Raipur

EX CM Dr. Raman Singh made a big claim of victory on these points...! see and understand
Raipur

EX CM डॉ. रमन सिंह ने इन बिंदुओं पर किया जीत का बड़ा दावा…! देखें और समझे

रायपुर, 7 नवंबर। EX CM डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जीत का बड़ा दावा भी किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ है जिसमें राजनांदगांव समेत 20 सीटों पर मतदान हुआ है और मैने स्वयं राजनांदगाँव के लखोली, कन्हारपुरी और मोहड बूथ पर जाकर देखा, जहां लोगों में चुनाव के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के हमारे कार्यकर्ता भी लगातार मतदान केंद्रों के पास मतदाताओं की सहायता और सुविधा के लिए उपस्थित रहे। लोगों में भाजपा के प्रति जितना विश्वास दिखाई दिया ठीक विपरीत कांग्रेस के प्रति उतना ही आक्रोश भी था जिससे यह स्पष्ट हो चुका है कि इस बार राजनांदगाँव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। नक्सलियों के पुरजोर विरोध के बाद भी बड़ी संख्या में हुआ यह मतदान लोकतंत्र की विजय का प्रतीक है। आज शाम 5 बजे तक पहले चरण के मतदान के आँकड़े चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दिये गये हैं जिसमें राजनांदगांव- 74.00% पंडरिया 71.06% कवर्धा- 72.89% खैरागढ़- 76.31% डोंगरगढ़- 77.40% डोंगरगांव- 76.80% खुज्जी – 72.01% मोहला मानपुर- 76.00% अंतागढ़ – 70.72% भानुप्रतापपुर- 79.10% (सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत) कांकेर- 76.13% केशकाल- 74.49% कोंडागांव- 76.29% नारायणपुर- 63.88% बस्तर- 71.39% जगदलपुर- 75.00% चित्रकोट- 70.36% दंतेवाड़ा- 62.55% बीजापुर- 40.98% (सबसे कम मतदान प्रतिशत) कोंटा- 50.12% भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा का इंटरनल फीडबैक सिस्टम का सर्वे बता रहा है पहले चरण के नतीजे भाजपा के लिए बेहद उत्साहजनक होने जा रहे हैं लोगों ने बढ़ चढ़कर भाजपा के पक्ष में ही वोट किया है। पहले चरण की 20 सीटों में भाजपा के पक्ष में 15 से 18 सीटे आ रही है यह बीजेपी का इंटरनल सर्वे और उसका फीडबैक बता रहा है। कांग्रेस ने नक्सलियों के साथ मिलकर भय का वातावरण बनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन बस्तर सहित 20 सीटों में जनता ने परिवर्तन के लिए बाहर निकल कर बड़ी संख्या में वोट किया है। सिफालॉजी का थंब रूल होता है परिवर्तन के लिए वोट पहले से अधिक पड़ता है परंतु भय के माहौल की वजह से यहां पर कुछ लोग वंचित जरूर हुए लेकिन जो भी वोट करने निकला है परिवर्तन के लिए ही निकला है और यह भाजपा का फीडबैक सिस्टम भी बता रहा है भाजपा आवत है। मैं आप सभी मीडिया के साथियों को एक विशेष बात बताना चाहता हूं कि पहले हमें यह लग रहा था कि कांग्रेस के इन 5 सालों का भ्रष्टाचार जन-जन तक पहुंचेगा या नहीं लेकिन इन 20 सीटों पर हुए मतदान ने स्पष्ट कर दिया है कि सुदूर अंचल के गांव-गांव तक कोयला घोटाला, शराव घोटाला, पीएससी घोटाला, चावल घोटाला को लेकर बहुत आक्रोश है और पूरे प्रदेश में इसके विरुद्ध भारी मतदान हुआ है। मैं आप सभी को यह नई जानकारी दे रहा हूं कि कांग्रेस के 3 मंत्री और उनके प्रदेश अध्यक्ष भी इस चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पा रहे हैं और बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को 70 सीटों पर होना है और मुझे पूरा विश्वास है कि इन 70 सीटों पर भी इसी तरह भारी जन उत्साह के साथ मतदान होंगे और बहुत जल्द प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता की पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा की सरकार बनते ही हम अपने संकल्प पत्र के अनुसार मोदी जी की गारंटी को पूरा करेंगे जिसमें हमने सभी वर्गों के हित में महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की है- किसान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमनें अपने संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में प्रदेश के किसान साथियों के लिए कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करके 3100 रुपए के समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने की घोषणा की है। जिसकी नक़ल करके कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 3200 किया है। लेकिन नक़ल के लिये भी अक्ल चाहिये। एक तरफ़ जहां भाजपा 3100 के हिसाब से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी करके किसानों को एक एकड़ पर 65,100/- रुपये का लाभ दे रही है वहीं कांग्रेस धान का समर्थन मूल्य 3200 करने के बाद भी एक एकड़ में सिर्फ़ 20 क्विंटल धान ख़रीद कर 64,000/- रुपये दे रही है जिसके हिसाब से भाजपा हर एक एकड़ पर किसान को 1100/- रुपये ज़्यादा दे रही है। इसके साथ ही कांग्रेस जहां किसानों को किश्तों में भुगतान करके परेशान करती है वहीं भाजपा ने एकमुश्त भुगतान करने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही किसानों के 2 साल का बकाया बोनस जिसे देने की घोषणा की है, ये घोषणा कांग्रेस ने पिछली बार अपने घोषणा पत्र में की थी और 5 साल हो गए आज तक किसानों को वो बोनस नहीं दिया। यदि आप कांग्रेस की कर्जमाफ़ी की तुलना हमारे बोनस से करें तो स्थिति यह है कि कर्जमाफ़ी का फ़ायदा सिर्फ 3000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके ऊपर शासकीय बैंकों का कर्ज है (जैसा इन्होंने पिछली बार भी किया था) जबकि भाजपा 9000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हर किसान को 2 साल का बकाया बोनस देने जा रही है। एक तरफ़ जहां कांग्रेस की कर्जमाफ़ी का कोई ठिकाना नहीं है वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम 25 दिसंबर को किसानों को भुगतान करेंगे और उनका पैसा सीधे उन्हें मिल जाएगा। महिला भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इन 5 सालों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को सड़क पर धरना देने और सिर मुड़वाने तक के लिए मजबूर कर दिया, स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीन लिया, महिलाएं इस कांग्रेस की सरकार में प्रताड़ित हुई है। हमने इस स्थिति को बदलकर महिलाओं को सशक्त करने का निर्णय लिया है जिसमें हम ‘महतारी वन्दन योजना’ की शुरुआत कर प्रदेश की प्रत्येक विवाहित महिला को चाहे वो शहरी क्षेत्र में हो या ग्रामीण क्षेत्र में, चाहे परिवार में 1 विवाहित महिला हो या 1 से अधिक,

Naxalite Movement: Dangerous…! Soldiers foiled Naxalite plans…this VIDEO drone short will shock you…watch
Raipur

Naxali Movement : खतरनाक…! जवानों ने किया नक्सली मंसूबों को नाकाम…ये VIDEO ड्रोन शॉर्ट…दहला देगा…देखें

बीजापुर, 7 नवंबर। Naxali Movement : नक्सली मूवमेंट पर नजर रखने के लिए ड्रोन अब काफी कारगर साबित हो रहे हैं। अब जवान ड्रोन से मिले वीडियो और फुटेज के आधार पर नक्सलियों पर सीधा हमला भी कर रहे हैं। इसका उदाहरण आज वीडियो ड्रोन कैमरे में कैद हुआ। मुठभेड़ में जवानों के एंबुश में बुरे फंसे माओवादी छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज संपन्न हुआ। इस चुनाव में नक्सली बस्तर में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे पर जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गंगालूर मार्ग पर नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कई नक्सली घायल हुए हैं। जवानों के ड्रोन कैमरे में नक्सली अपने घायल साथियों को कंधे में ढोकर ले जाते दिख रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान जवानों के एंबुश में माओवादी बुरे फंसे। पदेडा में नक्सलियों को मुंह की खानी पड़ी। बता दें कि आज दोपहर विधानसभा चुनाव के दौरान सर्चिंग पर निकले जवानों और नक्सलियों के बीच गंगालूर मार्ग पर मुठभेड़ हुई थी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली उल्टे पैर भागने को मजबूर हुए थे। यह घटना जवानों के ड्रोन कैमरे में कैद हुई है, जिसमें 100 से भी ज्यादा नक्सलियों का मूवमेंट कैद हुआ। इस दौरान मुठभेड़ में नक्सली अपने घायल साथियों को कंधे में ढो कर ले जाते भी दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा कि नक्सली काफी संख्या में जवानों पर हमला करने पहुंचे थे। जवानों की फायरिंग में शुरुआती मुठभेड़ में ही 2 नक्सली घायल हो गए और माओवादी उल्टे पैर भाग (Naxali Movement) निकले। देखें वीडियो

CG Elections Voting: 59.19% voting took place till 3 pm in Chhattisgarh...highest voting...? See district wise data
Raipur

CG Elections Voting : छत्तीसगढ़ में दहशत के साये में हुआ मतदान…! सबसे अधिक वोटिंग…? देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, 7 नवंबर। CG Elections Voting : छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान जारी है। बस्तर संभाग की 12 सीटों और दुर्ग संभाग की 8 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे तक राज्य में 59.19 फीसदी मतदान हुआ है। जानकारी के मुताबिक अब तक सबसे अधिक मतदान मोबला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में हुआ है। यहां 73 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है जबकि सबसे कम मतदान बीजापुर में हुआ है। यहां दोपहर 3 बजे तक केवल 30 फीसदी लोगों ने वोट डाला है।  जिलेवार आंकड़ा वहीं, निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 11 बजे तक अंतागढ़ विधानसभा क्रमांक (79) में 28.84 फीसदी, बस्तर (85) में 19.97 फीसदी, भानु प्रतापपुर (80) में 36.10 फीसदी, बीजापुर (89) में 9.11 प्रतिशत, चितरकोट (87) में 12.30 प्रतिशत, दंतेवाड़ा (88) में 23.15 फीसदी, डोंगरगांव (76) में 18.06 फीसदी, डोंगरगढ़ (74) में 21.50 प्रतिशत, जगदलपुर (86) में 18.36 फीसदी, कांकेर (81) में 34.65 प्रतिशत,कवर्धा (72) में 23.25 फीसदी मतदान हुआ. इसके अलावा केशकाल (82) में 27.63 फीसदी, खैरागढ़ (73) में 24.73 प्रतिशत, खुज्जी (77) में 26.98 प्रतिशत, कोंडागांव (83) में 32.50 फीसदी, कोंटा (90) में 12.39 , मोहला मानपुर (78) में 33 फीसदी, नारायणपुर (84) में 21.60 ,राजनंदगांव (75) में 14 फीसदी और पंडरिया (71) में 21 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण में 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान में पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं। जिनमें 198 पुरूष और 25 महिला हैं. प्रथम चरण की 20 सीटों में मतदाताओं की कुल संख्या 40 लाख 78 हजार 681 है। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता और 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण में चुनाव के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जानिए किन सीटों में कितने बजे तक होगा मतदान छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है।इनमे से 10 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा जिनमे पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा सीट शामिल (CG Elections Voting) हैं। वही बाकी बची 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

Sukma Breaking: Big news from Sukma...! Naxalites opened fire during voting...
Raipur

Sukma Breaking : सुकमा से आई बड़ी खबर…! वोटिंग के बीच नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग…

सुकमा, 7 नवंबर। Sukma Breaking : कोंटा में मतदान के बीच नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी फायरिंग से डर कर नक्सली भाग निकले। बंडा मतदान केंद्र की ये घटना है। जानकारी के मुताबिक, कोंटा के बंडा मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। नक्सली यहां हो रहे मतदान से बौखलाए हुए थे और इसी विरोध के चलते बंदूकधारी नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। जवानों की कार्रवाई से डर कर नक्सली मौके से भाग निकले है। कुछ देर तक मतदान प्रभावित था, जिसे फिर से शुरू करवा लिया गया है। बता दें, आज सुबह ही सुकमा में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन 206 के निरीक्षक घायल हो गए। जवान का उपचार अस्पताल में जारी है। सुकमा पुलिस ने भी इस घटना से संबंधित प्रेस नोट जारी किया है। नीचे देखें क्या कुछ लिखा… आज सुबह 11:10 बजे मतदान केंद्र बंडा (थाना कोंटा) से 2 किलोमीटर पश्चिम दिशा की तरफ आउटर कॉर्डन में लगी डीआरजी बल के ऊपर नक्सलियों के द्वारा फायरिंग किया गया सुरक्षा बलों के द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई। 10 मिनट के बाद फायरिंग बंद हो गई। सभी जवान सुरक्षित है। और मतदान जारी है

CG Phase first Voting: Voting percentage figures till 9 am...Election Commission released...See where maximum voting took place
Raipur

CG Phase first Voting : सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े…चुनाव आयोग ने किया जारी…देखें सबसे ज्यादा कहां हुआ मतदान

रायपुर, 7 नवंबर। CG Phase first Voting : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के 20 सीटों में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें लगा कर खड़े हैं। चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने 9 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी किया है। जिसमें पूरे 20 सीटों में 9. 93 प्रतिशत मतदान हुआ है। 9.93 2 घंटे का प्रदेश काउतर बस्तरकांकेर..16.48कबीरधाम..12.51कोंडागांव..13.39खैरागढ़..6दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा..10.18नारायणपुर.11बस्तर..4.89(3)बिजापुर.4.50मानपुर मोहल्ला..9राजनांदगांव.8.34सुकमा.4.21 जगदलपुर में 4.89%बीजापुर में 4.50%दंतेवाड़ा में 10.18%कबीरधाम में 12.51%खैरागढ़–छुईखदान–गंदई में 6%कोंडागांव में 13.39%मोहला–मानपुर में 9%नारायणपुर में 11%राजनांदगांव में 8.34%सुकमा में 4.21%उत्तर बस्तर कांकेर में 16.48%अंतागढ़ में 17.44%भानुप्रतापपुर– 16.90%पंडरिया में – 12%चित्रकोट– 2.50%केशकाल– 12.84%खुज्जी– 7%डोंगरगढ़– 9%डोंगरगांव– 12.40%कवर्धा– 13%

CG Assembly Elections: Voting begins for the first phase...Enthusiasm among voters in Naxal affected areas...See VIDEO
Raipur

CG Assembly Elections : पहले चरण के लिए मतदान शुरू…नक्सल प्रभावित इलाके में मतदाताओं में उत्साह…देखें VIDEO

दंतेवाड़ा, 7 नवंबर। CG Assembly Elections : छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। चुनाव को लेकर पीएम मोदी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खडगे, गृहमंत्री शाह और राहुल गांधी ने ट्वीट कर जनता से मतदान करने की अपील की है। सुकमा, दंतेवाड़ा विधानसभा के बड़े तुमनार में मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। नक्सल प्रभावित इलाके में मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि, वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई!

CG BLAST BREAKING: IED blast...Naxalites did the first blast in the voting center...News of soldier getting injured
Raipur

CG BLAST BREAKING : IED ब्लास्ट…नक्सलियों ने कर दिया वोटिंग केंद्र में पहला धमाका…जवान के घायल होने की खबर

सुकमा, 7 नवंबर। CG BLAST BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के प्रथम चरण का चुनाव आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों में चुनाव हो रहे हैं। चुनाव शुरू होने से ठीक पहले नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने टोंडामर्का इलाके में आईईडी ब्लास्ट किया है। इस घटना में जवान के घायल होने की खबर है। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, टोंडामर्का इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान की घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है जहां आईईडी ब्लास्ट (CG BLAST BREAKING) हुई है वहां मतदान दल के सुरक्षा में जवान लगे थे।

Polling Party: First election violence in Bastar...employees and soldiers in the grip of IED
Politics, Raipur

Polling Party : बस्तर में सामने आई पहली चुनावी हिंसा…IED की चपेट में कर्मचारी और जवान

कांकेर, 6 नवंबर। Polling Party : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कल 7 नवंबर को मतदान है। इसके लिए सुरक्षाबलों की एक टीम पोलिंग पार्टी के साथ मरबेड़ा कैंप से रेंगाघाटी-रेंगागोंदी मतदान केंद्र जा रही थी। इस दौरान आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ (BSF) के एक जवान समेत पोलिंग पार्टी के 2 कर्मचारी घायल हो गए। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की एक टीम पोलिंग पार्टी के साथ मरबेड़ा कैंप से रेंगाघाटी-रेंगागोंदी मतदान केंद्र जा रही थी। इस दौरान आईईडी (IED) की चपेट में आने से बीएसएफ के एक जवान समेत पोलिंग पार्टी के 2 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल उनकी सिथुति सामान्य है। वहीं मतदान दल और सुरक्षाबलों की टीम सुरक्षित रेंगागोंदी मतदान केंद्र पहुंच गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मामले की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में आईटीबीपी 53 के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें आईटीबीपी 53 का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज (Polling Party) चल रहा।

Bastar Elections: Big task tomorrow Bastar elections...! 3 layer security at these centers...what did IG Sundarraj say...? listen video
Raipur

Bastar Elections : कल बड़ा Task बस्तर चुनाव…! इन केंद्रों पर 3 लेयर की सुरक्षा…क्या बोले IG सुंदरराज…? सुने VIDEO

बस्तर, 6 नवंबर। Bastar Elections : कल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा, जिसमें चित्रकूट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनंदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपु, कांकेर, केशकाल विधानसभा क्षेत्र शामिल है। 600 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर 3 स्तरीय सुरक्षा होगी हम आपको बता दें कि पहले चरण के चुनाव में इन 20 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। मतदान केंद्रों से लेकर सड़क तक सुरक्षा देने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल और डीआरजी, कोबरा, एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स और विशेष बल तैनात रहेंगे। पड़ोसी राज्य तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा की स्पेशल फोर्स भी सीमा पर मोर्चा संभालेगी। नक्सली संवेदनशीलता के आधार पर 600 से अधिक मतदान केंद्र होंगे, जिन पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। बस्तरवासियों से निर्भीक मतदान की अपील वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 2023 में अधिक बूथ बने है। यह जानकारी बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने दी। उन्होंने कहा कि 126 से ज्यादा स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। आईजी सुंदरराज पी. ने बस्तरवासियों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि,वह और उनकी टीम लोकतंत्र विरोधियों से लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि, बस्तर क्षेत्र की परिदृश्य बदल रहे है, जिससे माओवादी संगठन बौखलायें हुए है और चुनाव को बाधित करने विभन्न हथकंडे अपना रहे है। कोंटा में बने सबसे ज्यादा 20 बूथ अधिकारी ने बताया कि 126 नए मतदान केंद्रों में से कांकेर जिले के कांकेर विधानसभा क्षेत्र में 15, अंतागढ़ में 12, भानुप्रतापुर में पांच, सुकमा जिले के कोंटा में 20, बस्तर जिले के चित्रकोट में 14, जगदलपुर में चार, बस्तर विधानसभा क्षेत्र में एक, कोंडागांव जिले के कोंडागांव क्षेत्र में 13, केशकाल में 19, नारायणपुर जिले के नारायणपुर में नौ, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आठ और बीजापुर जिले के बीजापुर विधानसभा क्षेत्र (Bastar Elections) में छह मतदान केंद्र शामिल हैं।

Mahadev App Case: Mahadev Betting App caught fire...! CM did a long post on 'X'... see what he wrote...?
Raipur

Mahadev App Case : ‘बेटिंग एप’ ने पकड़ा तूल…! CM ने किया ‘एक्स’ पर लंबा पोस्ट…देखें क्या लिखा…?

रायपुर, 6 नवंबर। Mahadev App Case : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली महादेव एप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने इस बेटिंग एप समेत 22 अवैध और एप्लीकेशन और वेबसाइट्स पर बैन लगाय दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘सरकार को आखिरकार होश आ गया।’ सीएम बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, ‘आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया और उसने ‘महादेव ऐप’ पर बैन लगाने का फ़ैसला किया। मैं कई महीनों से सवाल पूछ रहा हूं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप पर केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं रही है। मैंने तो यहां तक कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या फिर भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन हो गया है।” एप संचालकों की जल्द गिरफ्तारी की मांग वहीं, भूपेश बघेल ने आगे लिखा, ‘आश्चर्य है कि ईडी महीनों से इस मामले की जांच कर रही है और फिर भी ऐप का संचालन लगातार होता रहा। अब केंद्र सरकार को होश आ ही गया है तो अच्छा है कि इस एप के संचालकों को भी दुबई से यथाशीघ्र गिरफ़्तार कर भारत लाया जाए। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ही सबसे पहले उनके ख़िलाफ़ लुक-आउट नोटिस जारी किया था। उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस भी रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहेगी क्योंकि यहां तो सबसे पहले उनके ख़िलाफ़ मामले दर्ज हुए हैं।’ क्या है महादेव बेटिंग एप जानकारी के लिए बता दें कि महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाई गई एक एप्लीकेशन है, जिस पर यूजर्स कार्ड गेम्स, पोकर आदि गेम खेलते थे। इसी एक की मदद से लोग क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल आदि खेलों के अलावा चुनाव में भी सट्टेबाजी करते थे, जो कि पूरी तरह से अवैध है। सट्टेबाजी का जाल जब तेजी से फैलने लगा तो इसमें जांच शुरू हुई। जांच में पाया गया है कि सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले हैं। इसके बाद ईडी ने इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (Mahadev App Case) की भूमिका होने का भी दावा किया।