CM Mohan Yadav gave a blunt message to Pakistan...! Listen to the VIDEO...see Pakistan's objection hereCM of MP
Spread the love

भोपाल, 23 जनवरी। CM of MP : मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने पाकिस्तान को दो-टूक संदेश दिया है। उनके अखंड भारत संबंधी बयान पर आई पाकिस्तान की आपत्ति पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि किसी की आपत्ति करने से सांस्कृतिक तौर पर अखंड भारत का सपना खत्म नहीं होगा। 

डॉ. मोहन यादव ने खनन मंत्रियों के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान लाख आपत्ति जताएं, हम सब जानते हैं कि सिंध से विस्थापित होकर लोग यहां आए। उससे पहले अखंड भारत ही रहा है। ननकाना साहिब सहित अखंड भारत के जो हिस्से रहे हैं, उन्हें लेकर हमारी भावनाएं कायम है।

राष्ट्रगान में जब हम यह बोलते हैं कि पंजाब सिंध गुजरात मराठा, तो वह हमारे अखंड भारत का हिस्सा रहे हैं। स्वाभाविक रूप से अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। एक तरह से हमारा सांस्कृतिक अखंड भारत का सपना हजारों साल से रहा है। किसी की आपत्ति करने से वह बात खत्म नहीं हो जाएगी। वह तो अपनी जगह स्थायी रहेगी। 

पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी जारी कर कहा है कि भारत में हिंदुत्व विचारधारा का उभार धार्मिक सद्भाव और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा पैदा कर रहा है। भारत के दो प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पाकिस्तान के हिस्सों पर फिर से कब्जा करने की ओर पहला कदम है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय (CM of MP) को इस तथाकथित इस्लामोफोबिया, हेट स्पीच और हेट क्राइम का संज्ञान लेना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र और अन्य संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भारत में इस्लामिक हेरिटेज साइट्स को कट्टरपंथी समूहों से बचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बात करना चाहिए। पाकिस्तान ने भारत सरकार से भी मुस्लिमों और उनके पवित्र स्थलों के साथ ही धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और संरक्षा को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *