Bus Fire Breaking: Fire broke out in a moving bus… 25 passengers burnt to deathBus Fire Breaking
Spread the love

बुलढाणा, 1 जुलाई। Bus Fire Breaking : एक भीषण हादसा हुआ है। महाराष्ट्र के बुलढाणा में चलती बस में आग लगने से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई। भीषण हादसा समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा कि बस में करीब 32 लोग सवार थे। अचानक ही इसमें आग लगी जिससे लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में 25 लोगों के मौत की खबर है, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तुरंत ही बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 32 लोग सवार थे। छह से आठ लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

बुलढाना के एसपी सुनील अदासाने ने मीडिया ( Bus Fire Breaking) से कहा कि ये भीषण हादसा आज रात 1.25 बजे हुआ। हादसे का शिकार हुई बस पूना जा रही थी. इस बस में कुल 33 लोग सवार थे।

यवतमाल से पुण जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, बस महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही थी। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने कहा कि बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 32 लोग यात्रा कर रहे थे। 6-8 लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *