EOW Raid Breaking: Big Breaking...! Raid on 14 locations including former IAS-Excise officersEOW Raid Breaking
Spread the love

प्रतापगढ़, 04 फरवरी। FB Friendship : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक युवती ने समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य और उसकी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सपा नेता जावेद अहमद ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी, लेकिन एक डेट पर उसने धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप कर दिया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

इसी बीच पीड़िता जब गर्भवती हो गई, तो उसने अपनी बीवी सलमा बेगम की मदद से उसका गर्भपात करा दिया। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह (FB Friendship) ने बताया कि पीड़िता ने जिले के पट्टी थाने में तहरीर दी है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि सपा नेता जावेद अहमद से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। वो वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य भी है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *