CONGRESS 2nd LIST BREAKING : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी…देखिए किसे कहां से मिला टिकट

Spread the love

रायपुर, 18 अक्टूबर। CONGRESS 2nd LIST BREAKING : कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 53 प्रत्‍याशियों के नाम है। इस सूची में भी कई विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था।

आपको बता दे कि 15 अक्टूबर की कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की थी। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत समेत सभी 12 मंत्रियों को स्थान दिया गया है। अपनी पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 8 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया था। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे।

पहली सूची की 30 सीट में से 14 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और तीन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। अन्य 13 सामान्य सीट में से नौ पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। सूची में एक मौजूदा मंत्री और दो विधायकों सहित चार महिला (CONGRESS 2nd LIST BREAKING) उम्मीदवार हैं।