Dis's Qualify MP: When Rahul Gandhi planted paddy by wading in knee-deep water…see VIDEODis's Qualify MP
Spread the love

सोनीपत, 08 जुलाई। Congress Leader : राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया कि ना सिर्फ विपक्ष उनकी चर्चा कर रहा है बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को सुबह अचानक दिल्ली से शिमला जाते समय सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों से बातचीत की। राहुल गांधी ने खेत में खड़े एक ट्रैक्टर को भी चलाया। उन्होंने किसानों से खेती की जानकारी ली। राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे गांव मदिना व बरोदा में किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की।

खेतों का निरीक्षण किया​

राहुल गांधी ने खेतों का निरीक्षण किया। खेतों में धान रोपाई की जानकारी ली और खुद भी मजदूरों के साथ धान रोपने लगे।

रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया​

राहुल गांधी ने इस दौरान ग्रामीणों से भी उबातचीत की। उन्होंने खेत में धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया।

अचानक बदला कार्यक्रम

कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने अचानक अपना कार्यक्रम बदला और सोनीपत का रुख कर लिया।