Congress ko Jhatka: Big Breaking: Chhattisgarh Congress gets a big blow...! Former MLA Shishupal Shori joins BJP…listen to VIDEOCongress ko Jhatka
Spread the love

कांकेर, 18 अप्रैल। Congress ko Jhatka : कांकेर कांग्रेस से पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता शिशुपाल शोरी आज भाजपा ज्वाइन करने रायपुर रवाना हो गए हैं। आज शिशुपाल शोरी सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करेंगे। शिशुपाल शोरी ने कहा कि कांग्रेस की खराब नीति और अनदेखी से आहत होकर भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं।

मोदी ने आदिवासियों का मान बढ़ाया

शिशुपाल शोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को आदिवासी सीएम देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है। शिशुपाल शोरी के साथ आज बालोद क्षेत्र से भी कांग्रेस के कई लोग भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं। शिशुपाल शोरी ने कहा कि कांग्रेस में 10 साल तक निष्ठा से कार्य करने के बाद भी पार्टी में उनकी अनदेखी होती रही। लेकिन अब वो मन बना चुके हैं कि आम जनता के हित में काम करने वाली भाजपा के साथ जाकर लोगों की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *