रायपुर, 10 फरवरी। Budget Status : वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ का बजट आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में पेश किया। बजट में सरकार ने हर वर्ग और क्षेत्र पर फोकस किया है। लेकिन बजट के आकार को देखा जाए तो सबसे ज्यादा बजट शिक्षा विभाग को मिला है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्कूल शिक्षा विभाग को 21 हजार करोड़ रुपये दिया है। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के लिए 1333 करोड़ और कौशल विकास के लिए 690 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट (Budget Status) में किया गया है।
| शिक्षा क्षेत्र | |
| स्कूल शिक्षा विभाग | 21489 | 
| उच्च शिक्षा विभाग | 1333 | 
| कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार | 690 | 
| कृषि एवं संबद्ध सेवा क्षेत्र | |
| कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग | 13435 | 
| खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग | 6428 | 
| पशुपालन विभाग | 620 | 
| मत्स्य पालन विभाग | 237 | 
| ग्रामीण क्षेत्र | |
| पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग | 17529 | 
| ग्रामोद्योग विभाग | 266 | 
| अधोसंरचना क्षेत्र | |
| लोक निर्माण विभाग | 8017 | 
| लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग | 5048 | 
| जल संसाधन विभाग | 3166 | 
| स्वास्थ्य क्षेत्र | |
| लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण | 7552 | 
| चिकित्सा शिक्षा विभाग | 2663 | 
| अन्य प्रमुख विभाग | |
| ऊर्जा विभाग | 8009 | 
| गृह विभाग | 7570 | 
| नगरीय प्रशासन विभाग | 6044 | 
| महिला एवं बाल विकास विभाग | 5683 | 
| वन विभाग | 3281 | 
| आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग | 2953 | 
