CG BJP Candidate: Out of 64 BJP candidates, only one candidate is 5th pass...the rest have high profile background...see full listCG BJP Candidate
Spread the love

रायपुर, 10 अक्टूबर। CG BJP Candidate : भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कल अपनी दूसरी सूची जारी की। इस सूची में कुल 64 नाम है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 21 नामों की घोषणा की थी। इस तरह दो बार में पार्टी अब तक 90 में से 85 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा ने एक दिन पहले जो 64 नामों की सूची जारी की है उनमें 10 प्रत्‍याशी ऐसे हैं जिनके पास एलएलबी यानी वकालत की डिग्री है। दो पूर्व आईएएस हैं, इनमें ओपी चौधरी और नीलकंठ टेकाम शामिल हैं। एक पद्मश्री अनुज शर्मा, दो विधानसभा के पूर्व स्‍पीकर धरमलाल कौशिक और प्रेम प्रकाश पाड़ेय और एक पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित 12 पूर्व मंत्री भी शामिल हैं।

वकाल की डिग्री रखने वाले भाजपा प्रत्‍याशियों में पार्टी के वरिष्‍ठ विधायकों में शामिल ननीकराम कंवर और बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हैं। इनके अलावा रायपुर उत्‍तर सीट से प्रत्‍याशी बनाए गए पुरंदर मिश्रा के पास एलएलएम की डिग्री है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, बिलासपुर सांसद और अब लोरमी सीट से प्रत्‍याशी अरुण साव भी वकील हैं। धरलाल कौशिक और जगदलपुर से प्रत्‍याशी किरणदेव भी एलएलबी किए हुए हैं। भाजपा प्रत्‍याशी संतोष लहरे, टंकराम के पास भी एलएलबी की डिग्री है, जबकि कृष्‍णकांत ने एलएलबी प्रथम वर्ष तक की पढ़ाई की है।

भाजपा प्रत्‍याशियों में 4 डॉक्‍टर हैं। इनमें दो एमबीबीएस के साथ एमएस और एमडी हैं। भाजपा के मस्‍तुरी विधायक डॉ. कृष्‍णमूर्ति बांधी एमबीबीएस डॉक्‍टर हैं। वहीं दिनेशलाल एमबीबीएस (एमडी) हैं, जबकि खिलावन साहू एमबीबीएस (एमएस) हैं। भाजपा प्रत्‍याशियों में चौथे डॉक्‍टर रमन सिंह हैं। डॉ. रमन के पास बीएएमएस की डिग्री है। भाजपा प्रत्‍याशियों में ज्‍यादातर 10वीं और उससे अधिक पढ़े हैं। साजा से प्रत्‍याशी बनाए गए ईश्‍वर साहू ही एक मात्र (CG BJP Candidate) हैं जिन्‍होंने केवल 5वीं तक पढ़ाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *