Today Cabinet Breaking: Important meeting of Bhupesh Cabinet today...many big proposals will be discussedToday Cabinet
Spread the love

रायपुर, 6 जुलाई। CG Cabinet Today : भूपेश कैबिनेट की बड़ी बैठक आज सुबह 11 बजे होने वाली है। इस बैठक से कई बड़े फैसले की उम्मीद है। कर्मचारियों का बड़ा तबका इस कैबिनेट की बैठक पर नजर बनाये हुए हैं। मानसून सत्र के ठीक पहले होने जा रही इस कैबिनेट में सत्र की समीक्षा तो होगी ही। साथ ही प्रदेश में बारिश के हालात और किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर भी आज की कैबिनेट में अहम चर्चा होगी।

सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री आवास में ये बैठक होगी। जानकारी के मुताबिक डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर आज की कैबिनेट में मुहर लगने वाली है। सूत्रों के मुताबिक आज की कैबिनेट में कर्मचारी हित में भी कुछ निर्णय लिये जा सकते हैं। हालांकि वो क्या होंगे, इसे लेकर अभी तक एजेंडे की जानकारी नहीं आयी है।

लंबे समय बाद हो रही कैबिनेट की बैठक में कुछ योजनाओं की राशि बढ़ाने का भी निर्णय लिया जा सकता है। वहीं किसानों और मजदूरों के लिए भी कुछ बड़े फैसले पर आज मुहर लग सकती है। चुनावी सरगर्मियां शुरू हो चुकी है, लिहाजा इस बैठक पर पूरे प्रदेश भर की नजर है। दरअसल 18 जुलाई को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है।

इसके पहले 6 जुलाई को सीएम भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है. आने वाले गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक होगी। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 6 जुलाई को कैबिनेट की बैठक (CG Cabinet Today) होगी। इसमें कई प्रस्ताओं पर चर्चा होगी। उन्होंने नियमितिकरण पर कैबिनेट बैठक में निर्णय लेने की संकेत देते हुए कहा कि नियमितिकरण की चर्चा हो रही है। कैबिनेट में ये बात आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *