Congress Seva Dal : जिलाध्यक्ष को किया निष्कासित… पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे संलिप्त

Spread the love

बालाघाट, 08 अप्रैल। Congress Seva Dal : कांग्रेस अपने नेताओं को लगातार खो रही है। इसी बीच अब कांग्रेस द्वारा लोगों को निष्कासित भी किया जाने लगा है। खबर आ रही है कि कांग्रेस सेवादल द्वारा जिलाध्यक्ष सौरभ लोधी पर कार्रवाई की गई है। इसके चलते सौरभ को कांग्रेस सेवादल से निष्कासित कर दिया गया है। ये कार्रवाई कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश खरे द्वारा की गई है।

भरा निर्दलीय नामांकन

कांग्रेस नेताओं के यूं कांग्रेस छोड़ने से भी कांग्रेस को काफी असर हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि कांग्रेस सेवादल द्वारा बालाघाट के जिलाध्यक्ष को निष्कासित कर दिया गया है। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। जिसके चलते उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

जानकारी ये भी सामने आई है कि इनके द्वारा लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा गया है। जिस कारण इसे कांग्रेस विरोधी बताते हुए आद मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव ने उन्हें पदमुक्त कर दिया है। साथ ही पार्टी से भी निष्कासित कर दिया (Congress Seva Dal) गया है।