बता दें कि चुनावी साल होने के चलते ये पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट है। वित्त मंत्री सीतारमण का ये पहला अंतरिम बजट भी है। सरकार ने बजट पेश करते हुए परंपरा को भी बनाए रखा। दरअसल, अंतरिम बजट पेश होने के कारण हमेशा की तरह कोई बड़े लोकलुभावन वादे नहीं किए गए और सरकार ने अपनी आगे की सोच को दर्शाया।

बजट में तीन रेल कॉरिडोर समेत हुए ये बड़े ऐलान

अंतरिम बजट में इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, रेलवे से लेकर अन्य सेक्टर में प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने अपना विजन रखा है। स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। लखपति दीदी योजना को विस्तारित किया जाएगा। राज्यों को ब्याज मुक्त कर्ज योजना जारी रहेगी। 3 नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।

सरकार का फोकस

इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया जाएगा।
रक्षा खर्च 11.1% बढ़ाया गया है। यह GDP का 3.4% होगा।
राजकोषीय घाटा 5.1% रहने का अनुमान है।
44.90 करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवेन्यू आने का अनुमान है।
आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा।
तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।
हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
2014-23 के दौरान 596 अरब डॉलर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) आया।
ब्लू इकोनॉमी 2.0 के तहत नई योजना शुरू की जाएगी।
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
50 साल के लिए 1 लाख करोड़ के ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
लक्षद्वीप के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देंगे।
40 हजार सामान्य रेल कोच वंदे भारत जैसे कोच में बदलेंगे।
सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर ध्यान दिया जाएगा।
मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा।
सरकार मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना लाएगी।
अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे।
पीएम आवास के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं।
मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख को नया रोजगार मिला।
5 इंटीग्रेटेड एक्वापार्क स्थापित किए जाएंगे।
करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं।
अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है।
जीएसटी से वन मार्केट, वन टैक्स किया गया है।
भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर के जरिए एक परिवर्तनकारी पहल की गई है।
डिफेंस के लिए 6.2 लाख करोड़ का बजट रखा गया है।
78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है।
4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है।
पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है।
मनरेगा के लिए 60 हजार करोड़ से 86 हजार करोड़ का बजट किया गया है।
स्किल इंडिया मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया है।
3000 नए आईटीआई बनाए गए हैं. 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर की गई है।
पीएम मुद्रा योजना के तहत 22.5 लाख करोड़ मूल्य के 43 करोड़ लोन मंजूर किए गए हैं।
महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए।
11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता दी गई।
गरीब कल्याण योजना में ₹ 34 लाख करोड़ खातों में भेजे गए हैं।
टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
फिलहाल आयकर दाताओं को राहत नहीं दी गई है।
7 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लिया जाता है।
इनकम टैक्स भरने की प्रक्रिया आसान की गई है।
रिफंड भी जल्द जारी किया जाता है।

10 साल में तीन गुना टैक्स कलेक्शन बढ़ा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, राजकोषीय घाटा 5.1 फीसदी रहने का अनुमान है। 44.90 करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवन्यू आने का अनुमान है। 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ गया है। मैंने टैक्स रेट में कटौती की है। 7 लाख की आय वालों को कोई कर देय नहीं है।2025-2026 तक घाटा को और कम करेंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 फीसदी ज्यादा खर्च करेंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, बायोफ्यूल के लिए समर्पित योजना लाए हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए ई-वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। रेलवे-समुद्र मार्ग को भी जोड़ने पर जोर रहेगा। पर्यटन केंद्रों के विकास में तेजी लाएंगे। पर्यटन सेक्टर में विकास तेज हो रहा है। राज्यों को ब्याजमुक्त कर्ज दिया जा रहा है। टियर 2 और टियर 3 शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। लक्षद्वीप में नई परियोजनाएं शुरू होंगी। पीएम आवास योजना में 70 फीसदी घर महिलाओं के लिए बने हैं।

पर्यटन क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। 75 हजार करोड़ का लोन ब्याजमुक्त दिया गया है। 2014 से 2023 तक एफडीआई भी बढ़ा है। सुधार के लिए 75 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। जुलाई में पूर्ण बजट आएगा। उसमें विकसित भारत का रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर में 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया जाएगा। जनसंख्या वृद्धि को लेकर कमेटी गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *