CG News: जबलपुर हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स पर सख्ती, सीएम साय ने सभी जिलों में सुरक्षा ऑडिट के दिए आदेश

CG News: विष्णुदेव साय ने सभी जिलों में वाटर स्पोर्ट्स की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जबलपुर में हुए हादसे के बाद उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. सीएम साय ने स्पष्ट कहा कि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीएम ने सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि निर्धारित एसओपी का सख्ती से पालन किया जाए. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि लाइफ जैकेट और रेस्क्यू उपकरण हर समय सक्रिय और उपलब्ध स्थिति में रहें.

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

इसके साथ ही सीएम साय ने यह भी कहा कि सभी स्थानों पर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती अनिवार्य होनी चाहिए और इमरजेंसी सिस्टम पूरी तरह से तैयार स्थिति में रहना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने कलेक्टरों को भी निर्देशित किया है कि वे इस पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग करें और नियमित रूप से रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके.

Related Posts

Awareness Campaign : बाल संरक्षण और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

रायपुर, 19 अगस्त। Awareness Campaign : बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।…

Read more

CM Vishnu : युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़

रायपुर 18 अगस्त। CM Vishnu : भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत के…

Read more