Cruel Mother: Shocking incident in Surguja...! Kalyugi mother murdered her 8 month old son... first stabbed the newborn in the stomach and then slit his throat.Cruel Mother
Spread the love

सरगुजा, 26 जनवरी। Cruel Mother : जहां पूरा देश 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा था, वहीं एक मां ने अपने नवजात बच्चे को अपने ही हाथों से एक झटके में मार डाला। ये दिल दहला देने वाली घटना सरगुजा जिले से सामने आई है।

दरअसल सरगुजा में देर राम एक महिला ने अपने 8 माह के बच्चे की हत्या कर दी। उसके पेट में चाकू मारा और फिर गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी मां भाग निकली। वारदात का पता पुलिस को अगले दिन शुक्रवार को चला। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान शराब पीने का आदी था। जिसके चलते पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा होता था। कुन्नी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार मां की तलाश शुरू कर दी है।

इस वजह से हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, लखनपुर क्षेत्र में रहने वाले पवन चौहान की पत्नी फूलकुमारी चौहान से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। महिला शराब नहीं पीने के लिए पवन से कहती थी, लेकिन अक्सर वह शराब पीकर घर पहुंच जाता था। एक दिन पहले छेरता के त्यौहार के दौरान पवन ने ज्यादा शराब का सेवन कर लिया था। बस इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद फूलकुमारी अपने बच्चे हिरेश चौहान को लेकर कमरे में चली गई। यहीं रात को उसने अपने बच्चे हिरेश के पेट में चाकू से दो बार वार कर दिया और उसका गला काट दिया।

सदमे में परिजन

वारदात के बाद फूलकुमारी फरार हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो सभी हैरान रह गए। परिवार वाले सदमे हैं। दोनों की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। घर में बच्चे के जन्म के बाद उम्मीद थी कि पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता गया और इस विवाद में मां ने मासूम को मौत (Cruel Mother) के घाट उतार दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *