Deputy CM: TS Singhdev's big statement...! Said- I will be personally disappointed if I don't get that many seats...listen.Deputy CM
Spread the love

रायपुर, 23 नवंबर। Deputy CM : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। टी एस सिंहदेव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में यदि 2 तिहाई से कम सीटें आएंगी, तो उन्हें व्यक्तिगत तौर पर निराशा होगी।

सरगुजा क्षेत्र में 14 सीटों को लेकर है आश्वस्त

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर 60 सीट के नीचे की सीट आती है तो उन्हें व्यक्तिगत तौर पर निराशा होगी। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुनियादी और कई अच्छे काम किया है। सरगुजा क्षेत्र के 14 सीटों को लेकर कहा कि, सभी 14 सीटों में कांग्रेस है। वहीँ उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि, हाई कमान जिन्हें तय करेगा वही मुख्यमंत्री बनेगा। हम सभी साथ बैठकर इस पर चर्चा कर चुके हैं। हम सबकी एक राय है, इसमें आगे पीछे कुछ नहीं होना चाहिए। एक लाइन जो हाई कमान तय करेगा वह फाइनल है, उसमे सब इसमें सहमत है।

ऑपरेशन लोटस या हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि ईडी है इसलिए हम लोग निश्चिंत है, नजर लगाए हुए हैं। लोकतंत्र में छत्तीसगढ़ में इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मार्जिन ही इतना रहेगा कि इसकी संभावना नहीं है। पनौती वर्ड ट्रेड होने को लेकर कहा कि 1 लक, बेड लक की बात है, शब्दों का चयन जैसा होता है…. उसका प्रचार और दुष्प्रचार बहुत हो सकता है, उन्हें किस नाते कहा यह मायने रखता है।

लोकसभा में भी छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन बेहतर रहे

लोकसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्म को लेकर कहा कि, यह जरूर भविष्य में है लेकिन छत्तीसगढ़ में परफॉर्मेंस लोकसभा में भी पिछले बार से कई बेहतर रहेगा। झीरम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर कहा कि, यह निर्णय बहुत पहले आ जाता तो ज्यादा अच्छा होता, क्योंकि बहुत क्लियर है, एनआईए को जो जांच की बिंदु दिए गए थे। उसमें षड्यंत्र वाली बात है वह नहीं थी। मैं खुद चश्मादीद गवाह था, झीरमघाटी क्षेत्र में एक भी पुलिस की तैनाती नहीं थी।

वोट परसेंटेज को लेकर डिप्टी सीएम बोले कि, बीजेपी-कांग्रेस में फैसला 35% रहता है, वह बरकरार रहेगा। पिछले चुनाव में 42-32 परसेंट था। 84% वोट बीजेपी कांग्रेस ने लिया था,16 अन्य थे। 16 से 20% से ज्यादा वोट इधर-उधर नहीं जाएंगे जो मुख्य राजनीतिक दल है (Deputy CM) कांग्रेस-भाजपा 80% शेयर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *