Spread the love

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में ASI और आरक्षक घायल हो गए। दोनों का अस्पतल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना पर एसपी शलभ सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल​ यशवंत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है।

घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर थाने में प्रमोशन पाकर हवलदार बने दो सिपाहियों ने जयंती स्टेडियम के पास स्थित जंगलनुमा स्थान में पार्टी दी थी। इस पार्टी में नगपुरा चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर भी पहुंचा था। बकरा और शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान यशवंत ठाकुर और भिलाई नगर थाने के पेट्रोलिंग पार्टी में पदस्थ हवलदार प्रेम सिंह के बीच झगड़ा हो गया। तभी एएसआई गुप्तेश्वर यादव ने बिच बचाव किया।

कुछ देर बाद यशवंत ठाकुर ने अपने बेटों को फोन बुला लिया। उसके दोनों बेटे 8-10 लड़कों के साथ रॉड डंडे लेकर पहुंच गए और ASI गुप्तेश्वर यादव पर जानलेवा हमला कर दिया. बचाने आये आरक्षक अनिल गुप्ता पर भी हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि, अनिल गुप्ता के सिर में चोट आई है। एएसआई गुप्तेश्वर यादव और अनिल गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई गुप्तेश्वर यादव को E-1 वार्ड में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों ने गुप्तेश्वर यादव को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा है।

You missed