नई दिल्ली, 03 दिसंबर। CG Assembly Elections : विधानसभा चुनाव में हार के बाद CM भूपेश बघेल आज देर रात राजभवन पहुंचे। सीएम राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया है। कांग्रेस के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत प्रदेश के नौ मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।

चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में भाजपा को दो तिहाई सीटों पर बहुमत मिला है। अभी तक के परिणामों के अनुसार प्रदेश में भाजपा 24 सीट जीत चुकी है, जबकि 30 सीटों पर उसे बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस केवल 15 सीट जीत सकी है और 21 सीटों पर उसकी बढ़त बनी हुई है।
सीएम भूपेश बघेल ने राजभवन से साढ़े नौ बजे का समय मांगा था और वे करीब 10 बजे पहुंचे। वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके पहले सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, जनता का जनादेश हमेशा सिर आंखों पर रहा है। मैं आज भी इस परिणाम को सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं। इस बात का संतोष है कि 5 साल में आपसे किए हर वादे को पूरा किया, वादे से ज्यादा देने का प्रयास किया और छत्तीसगढ़ महतारी की भरसक सेवा की। जनता की अपेक्षाएं और आकांक्षाएं बड़ी हैं।
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रात राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल हरिचंदन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नई सरकार के गठन तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।
