JK BJP Candidates : भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची…! जानें किसे कहां से मिला टिकट…यहां देखें पूरी List

Spread the love

रांची, 19 अक्टूबर। JK BJP Candidates : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हो गई है। इसमें 66 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला विधानसभी सीट से टिकट दिया है, चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी को धनवार से मैदान में उतारा गया है।

बीजेपी ने जामताड़ा सीट से सीता सोरेन, कोडरमा से नीरा यादव, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, चाईबासा से गीता बलमुचू, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां को टिकट दिया है।

इन नेताओं के परिवार के सदस्यों को भी टिकट

भाजपा की तरफ से जारी सूची के अनुसार, झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। इस कड़ी में अगला नाम पूर्व केंद्रीय मंंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का है, जिन्हें पोटका सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व से टिकट मिला है। वहीं पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है।

लोकसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों को मौका

भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी और हार का सामना करने वाले कुछ चेहरों को भी विधानसभा में मौका दिया गया। इसमें सबसे पहला नाम गीता कोड़ा हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से प्रत्याशी, अब उन्हें जगन्नाथपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार को घोषित किया है। वहीं इसमें दूसरा नाम सीता सोरेन का है, जिन्हें लोकसभा में दुमका सीट से मौका मिला था, अब वह जामताड़ा से विधानसभा उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में लोहरदगा सीट से और पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव को बिशुनपुर सुरक्षित सीट से विधानसभा में प्रत्याशी बनाया गया है।

2 फेज में होगी झारखंड में वोटिंग

बता दें कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 2 फेज में वोटिंग होनी है, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. पहले चरण में 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा।

महिला वोटर्स की सहभागिता बढ़ी

आयोग के अनुसार, झारखंड में कुल मतदाता की संख्या 2,55,18,642 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1,29,97,325 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,20,910 है. यानी महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है।

झारखंड में कितनी सीटों पर फाइट

छोटा नागपुर के पठार पर जंगलों से आच्छादित झारखंड (JK BJP Candidates) में विधानसभा की कुल 81 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 42 सीटों का है। पिछले यानि 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो 30 सीटें जीतकर जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।