मुख्यमंत्री साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया।

उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं।मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।

Related Posts

स्मार्ट ट्रैफिक और बेहतर लॉजिस्टिक्स के लिए चेम्बर और महालेखाकार कार्यालय एकजुट

ई-टिकटिंग और GPS पर जोर,व्यापार और सुगम यातायात के लिए ”अर्बन मोबिलिटी” पर हुआ मंथनः- ऑडिट से पहले चेम्बर द्वारा सौंपे जायेंगे ट्रांसपोर्ट संघों से प्राप्त सुझाव बॉम्बे मार्केट स्थित…

Read more

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न

वन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश रायपुर, /मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्पा मद के अंतर्गत वन क्षेत्रों में बुनियादी…

Read more