Election Breaking: District presidents and office bearers who claim will have to leave the post... knowElection Breaking
Spread the love

रायपुर, 3 अगस्त। Election Brekinng : चुनाव में दावेदारी करने वाले जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों को पद छोड़ना होगा। भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में ये बड़ा फैसला हुआ है। बुधवार को विभिन्न स्तरों पर लगातार बैठकें हुई जिनमें आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ सन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियों पर गहन विचार-मंथन हुआ। बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया।

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत इन सभी बैठकों में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, श्री विक्रम उसेंडी ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष द्वय धरमलाल कौशिक, व गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व मंत्री श्री राम विचार नेताम,श्री महेश गागड़ा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विधायक व पूर्व मंत्री द्वय बृजमोहन अग्रवाल व पुन्नू लाल मोहिले ने भाग लिया।

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में कई अहम फैसले

सर्वप्रथम भाजपा के सभी सभी मोर्चों की एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें मोर्चों- को सौंपे गए दायित्वों पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने टास्क दिए। पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार, प्रदेश के सभी वर्गों के साथ किए गए छलावे के चलते कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश अपने चरम पर पहुँच चुका है और प्रदेश का जनमानस कांग्रेस को सत्ता से हटाने का मन बना चुका है। सभी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिबद्ध होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को घर-घर पहुँचाने की दृष्टि से कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करें और प्रदेशभर में प्रवास करें। भाजपा पदाधिकारियों ने मोर्चा (Election Brekinng) पदाधिकारियों से प्रथम बार के मतदाताओं (फर्स्ट टाइम वोटर्स) से गहन सम्पर्क साधने को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *