Dirty Relationship: Guru and disciple had a dirty relationship... After getting pregnant, the teacher gave pressure to continue the relationship... Student gave a terrible punishment...!Dirty Relationship
Spread the love

उत्तर प्रदेश, 16 जुलाई। उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल की पांच माह गर्भवती शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या करने की वारदात के 1 महीने बाद पुलिस ने रविवार को एक 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया।

मृतक सरकारी स्कूल में थी शिक्षिका

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षिका का लड़के के साथ कथित तौर पर मैरिटल अफेयर चल रहा था। पुलिस ने बताया कि लड़का इस रिश्ते को खत्म करना चाहता था लेकिन शिक्षिका उस पर यह संबंध जारी रखने के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

यह मामला अंबेडकर नगर जिले का है। जहां जलालपुर थाना क्षेत्र के पठानपुर अतरौली निवासी सुप्रिया वर्मा बीकापुर तहसील क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। वे अयोध्या में रहती थीं। पिछले महीने 1 जून को दोपहर के वक्त अयोध्या के श्री राम पुरम कॉलोनी में सुप्रिया वर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय सुप्रिया घर में अकेली थीं।

शिक्षिका के दबाव से परेशान होकर किया मर्डर

पुलिस ने बताया कि सुप्रिया का एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़के के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। लड़का इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहता था लेकिन सुप्रिया उस पर रिश्ते बनाए रखने का दबाव बना रही थीं। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि लड़का समाज और परिवार में अपनी प्रतिष्ठा के डर के कारण इस रिश्ते से बाहर आना चाहता था। लेकिन महिला चाहती थी कि वह इस रिश्ते को समाप्त ना करे। शिक्षिका के दबाव से परेशान होकर लड़के ने घर में घुसकर उसकी धारदार हथियार से मर्डर कर दिया।

लड़के ने सबका ध्यान भटकाने के लिए इस घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की। जिसके लिए उसने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर, वहां से 50 हजार रुपए नगद और अन्य कीमती सामान उठा लिए। एसएसपी पांडे ने बताया कि घटनास्थल पर मिली एक शर्ट से पुलिस आरोपी लड़के तक पहुंच पाई क्योंकि यह शर्ट शिक्षिका के पति की नहीं थी। इस सुराग के जरिए जांच को एक नई दिशा मिली। पुलिस ने आरोपी लड़के के पास से सभी सामान बरामद कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *