Raipur

CM Cabinet Oath: 9 'gems' of Sai Cabinet are taking oath...watch LIVE
Raipur

CM Cabinet Oath : साय कैबिनेट के 9 ‘रत्न’ ले रहे हैं शपथ…देखें LIVE

रायपुर, 22 दिसंबर। CM Cabinet Oath : छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में कुछ ही देर में शुरू होगा। कार्यक्रम में 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े शपथ लेंगे। इसके साथ ही जल्द ही विभागों का बंटवारा हो सकता है।

CG CM Cabinet: 11 out of 12 ministers of Sai Cabinet are 'crorepati'...! Most of them are farmers...the youngest and richest ministers...? see here
Raipur

CM Cabinet : साय के कैबिनेट में ‘सरगुजा’ का दबदबा…! 1st Time ये 5 विधायक होंगे शामिल

रायपुर, 22 दिसंबर। CM Cabinet : छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में होगा। कार्यक्रम में 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े शपथ लेंगे। जल्द ही विभागों का बंटवारा हो सकता है। सीएम समेत 3 MLA सरगुजा संभाग से आए विष्‍णुदेव कैबिनेट में सरगुजा संभाग का दबदबा रहेगा। मुख्‍यमंत्री स्‍वयं इसी संभाग से चुनाव जीतकर आए हैं। मंत्री बनाए जा रहे राम विचार नेताम, श्‍याम बिहार जायसवाल और लक्ष्‍मी राजवाड़े भी सरगुजा संभाग से हैं। बिलासपुर संभाग से दो मंत्री बनाए गए हैं। लखनलाल देवांगन और ओपी चौधरी शामिल हैं। रायपुर संभाग से भी दो मंंत्री शामिल किए गए हैं इनमें बृजमोहन अग्रवाल और टंक राम वर्मा शामिल हैं। दुर्ग और बस्‍तर संभाग से एक-एक मंत्री (Vishnu Deo Sai Cabinet) बनाए गए हैं। कौन कहां से है विधायक रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश में पटवा सरकार में मंत्री रहे हैं।रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। रायगढ़ से विधायक ओपी चौधरी पहली बार के विधायक हैं। कलेक्टर रह चुके हैं, रिटायर्ड आईएएस हैं। अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा आदमी बनाने की बात कही थी। वहीं बलौदाबाजार से विधायक टंकराम वर्मा पहली बार के विधायक हैं। मनेन्द्रगढ़ से विधायक श्यामबिहारी जायसवाल दूसरी बार के विधायक हैं। भटगांव से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार की विधायक हैं, जिन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। नवागढ़ से विधायक दयालदास बघेल 4 बार के विधायक रमन सरकार में मंत्री रहे हैं। कोरबा से विधायक लखन देवांगन दूसरी बार के विधायक हैं, लखन देवांगन कोरबा के महापौर भी रह चुके हैं। नारायणपुर से विधायक केदार कश्यप चौथी बार के विधायक हैं, रमन सरकार में मंत्री रहे हैं। रामानुजगंज से विधायक रामविचार नेताम 6 बार के विधायक हैं। रमन सरकार में मंत्री रहे हैं। राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं, जिन्हें कल मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। पहली बार वाले 5 विधायक होंगे कैबिनेट में शामिल विष्‍णु कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 नए मंत्रियों (CM Cabinet) में 3 पहली बार के विधायक हैं। इनमें ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में पहली बार वाले विधायकों की संख्‍या बढ़कर पांच हो गई है। दोनों डिप्‍टी सीएम भी पहली बार के विधायक हैं।

Grand Welcome: As soon as the newly appointed state president landed at the airport, the Deputy CM hugged him...watch what happened next VIDEO
Raipur

Grand Welcome : नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एयरपोर्ट पर उतरते ही डिप्टी CM ने लगा लिया गले…फिर जो हुआ देखें VIDEO

रायपुर, 21 दिसंबर। Grand Welcome : छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह रायपुर पहुंच चुके है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेहद गर्मजोशी से अपने नेता का स्वागत किया। आज जगदलपुर से विधायक किरण देव सिंह को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि, सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व सभी राष्ट्रीय वरिष्ठ नेताओं का हमारे छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रभारी और सह प्रभारी वरिष्ठ नेताओं सबका मैं धन्यवाद व्यापित करना चाहता हूं। उन्होंने विश्वास जताया है मेरे ऊपर और निश्चित रूप से हमारे भाजपा के सभी प्रदेश के वरिष्ठ जन सभी के साथ मिलकर एक समन्वय स्थापित करेंगे। पूर्व के प्रदेश अध्यक्षों ने जिस तरीके से भाजपा को प्रदेश में गति प्रदान की है निश्चित रूप से सभी वरिष्ठ के मार्गदर्शन और सहयोग से भाजपा को हम लोगो तक पहुचायेंगे। सब लोग सरकार की जितनी योजना है और शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री ने जो सौगात दिया है छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों को उनके परिवार के सदस्यों को सौगात दिया है उसके लिए मैं उनका भी धन्यवाद देता हूं। किरण सिंह देव लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि, भाजपा का कार्यकर्ता चुनौतियों से घबराते नहीं है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठावान कार्यकर्ता है। भाजपा के आने वाले चुनाव में लोकसभा चुनाव में 11 के 11 लोकसभा सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व ने एक आदिवासी समाज से हमारे वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री बनाया है निश्चित रूप से यह बहुत अच्छा संदेश है भाजपा की केंद्र या राज्य के सरकार हो उन्होंने हमेशा आदिवासी (Grand Welcome) और सभी समाजों के लिए सोचा है।

Hitesh Baghel will be the OSD of CM Vishnudev Say...see who has been made personal assistant and under secretary
Raipur

Vishnu Deo Sai Cabinet : बिग ब्रेकिंग…! साय मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये 9 विधायक…कल दोपहर को लेगें शपथ…देखिए नाम

रायपुर, 21 दिसंबर। Vishnu Deo Sai Cabinet : छत्तीसगढ़ में कल 9 मंत्री शपथ लेंगे। सुबह 11.45 बजे मंत्री पद के लिए राजभवन में शपथ होगा। जिन मंत्रियों को शपथ दिलाया जायेगा, उसमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया में इस बात की जानकारी दी है। खबर है कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह 11.45 बजे शपथ ग्रहण होगा। छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। कैबिनेट में इन विधायकों को मंत्री के रुप में शामिल किया जा रहा है। ये विधायक कल दोपहर पौने 12 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्री बनाए जाने वालों में- बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्‍यप, लखन लाल देवांगन, श्‍याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने बताया कि फिलहाल 9 मंत्री बनाए जा रहे हैं। एक पद खाली रखा गया है। उन्‍होंने बताया कि विभागों का बंटवारा भी शीघ्र कर लिया जाएगा। बता दें कि कल 9 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ राज्‍य कैबिनेट में मुख्‍यमंत्री सहित 12 मंत्री हो जाएंगे। पहली बार वाले 5 विधायक होंगे कैबिनेट में शामिल विष्‍णु कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 नए मंत्रियों में 3 पहली बार के विधायक हैं। इनमें ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में पहली बार वाले विधायकों की संख्‍या बढ़कर पांच हो गई है। दोनों डिप्‍टी सीएम भी पहली बार के विधायक हैं। कैबिनेट में सरगुजा का दबदबा विष्‍णुदेव कैबिनेट में सरगुजा संभाग का दबदबा रहेगा। मुख्‍यमंत्री स्‍वयं इसी संभाग से चुनाव जीतकर आए हैं। मंत्री बनाए जा रहे राम विचार नेताम, श्‍याम बिहार जायसवाल और लक्ष्‍मी राजवाड़े भी सरगुजा संभाग से हैं। बिलासपुर संभाग से दो मंत्री बनाए गए हैं। लखनलाल देवांगन और ओपी चौधरी शामिल हैं। रायपुर संभाग से भी दो मंंत्री शामिल किए गए हैं इनमें बृजमोहन अग्रवाल और टंक राम वर्मा शामिल हैं। दुर्ग और बस्‍तर संभाग से एक-एक मंत्री (Vishnu Deo Sai Cabinet) बनाए गए हैं।

Big acceptance of Government of India on the request of CM Vishnu Dev Sai...Central Government will take 'Usna Rice' from Chhattisgarh.
Raipur

CM Vishnu Deo sai के अनुरोध पर भारत सरकार की बड़ी स्वीकृति….केंद्र सरकार लेगी छत्तीसगढ़ से ‘उसना चावल’

रायपुर, 21 दिसंबर। CM Vishnu Dev sai : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार से सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने के लिए पत्र लिखकर मांग की थी, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर सहमति की सूचना दी, इससे पहले सीएम साय ने आज ही केन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था। केंद्र सरकार से सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की स्वीकृति के बाद मुख्यमंत्री साय ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ‘यह डबल इंजन की सरकार का असर है, लंबित मांग एक ही दिन में पूरी कर ली गई। मुख्यमंत्री साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री (CM Vishnu Dev sai) का आभार जताते हुए राज्य की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Farmers Support Price: Big news for Chhattisgarh farmers...! 2 years outstanding bonus will be given on 25th December
Raipur

Farmers Support Price : छत्तीसगढ़ किसानों के लिए बड़ी खबर…! 25 दिसंबर को मिलेगा 2 साल का बकाया बोनस

रायपुर, 21 दिसंबर। Farmers Support Price : छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के मान से धान क्रय करने का आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार जनता से किए सभी वादे को पूरा करेगी। हम राज्य के किसानों से 3100 रूपए क्विंटल के मान से धान की खरीदी करेंगे। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान उर्पाजन के एवज में किसानों को लगभग 40 हजार करोड़ का भुगतान होगा। सरकार ने 15 से बढ़ाकर 21 क्विंटल किया गौरतलब है कि राज्य में अब तक किसानों से समर्थन मूल्य पर मात्र 15 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही थी, जिसे सरकार ने बढ़ाकर 21 क्विंटल कर दिया है। धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से होने पर किसानों को प्रति एकड़ धान विक्रय पर लगभग 23,355 रूपए का अधिक लाभ मिलेगा। पिछली सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी और चार किश्तों में इनपुट सब्सिडी के कुल भुगतान को मिलाकर अधिकतम 41,745 रूपए का भुगतान किया जा रहा था। राज्य में प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को लागू करके किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रहे हैं। इससे किसानों को प्रति एकड़ का धान बेचने पर कुल 65,100 रूपए का भुगतान होगा, जो उन्हें धान खरीदी के एवज में अब तक हो रहे भुगतान से 23,355 रूपए अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों में बेहतर और पर्याप्त इंतजाम किए जाने के भी निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म-जयंती को हम राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। 25 दिसम्बर को राज्य के किसान भाईयों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 2 साल के धान की बकाया बोनस राशि के रूप में 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान करेंगे। 26 लाख 86 हजार किसानों ने कराया पंजीयन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रति एकड़ धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल लिंकिग के साथ होगी। ऐसे किसान जो अपना धान पूर्व में समर्थन मूल्य पर विक्रय कर चुके हैं, उन्हें भी उक्त मात्रा के अंतर्गत धान विक्रय करने की सुविधा दी जाएगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में बीते 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 26 लाख 86 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। पंजीकृत धान का रकबा 33 लाख 15 हजार हेक्टेयर है। समर्थन मूल्य पर अब तक लगभग सवा 9 लाख किसान 42.20 लाख मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य (Farmers Support Price) पर बेच चुके है। यह आदेश जारी होने के बाद धान बेच चुके किसान भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा का लाभ मिलेगा।

Hitesh Baghel will be the OSD of CM Vishnudev Say...see who has been made personal assistant and under secretary
Raipur

BJP BREAKING : ब्रेकिंग…अब से छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेश अध्यक्ष है जगदलपुर MLA किरण सिंह देव…देखें आदेश

रायपुर, 21 दिसंबर। BJP BREAKING : भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने आदेश जारी कर किरण देव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण साव के पास थी। उनके डिप्टी सीएम बनने के बाद ये जिम्मेदारी किरण सिंह देव को दी गई है।

Dhan Kharidi in CG: Big promise of paddy purchase fulfilled...! Great news for farmers...order effective from 1st November...see
Raipur

Dhan Kharidi in CG : धान खरीदी का बड़ा वादा पूरा…! किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…आदेश 1 नवंबर से ही लागू…देखें

रायपुर, 21 दिसंबर। Dhan Kharidi in CG : भाजपा ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदने का वादा किया था। जिसका आदेश खाद्य विभाग ने जारी कर दिया है। ये आदेश 1 नवंबर 2023 से ही लागू होगा। बता दें कि अब किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान बेच सकेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। भाजपा ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदने का वादा किया था। जिसका आदेश खाद्य विभाग ने जारी कर दिया है। ये आदेश 1 नवंबर 2023 से लागू होगा। अब किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान बेच सकेंगे। वहीं जिन किसानों ने पुराने नियम के हिसाब से धान बेची है, वे भी अब निर्धारित पात्रता के अनुसार अपनी धान बेच सकते हैं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का वादा पूरा करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सभी संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर को धान खरीदी के संबंध में आदेश जारी किया है। बता दें कि, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश 1 नवंबर से लागू होगा। इसका मतलबी ये है कि, जो किसान धान बेच चुके है, वो किसान भी 21 क्विंटल के हिसाब से धान बेचने की पात्रता (Dhan Kharidi in CG) रखेंगे।

CG Unemployment Bhatta: This is a big question in front of lakhs of youth of the state...? The fate of 'unemployment allowance' in CM Sai's 'supplementary budget'...see here
Raipur

CG Berojgari Bhatta : प्रदेश के लाखों युवाओं के सामने ये एक बड़ा प्रश्न…? CM साय के ‘अनुपूरक बजट’ में ‘बेरोजगारी भत्ता’ का हश्र…यहां देखें

रायपुर, 20 दिसंबर। CG Berojgari Bhatta : सत्ता परिवर्तन के बाद छत्तीसगढ़ के युवाओं को एक ही चिंता थी कि भविष्य में उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलेगा या नहीं। इस मोक्ष प्रश्न का जवाब आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होने के बाद मिल गया है। अनुपूरक बजट में बेरोजगारी भत्ते के साथ-साथ भूमिहीन और महतारी वंदन योजना के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है। इससे साफ है कि सरकार फिलहाल बेरोजगारी भत्ता योजना बंद नहीं करने जा रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार राज्य के युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दे रही थी। इस योजना का लाभ करीब 1 लाख 35 हजार 104 युवाओं को मिल रहा था। वहीं, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 5 लाख 63 हजार हितग्राहियों को सालाना 7 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। सरकार बदलने के बाद इन योजनाओं का क्या हश्र होगा? प्रदेशवासियों के लिए यह एक बड़ा सवाल था। बेरोजगारी भत्ता योजना नहीं करेंगे बंद अनुपूरक बजट पेश होने के बाद अब स्‍पष्‍ट है कि सरकार फिलहाल बेरोजगारी भत्ता योजना बंद करने नहीं जा रही है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी योजना का लाभ मिलता रहेगा। भाजपा ने इन्‍हें 10 हजार रुपये सलाना देने की घोषणा की है। वहीं, महतारी वंदन योजना को लेकर भाजपा नेताओं का दावा है कि यह योजना जनवरी में लांच कर दी जाएगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में करीब 13 हजार करोड़ रुपये का यह अनुपूरक बजट पेश किया, जिसमें शिक्षित बेरोजगारों (CG Berojgari Bhatta) के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह महतारी वंदन योजना के लिए 120 करोड़ रुपये रखा गया है। वहीं सामाजिक सुरक्षा और कल्‍याण योजनाओं के लिए बड़ी राशि का प्रवधान किया गया है। इसके अतिरिक्‍त विभिन्‍न समाजिक योजनाओं के लिए अलग-अलग बजट की व्‍यवस्‍था की गई है। अफसरों के अनुसार राज्‍य सरकार की तरफ से अभी तक किसी भी योजना को बंद करने का फैसला नहीं किया गया है।

CM VISHNU DEV: Big breaking...Vishnudev Sai government took a big decision...! see here
Raipur

CM VISHNU DEV : बिग ब्रेकिंग…विष्णुदेव साय सरकार ने लिया बड़ा फैसला…! यहां देखें

रायपुर, 20 दिसंबर। CM VISHNU DEV : छत्तीसगढ़ शासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभागों को फिजूलखर्ची रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग की ओर से आज शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष, राजस्व मंडल, समस्त विभागाध्यक्षों और संभागायुक्तों को फिजूलखर्ची रोकने के लिए चार बिंदुओं में दिशा निर्देश जारी किए है। राज्य से वित्त से पोषित सभी अप्रारंभिक निर्माण कार्यों को वित्त विभाग से दुबारा सहमति के बाद ही शुरू किया जाए। विभागीय गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक सामग्री को छोड़कर दूसरी सामग्रियों की खरीदी न करें। केंद्र पोषित प्रायोजित योजनाओं और विशेष केंद्रीय सहायता पोषित परियोजनाओं सम्बंधित योजनाओं पर ये आदेश लागू नहीं होंगे। ये आदेश सभी सार्वजनिक उपक्रम, निगम, मंडल, आयोग, प्राधिकरण, स्वयंसेवी संस्थाओं के अप्रारंभिक निर्माण कार्य जो राज्य वित्त कोष से पोषित है उन पर लागू (CM VISHNU DEV) होगा।