नई दिल्ली, 8 मार्च| GF-BF Viral Video : होली हुड़दंगई का त्योहार है, साथ ही साथ ये मौज-मस्ती का भी त्योहार है। पूरे देश में होली की ब्यार चलने लगी है। 14 मार्च को देशभर में होली धूमधाम से मनाया जाएगा। होली के त्योहार में अभी कुछ दिन बाकी रहते ही हैं, तभी उससे पहले ही लोग इस त्योहार का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया पर भी होली के रंग दिखने शुरू हो जाते हैं।
हाल में इसी बीच होली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का छुप-छुपा कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होली खेलने पहुंचा है। लड़का अभी अपनी गर्लफ्रेंड को रंग लगा ही रहा था कि इसी दौरान उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसे वह जीवन भर याद रखेगा।
रंग लगाने गया था लड़का लेकिन हो गया कांड
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का चुपके से घर के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड को रंग लगाने के लिए घर की बाउंडरी के पास बुलाता है। लड़की भी घरवालों की नजरों से बचकर वहां आ जाती है। फिर वह सबसे नजरें चुराकर इशारों में ही लड़के को अपने गाल पर रंग लगाने को बोलती (GF-BF Viral Video)है। लड़का उसके गाल में रंग लगाने लगता है। लड़के के रंग लगाने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड भी उसके गालों पर रंग लगाती है। इसके बाद लड़का दीवार पर चढ़कर उसे किस करने लगता है।
तभी अचानक से घर की एक महिला की नजर उन दोनों पर पड़ जाती है और वह उन दोनों को किस करते हुए देख लेती है। फिर महिला ना आव देखती है ना ताव, वह तुरंत ही लड़के को खींचकर एक थप्पड़ लगा देती है। थप्पड़ इतना जोरदार था कि वह लड़का अगले ही पल गली में नीचे गिर पड़ता है। महिला अभी आगे कुछ करती तभी वह लड़का उठकर वहां से भाग खड़ा होता है।
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया (GF-BF Viral Video) है। वहीं वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां तमाम यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए खूब चटकारे लिए।