BJP rebel leader: 2 officials expelled for contesting elections against BJP candidate...see how many were expelledBJP rebel leader
Spread the love

नईदिल्ली, 19 अक्टूबर। Governor Appointed : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल और तेलंगाना बीजेपी के वरिष्ठ नेता इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया है। 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं।

मालूम हो कि 2020 में रघुवर दास को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वो पूर्व में झारखण्ड के जमशेदपुर से विधायक भी थे।

झारखंड में पूर्ण बहुमत की पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म 1954 में जमशेदपुर के एक साधारण परिवार में हुआ था। रघुवर दास 1995 से राजनीति में सक्रिय हैं। रघुवर दास विवाहित हैं और उनको एक पुत्र और एक पुत्री है। रघुवर दास की शैक्षणिक योग्यता बीएससी (एलएलबी) है।

1995 से 2009 तक लगातार सांसद व विधायक रहे। वो पांच बार के विधायक भी हैं। 2014 में झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों में जमशेदपुर पूर्वी सीट से वो विजयी (Governor Appointed) हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *