Congress Big Action: Big news...! Brihaspat Singh and Vinay Jaiswal were expelled...see LETTERCongress Big Action
Spread the love

रायपुर, 14 दिसंबर। Congress Big Action : कांग्रेस पार्टी ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल का नाम शामिल हैं। बृहस्पत रामानुजगज के विधायक हैं तो विनय मनेंद्रगढ़ से।

पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पहले दोनों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था। मगर जवाब से संतुष्ट न होते हुए दोनों को पार्टी से छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

बता दें, दोनों पूर्व विधायकों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी सैलजा पर टिकिट बेचने का गंभीर आरोप लगाया था तो विनय ने सह प्रभारी चंदन यादव पर सात लाख रुपए लेकर टिकिट न देने की बात कही थी। इससे पहले आज महंत रामसुंदर दास ने आज पार्टी की प्राथमित सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कुल मिलाकर करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में झगड़े तेज होते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *