Jashpur News: Wife gang raped, angry husband killed one of the accused at the spot, read the news...Jashpur News
Spread the love

जशपुर, 17 फरवरी। Jashpur News : घर लौट रही विवाहित महिला से दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर जैसे ही पति को इसकी जानकारी हुई तो दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी की हत्या कर दी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी और हत्या के आरोप में पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना जशपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 15 फरवरी की है। पीड़ित 28 वर्षीया महिला की थाने में दी शिकायत के मुताबिक, वो अपने (38 वर्षीय) पति के साथ दूसरे गांव में किसी काम से गई थी। इस दौरान जब वो वापस पति के साथ लौट रही थी, तभी पति द्वारा फ्रेश होने तालाब जाने की बात कही और पत्नी को घर जाने को कहा। महिला जब गांव के एक पेड़ के पास पहुंची उसी दौरान वहां पहले से मौजूद दिलीप बड़ा और रामलाल उर्फ राम उसे जबरन पकड़कर सुने मैदान में ले गए। यहां पर बारी बारी से दोनों आरोपी दुष्कर्म करने लगे। इधर पीड़िता का पति उसे खोजते हुए मौके पर आ गया और दुष्कर्म कर रहे रामलाल (50वर्ष) के ऊपर लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान दूसरा आरोपी दिलीप बड़ा (40 वर्ष) मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म करने वाले आरोपी दिलीप बड़ा और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *