Ex CM's statement: Big news...! Freeze 4 accounts of Congress Party… Former CM Baghel said – This has never happened till date…? listen videoEx CM's statement
Spread the love

रायपुर, 16 फरवरी। Ex CM ka Bayan : कांग्रेस, युवा कांग्रेस के बैंक खाते को फ्रीज होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना राय व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ था। राष्ट्रीय दल के खाते को सीज करना मतलब सीधा लोकतंत्र पर हमला है। केंद्र सरकार की बौखलाहट दिखाई दे रही है।इसकी मैं घोर निंदा करता हूं

आपको बताते चले कि, आयकर विभाग ने कांग्रेस के चार बैंक खातों को सीज कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि आयकर विभाग ने उनकी पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। युवा कांग्रेस का बैंक खाता भी फ्रीज किया गया है।

माकन ने कहा, फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। सब कुछ प्रभावित हो रहा है। न सिर्फ न्याय यात्रा, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। आयकर विभाग ने 210 करोड़ की रिकवरी के आदेश दिए हैं। हालांकि, IT ट्रिब्यूनल ने बुधवार तक खातों से फ्रीज हटा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *