Raipur

Election Rebellion: Tremendous attack by rebel MLA Brihaspat Singh...! Modi-Shah praise 'Singhdev' from open stage and high command remains silent...?
Raipur

Election Rebellion : बागी MLA बृहस्पत सिंह का जबरदस्त हमला…! मोदी-शाह खुले मंच से करते है ‘सिंहदेव’ की तारीफ और हाईकमान मौन…?

रायपुर, 19 अक्टूबर। Election Rebellion : कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के टिकट काट दिए गए हैं। इससे नाराज होकर किसी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया तो कोई इस्तीफा देकर दूसरी पार्टी में शामिल हो गया। टिकट कटने की इस कड़ी में रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह का नाम भी शामिल है। टिकट नहीं मिलने के बाद बृहस्पत सिंह ने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अडानी के समर्थन से सीएम बनना चाहते हैं। टिकट कटने पर फूटा गुस्सा आपको पता होगा कि बीते कल ही, दूसरी लिस्ट जारी होते ही बगावत बम कांग्रेस में फूट गया है। एक तरहफ जहां अनूप नाग ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ नवागढ़ से गुरुदयाल बंजारे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। वहीं मोहित राम करकेट्टा व बृहस्पत सिंह खुलकर बागी बन गये हैं। दोनों एमएलए ने खुले तौर पर पार्टी के बड़े नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। बृहस्पत सिंह यही नहीं रूके, उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि सिंहदेव के खिलाफ डमी कंडीडेट उतारने की बीजेपी के साथ डील की गयी है। उन्होंने कहा कि ठोको ताली वाले के वजह से पंजाब चला गया, सरगुजा महाराज के कारण छत्तीसगढ़ ना चला जाए। इसलिए उनकी हर बात को माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र जैसा हाल यहां पर टीएस सिंहदेव करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के लिए टीएस सिंहदेव कुछ भी कर सकते हैं। हाईकमान को लिया आड़े हाथों रामानुजगंज से टिकट कटने पर कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पर निशाना साधा है। बृहस्पत सिंह ने कहा है कि बड़े नेताओं के साजिश के कारण ही उनका टिकट काटा गया है। बृहस्पत सिंह ने कहा कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीजेपी के साथ टीएस सिंहदेव की सांठ गांठ है। खुले मंच से अमित शाह और मोदी की सिंहदेव तारीफ करते हैं, इस मामले में हाईकमान मौन क्यो (Election Rebellion) हैं समझ नहीं आता।

BJP rebel leader: 2 officials expelled for contesting elections against BJP candidate...see how many were expelled
Raipur

BJP Breaking : भाजपा ने जारी की चुनाव के लिए 40 प्रचारकों की सूची…PM मोदी-नड्डा समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी…देखें

रायपुर, 19 अक्टूबर। BJP Breaking : भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 40 प्रचारकों की सूची जारी की है, जो छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एचएम अमित शाह और अन्य लोगों का नाम शामिल है।

Angry Congress: Big news from Raipur…! Angry worker poured petrol on himself after Mayor Dhebar did not get ticket
Raipur

Angry Congress : रायपुर से बड़ी खबर…! महापौर ढेबर को टिकट नहीं मिलने पर गुस्साए कार्यकर्ता ने खुद पर डाला पेट्रोल…देखे VIDEO

रायपुर, 19 अक्टूबर। Angry Congress : राजधानी में रायपुर के मेयर एजाज ढेबर को टिकट नहीं मिलने पर हजारों की संख्या में समर्थक सुभाष स्टेडियम पहुंचकर भारी प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर महापौर एजाज ढेबर को टिकट देने की मांग कर रहे है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के बीच एक युवक ने खुद पर केरोसिन डाल लिया और फिर खुद को आग लगाने की कोशिश की। युवक की हरकत को देख मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को रोका और भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान में लाया गया। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित है। एजाज ढेबर ने रायपुर दक्षिण से दावेदारी की थी। बुधवार को कांग्रेस ने 53 नामों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में मेयर का नाम नहीं था, जिसके बाद उनके समर्थक भारी नाराजगी जाहिर कर रहे है और कांग्रेस प्रत्याशी को बदलकर एजाज ढेबर को टिकट देने की मांग कर रहे है। एजाज ढेबर भी खुद मौके पर पहुंचे हुए है। नीचे देखें वीडियो…

BJP rebel leader: 2 officials expelled for contesting elections against BJP candidate...see how many were expelled
Raipur

IT RAID BREAKING : बड़ी खबर…! रायपुर के 5 ज्वेलर्स के यहां इनकम टैक्स ने दी दबिश…देखें

रायपुर, 19 अक्टूबर। IT RAID BREAKING : राजधानी में एक बार फिर आयकर विभाग ने दबिश दी है। इस बार टीम ने अरिहंत जेवलर्स के संचालक उत्तम गोलछा के सदर बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप समेत शैलेंद्र नगर स्थित घर पर छापा मारा है। संचालक उत्तम गोलछा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष के पद पर पदस्थ हैं। सदर बाजार स्थित AM ज्वेलर्स के मालिक सुनील पारख और सप्रे शाला स्कूल के सामने स्थित राजधानी ज्वेलर्स मालिक संजय पारख के ठिकानों पर भी आयकर दबिश दी है। राजधानी ज्वेलर्स के मालिक संजय पारख के वालफोर्ट स्थित घर पर टीम ने रेड डाली है। सभी ठिकानों पर अहम दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आचार संहिता में इनकम टैक्स विभाग भी एक्शन मोड़ में आया है।

CG Election 2023: Congress bets on 27 new faces...! Let us see what is the position of BJP
Raipur

CG Election 2023 : कांग्रेस ने 27 नए चेहरों पर खेला दांव…! आइये देखते हैं BJP की क्या है स्थिति

रायपुर, 19 अक्टूबर। CG Election 2023 : कांग्रेस की सूची चौंकाने वाली है। अब तक जारी 83 सीटों में से कांग्रेस ने 27 सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ने वाले नए चेहरों पर दांव खेला है। पहली सूची में पांच नए चेहरे और दूसरी सूची में 22 नए प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। कांग्रेस ने पहली सूची में आठ और दूसरी सूची में 10 विधायकों के टिकट काटे। महिला प्रत्याशियों की संख्या पर गौर करें तो अब तक जारी सूची में पार्टी ने कुल 14 महिला प्रत्याशियों को मौका दिया है, जिसमें पहली सूची में चार और दूसरी सूची में 10 महिलाएं शामिल हैं। पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने 13 महिलाओं को टिकट दिया था। इस बार पार्टी ने कई प्रमुख विधानसभा सीटों पर महिलाओं को चुनावी मैदान पर उतारा है। जिन विधायकों को टिकट से वंचित होना पड़ा है। उन पर पार्टी ने कमजोर जनाधार, सर्वे रिपोर्ट सहित कई पहलुओं को कारण बताया है। कांग्रेस के चुनावी मैदान पर यह नए चेहरे सरगुजा से नए चेहरों में रामानुजगंज से डा. अजय तिर्की, सामरी से विजय पैकरा, मनेद्रगढ़ से रमेश सिंह और प्रतापपुर से राजकुमारी मरावी नए चेहरे में शामिल हैं। इसी तरह बस्तर संभाग में पूर्व महापौर जतीन जायसवाल पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेगे। दुर्ग संभाग में वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर, भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे अहिवारा से,वहीं रायपुर संभाग के नए चेहरे में बिलाईगढ़ से कविता प्रान लहरे,बलौदाबाजार से शैलेष नितिन त्रिवेदी। भाटापारा से इंदरकुमार साव, लैलूंगा से विद्यावती सिदार, धरसींवा से छाया वर्मा, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा, कुरूद से कुरूद तारिणी चंद्राकर, रायपुर संभाग में नए चेहरों में पाली तानाखार दुलेश्वरी सिदार, कोटा से अटल श्रीवास्तव, लोरमी से थानेश्वर साहू, मुंगेली से संजीत बैनर्जी, बेलतरा से विजय केशरवानी, अकलतरा से राघुवेंद्र सिंह, जांजगीर-चांपा से व्यास कश्यप और जैजैपुर से बालेश्वर साहू को पार्टी ने पहली बार चुनावी मैदान पर उतारा है। 10 महिला प्रत्याशी मैदान पर कांग्रेस की दूसरी सूची में 10 महिलाओं को जगह मिली है। इनमें संजारी बालोद से संगीता सिन्हा, कुरूद से तारिणी चंद्राकर, धरसींवा से छाया वर्मा, बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहरे,पामगढ़ से शेषराज हरबंस, तखतपुर से रश्मि सिंह, पाली तानाखार से दुलेश्वरी सिदार, सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े, लैलूंगा से विद्यावती सिदार व प्रतापपुर से राजकुमारी मरावी शामिल हैं। भाजपा के 85 सीटों पर कुल 43 नए चेहरे भाजपा ने अब तक 85 सीटों पर नामों की घोषणा की है, जिसमें 43 नए चेहरों को मौका दिया गया है। पहली सूची में भाजपा ने 21 और दूसरी सूची में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। दूसरी सूची में भाजपा ने तीन सांसदों को मौका दिया है, पहली सूची में एक सांसद शामिल हैं। भाजपा ने भी अब तक 14 महिला प्रत्याशियों (CG Election 2023) को चुनावी मैदान पर उतारा हैं।

Assembly Elections: Big news...! Poignant appeal of polling personnel deployed in Naxal areas to the winning candidates...see
Raipur

CG BJP BREAKING : भाजपा ने इन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संचालकों की नियुक्ति की… देखें किसे-किसे मिली जिम्मेदारी

रायपुर, 19 अक्टूबर। CG BJP BREAKING : भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के चुनाव के लिए चुनाव संचालकों की नियुक्ति की है।इस संबंध में भाजपा की ओर से सूची भी जारी की गई है। जिसमें 4 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संचालकों का नाम शामिल है. यह नियुक्ति बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की है। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने प्रथम चरण के चुनाव के लिए 14 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संचालकों की नियुक्ति की थी।

MP Congress: Congress gave big responsibility to Jafar... see appointment order issued
Raipur

MP Congress : जाफर को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी… देखें नियुक्ति आदेश जारी

भोपाल, 19 अक्टूबर। MP Congress : मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस नेता सैय्यद जाफर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री मनोनीत किया है। इसे लेकर नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Congress Candidate: This MLA of the city got the ticket again...! What the common people did after knowing this, watch VIDEO
Raipur

Congress Candidate : शहर के इस MLA को मिला फिर से टिकट…! ये जानकर आमजनों ने जो किया देखें VIDEO

रायपुर, 18 अक्टूबर। Congress Candidate : नवरात्रि के पावन पर्व पर विकास उपाध्याय को पश्चिम विधानसभा से पुनः टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा शंखनाद, सेवा गीत एवं पूजा अर्चना कर पश्चिम विधानसभा के 20 वार्डों के 264 बूथों में आतिशबाजी कर रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में मानो टिकट मिलते ही अतिउत्साह देखने को मिला और ऐसा प्रतीत हुआ जैसे दुगुनी ऊर्जा उनको मिल गई है और वो आने वाले चुनाव में केवल प्रत्याशी घोषणा का ही इंतजार कर रहे थे कि कब विधिवत् प्रत्याशी विकास उपाध्याय को बनाया जाये और वो अपने-अपने काम में लग जायें। कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने जीत की खुशी के साथ एक-दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर खुशीयाँ बांटी और साथ-साथ वर्ष 2018 से भी ज्यादा मतों से विकास उपाध्याय को विजयी दिलाने के लिए प्रण भी लिये। आज पूरे पश्चिम विधानसभा में एक-एक कार्यकर्ता ने कहा कि आज से हर एक कार्यकर्ता विकास उपाध्याय है और वे प्रत्याशी बनकर अपने-अपने क्षेत्रों में विकास उपाध्याय को जीत दिलाने में हर संभव प्रयास करेंगे। आज से एक-एक कार्यकर्ता का विकास उपाध्याय के लिए आगामी 17 नवम्बर तक तन-मन-धन समर्पित (Congress Candidate) है।

CG Election: This woman candidate of Congress will give competition to the vocal and strong MLA of BJP...see how many women are in the electoral fray.
Raipur

CG Election : BJP के मुखर और कद्दावर MLA को टक्कर देगी Congress की ये महिला प्रत्याशी…देखिए चुनावी मैदान में हैं कितनी महिलाएं

रायपुर, 18 अक्टूबर। CG Election : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 53 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिसमें से 9 महिला नेताओं को भी टिकट मिला है। वहीं प्रदेश के एक हाई प्रोफाइल सीट कुरुद से भाजपा के कद्दावर नेता अजय चंद्राकर के खिलाफ कांग्रेस की महिला प्रत्याशी तारणी चंद्राकर को चुनावी मैदान पर उतारा गया है। वहीं धरसींवा विधानसभा सीट से छाया वर्मा को टिकट मिला है। बता दें कि पहली सूची में 4 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था। जिसमें डोंगरगढ़ सीट पर हर्षिता बघेल, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी और डौंडी लोहारा अनिल भेड़िया को मौका मिला है। अब तक के जारी सूची को मिलाकर 13 महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में कांग्रेस (CG Election) ने उतारा है। इन 9 महिलाओं को मिला टिकट प्रतापपुर (st) – राजकुमारी मरावी लैलूंगा (st) – विधावती सिदार सारंगगढ़ (sc) – उत्तरी जांगड़े पाली तांखर (st) – दुलेश्वरी सिदार तखतपुर – रश्मि आशीष सिंह बिलाईगढ़ (sc) – कविता प्रण लहरे धरसींवा – छाया वर्मा कुरुद – तारणी चंद्राकर संजारी बालोद – संगीता सिन्हा

Star Campaigner of Congress: After BJP, Congress also released the list of star campaigners...these veterans will handle the earnings.
Raipur

CG ELECTION 2023 : कांग्रेस की दूसरी सूची में मौजूदा इन 10 MLA की कटी टिकट…7 सीटों पर रोक

रायपुर, 18 अक्टूबर। CG ELECTION 2023 : कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं। केवल 7 प्रत्य़ाशियों का नाम आना बाकी है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था। वहीं दूसरी सूची में 10 विधायकों का टिकट काटा गया है। बता दें कि, कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों का नाम आना बाकी है। जिन सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, उनमें धमतरी, कसडोल, बैकुंठपुर, सरायपाली, महासमुंद, रायपुर उत्तर और सिहावा है। जहां पर अभी तक प्रत्याशियों के नाम पर मुहर नहीं लगी है। दूसरी सूची में इन 10 सिटिंग विधायकों का कटा टिकट बिलाईगढ़- चंद्रदेव राय धरसीवां- अनिता शर्मा रायपुर ग्रामीण- सत्यनारायण शर्मा जगदलपुर- रेखचंद जैन मनेंद्रगढ़- विनय जायसवाल प्रतापपुर- प्रेमसाय सिंह टेकाम रामानुजगंज- बृहस्पति सिंह सामरी- चिंतामणी महाराज लैलूंगा- चक्रधर सिदार पाली-तानाखार- मोहित केरकेट्टा 2 चरणों में होंगे चुनाव पहला चरण 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है। जिसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग (CG ELECTION 2023) की जाएगी। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।